भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को जगह नहीं मिली है। स्टार्क जहां चोटिल हैं वहीं, मार्श को बाहर किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, 'स्कैन में स्टार्क के चोटिल होने का पता चला है। उन्हें ये चोट श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट के दौरान लगी थी। इसका य मतलब होगा कि वो भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे और इसके बाद यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में वो वापसी कर सकते हैं।'from India TV: sports Feed http://bit.ly/2TwMyo0
No comments:
Post a Comment