Reality Of Sports: चौथी बार हार्दिक पांड्या ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, दो दशकों में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Sunday, 3 February 2019

चौथी बार हार्दिक पांड्या ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, दो दशकों में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

वेलिंग्टन। विवादों के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से अपनी तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया को बड़े संकट से बचा लिया। दरअसल अंबाती रायडू की 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। इस स्कोर में हार्दिक पांड्या के रनों का बड़ा योगदान रहा। पांड्या ने महज 22 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 45 रनों की तूफानी पारी खेली। यही नहीं उन्होंने टॉड एस्टल के एक ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। हार्दिक पांड्या अपने वनडे करियर में लगातार तीन गेंदों पर चार बार छक्के लगा चुके हैं। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2SltCv0

No comments:

Post a Comment

इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग XI का ऐलान किया है। यह मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने इस ...