श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो परेरा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले गए मैच की दोनों पारियों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। परेरा अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोनों पारियों में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। परेरा से पहले इंग्लैंड के अर्थर फैग ने साल 1938 में केंट की तरफ से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ दोनों पारियों में दोहरा शतक लगाया था। फैग ने उस मैच की पहली पारी में 244 और दूसरी पारी में 202 रन बनाए थे।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2UCQ6VG
No comments:
Post a Comment