Reality Of Sports: दूसरे टी20 मैच में सीरीज में बने रहने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Thursday, 7 February 2019

दूसरे टी20 मैच में सीरीज में बने रहने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।  बुधवार को भारत को टी20 क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। उसके 24 घंटे बाद ही दूसरे मैच के लिए उतरने वाली भारतीय टीम के पास आत्ममंथन का ज्यादा समय नहीं है। पहले मैच में कुछ भी भारत के पक्ष में नहीं रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 219 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों को उसके बल्ले पर अंकुश लगाने की रणनीति बनानी होगी।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2tayDsg

No comments:

Post a Comment

पहले वनडे में जीत के बाद गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, कहा - 320 रनों का भी टारगेट चेज करने के लिए तैयार थे हम

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का भारतीय टीम ने काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले गए प...