नयी दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद खेल के इस प्रारूप से संन्यास ले सकती हैं जबकि वह एकदिवसीय में खेलना जारी रखेंगी जहां वह टीम की कप्तान हैं। भारतीय महिला टीम बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मिताली को टीम के अंतिम 11 खिलाड़ियों में जगह मिलेगी या नहीं। इस खिलाड़ी का चयन अगर अंतिम 11 में होने की स्थिति में भी यह पता चला है कि 36 साल की मिताली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के बाद इस प्रारूप में आगे नहीं खेलेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला को चार मार्च से असम के बारासपारा में खेला जाएगा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Dfa8yn
No comments:
Post a Comment