Reality Of Sports: आईएसएल-5 : जमशेदपुर की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम

Friday, 8 February 2019

आईएसएल-5 : जमशेदपुर की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम

जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए एक कड़े मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से मात देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। मुकाबले का एकमात्र गोल मेजबान टीम के लिए मेमो ने 80वें मिनट में हेडर के जरिए किया। उन्होंने सर्गियो सिडोंचा द्वारा ली गई फ्री-किक पर गोल करते हुए अपनी टीम को तीन अंक दिला दिए। 15 मैचों में पांचवीं जीत के साथ झारखंड की इस टीम के कुल 23 अंक हो गए हैं और यह तालिका में चौथे क्रम पर काबिज नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी (24) के करीब पहुंच गई है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GwJVPl

No comments:

Post a Comment

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बांधे वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल, कहा - उसका कॉन्फिडेंस बहुत पक्का है

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए 1-0 की सीरीज में बड़...