भारत और न्यूजीलैंड क बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीतने पर होंगी। मौजूदा सत्र में सफलता के कई झंडे गाड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को जीत कर विदेशी सरजमीं पर एक और नयी इबारत लिखना चाहेगी। पिछले तीन महीने भारतीय टीम के लिए शानदार रहे हैं। इस दौरान भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उनके घर में हराकर द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में फतह हासिल की। भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर मौजूदा सत्र का समापन पहली बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जीत के साथ करना चाहेगी। श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में रविवार का दिन प्रशंसकों के लिए ‘सुपर संडे ’ होगा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2HZDzKF
No comments:
Post a Comment