श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हार झेलने के बाद टीम अपने खेल में सुधार कर सकती है और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी और टीम का सूपड़ा साफ हो गया। श्रीलंका की टीम ने अपनी मेजबानी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज क्रमश: 0-1 और 0-2 से गंवाई हैं।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2S9NMso
No comments:
Post a Comment