भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों देशों के बीच पहला टी20 मैच वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का इरादा इस मैच को जीतकर सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होंगी। लेकिन अगर भारत को इस मैच को जीतना है तो कप्तान रोहित शर्मा को अपने बेस्ट 11 खिलाड़ी मैदान पर उतारने होंगे। टी20 सीरीज में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत वापसी कर रहे हैं और एम एस धोनी भी टीम में हैं। इसके अलावा भी कई जगहों के लिए काफी कश्मकश की स्थिति नजर आ रही है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि पहले टी20 मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकता है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2I5ISbF
No comments:
Post a Comment