Reality Of Sports: न्यूजीलैंड में पहली बार टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

Saturday, 9 February 2019

न्यूजीलैंड में पहली बार टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

हैमिल्टन: मौजूदा सत्र में सफलता के कई झंडे गाड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच को जीत कर विदेशी सरजमीं पर एक और नयी इबारत लिखना चाहेगी। पिछले तीन महीने भारतीय टीम के लिए शानदार रहे हैं। इस दौरान भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उनके घर में हराकर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में फतह हासिल की। भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर मौजूदा सत्र का समापन पहली बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय टी20 सीरीज में जीत के साथ करना चाहेगी। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में रविवार का दिन प्रशंसकों के लिए ‘सुपर संडे ’ होगा। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Dq1Q71

No comments:

Post a Comment

मीराबाई चानू पर सभी की नजरें, जादुमणि का होगा पाकिस्तानी बॉक्सर से सामना; CWG 2026 के चौथे दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में अब तक सिर्फ एक मेडल आया है जो पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार जीता। अब चौथे दिन मेडल की संख्...