न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए सोफी डेविने ने 62 रनों की पारी खेली। अंत में कैटी मार्टिन ने तेजी से रन बटोरते हुए किवी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 कुल स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राधा यादव ने 11 के कुल स्कोर पर सूजी बेट्स (7) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। केटलिन गुरी (15) को पूनम यादव ने 47 के कुल योग पर आउट किया।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2SsNKvo
No comments:
Post a Comment