भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें विश्व कप में भारत का सबसे अहम खिलाड़ी करार दिया। स्पोर्टस्टार से बातचीत में तेंदुलकर ने कहा, 'मैं बुमराह की सफलता से हैरान नहीं हूं। मैंने उनके साथ समय बिताया है और उन्हें सीखते और खुद में सुधार करते देखा है। मैं हमेशा से जानता था कि ये कुछ ही समय की बात है जब वो बल्लेबाजों के लिए खतरा बनेंगे। मैंने उन्हें बेहद करीब से देखा है। साल 2015 में मैंने उन्हें जंग जीतते देखा है। केन विलियमसन बल्लेबाजी कर रहे थे और मैंने कहा था कि बुमराह जरूर अपनी छाप छोड़ेंगे और उन्होंने कर दिखाया था।'from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GoHgHb
No comments:
Post a Comment