नार्थ साउंड (एंटीगा एवं बारबुडा): तेज गेंदबाज केमार रोच और कप्तान जेसन होल्डर ने फिर से इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त करके वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन शनिवार को यहां दस विकेट से बड़ी जीत दिलायी। वेस्टइंडीज ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली। उसने बारबाडोस में पहले टेस्ट मैच में भी 381 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच अगले शनिवार से सेंट लूसिया में खेला जाएगा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2StzKS9
No comments:
Post a Comment