Reality Of Sports: कोहली से बाबर की तुलना में जल्दबाजी की थी : आर्थर

Tuesday, 5 February 2019

कोहली से बाबर की तुलना में जल्दबाजी की थी : आर्थर

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि उन्होंने दो साल पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली से पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम की तुलना कर जल्दबाजी की थी लेकिन उनका मानना है कि बाबर बहुत जल्द सभी प्रारूप में दुनिया के पांच सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक होंगे। 24 वर्षीय बाबर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 90 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद पाकिस्तान को सात रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2TvDjUU

No comments:

Post a Comment

सौरव गांगुली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ICC हॉल ऑफ फेम में होंगे शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को 11 जुलाई को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इस सम्मान के लिए गांगुली ने ICC और चेयरमैन जय शाह ...