वायनाड (केरल)। लोकेश राहुल (नाबाद 88) और प्रियांक पांचाल (नाबाद 89) के शानदार अर्धशतकों की मदद से इंडिया-ए ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का अंत एक विकेट के नुकसान पर 219 रनों के साथ किया। इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लायंस के स्कोर से अभी 121 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। इंग्लैंड लायंस ने अपनी पहली पारी में 340 रन बनाए थे।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2MXMta9
No comments:
Post a Comment