Reality Of Sports

Monday, 17 August 2020

Eng vs Pak Live Score, 2nd Test, Day 5 Live : पांचवे दिन भी रहेगा बारिश का साया, ड्रा की ओर मैच

England vs Pakistan live cricket score 2nd test day 5 ball to ball updates from The Rose Bowl Southampton  Image Source : AP IMAGE

England vs Pakistan live cricket score 2nd test day 5 ball to ball updates from The Rose Bowl Southampton 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन भी बारिश के कारण प्रभावित रहा। दिन का समय पर शुरू हुआ था लेकिन पाकिस्तान की पारी के अंत के बाद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 7 रन ही बना पाई की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जिसके कारण पहले और दूसरे सेशन का खेल नहीं हो पाया। वहीं तीसरे सेशन में अंपयारों ने दिन के समाप्ति की घोषणा कर दी।

पाकिस्तान की टीम खेल के चौथे दिन 236 रन बनाकर ऑलआउट हुई। वहीं इंग्लैंड की शुरुआत इसके जवाब में निराशाजनक रही। इंग्लैंड ने महज 7 रन बनाकर अपने 1 विकेट गंवा दिए हैं। 

PAK 236

ENG 7/1 (5.0)

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3425mDE

मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराकर यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंची सेविला

Sevilla entered the final of the Europa League after defeating Manchester United 2-1. Image Source : AP

साउथम्पटन| मैनचेस्टर यूनाईटेड को यूरोपा लीग में सेविला के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो टीम की मौजूदा सत्र में सेमीफाइनल में तीसरी हार है। एफए कप और ईएफएल कप के सेमीफाइनल में हार के बाद सेविला के खिलाफ भी मैनचेस्टर यूनाईटेड ने कई मौके गंवाए और उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यूनाईटेड को नौवें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिज ने पेनल्टी पर गोल दागकर बढ़त दिलाई लेकिन सुसो ने 26वें मिनट में सेविला को बराबरी दिला दी। लूक डि जोंग ने इसके बाद 78वें मिनट में सेविला को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। स्पेन के क्लब सेविला ने इस तरह एक बार फिर यूरोपा लीग के फाइनल में जगह बनाई।

सेविला को यूरोप के इस दूसरे स्तर के कप का विशेषज्ञ माना जाता है और टीम ने इससे पहले पांच बार फाइनल में जगह बनाई है और पांचों बार चैंपियन बना है। सेविला के पास शुक्रवार को कोलोना में रिकॉर्ड में सुधार करते हुए छठा खिताब जीतने का मौका होगा। फाइनल में टीम को इंटर मिलान और शख्तार डोनेस्क के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना होगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2E2smHT

माइकल एथर्टन ने माना, टेस्ट क्रिकेट को बढाने के लिए होनी चाहिए भारत - पाक सीरीज

Mike Atherton Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज होने की कम से कम संभावना है और उनके अनुसार यह 'बहुत शर्मनाक' है। भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी के सभी बहु राष्ट्र टूर्नामेंटों एक दूसरे के खिलाफ खेलते आ रही हैं, लेकिन 2012-13 के बाद से दोनों टीमें एक बार भी बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमों ने पिछली बाइलेटरल टेस्ट सीरीज 2007-08 में खेला था, जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था।

एथर्टन ने स्काई स्पोटर्स क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री में कहा, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूनार्मेंटों के खेलने, यहां तक कि तटस्थ स्थान पर भी खेलने संभावना कम से कम हैं।"

उन्होंने कहा, "वे एक-दूसरे का साथ खेलने से बहुत दूर लगते हैं जोकि एक बहुत शर्म की बात है क्योंकि यह एक ऐसी चीज होगी जो टेस्ट क्रिकेट को बहुत बढ़ावा देगी।"

एशिया की दो दिग्गज टीमें पिछली बार 2019 विश्व कप में एक दूसरे से भिड़ी थी जब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।

एथर्टन ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला अविश्वसनीय होता है और हम पिछले साल विश्व कप में ओल्ड ट्रेफर्ड में यह देख चुके हैं। मुझे लगता है कि इस मैच के लिए 600,000 आवेदन मिले और 25000 टिकट बिके थे।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iLkrxt

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया के काफी अहम खिलाड़ी रहे सुरेश रैना - सौरव गांगुली

Suresh Raina Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सुरेश रैना की तारीफ करते हुए कहा है कि वह भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट से एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। रैना ने शनिवार को ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

रैना ने रविवार को बीसीसीआई को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्याास लेने की फैसले की जानकारी दी। उन्होंने 13 साल के अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी 20 मैच खेले हैं।

गांगुली ने बीसीसीआई की ओर एक बयान में कहा, "सुरेश रैना भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक बेहद ही अहम खिलाड़ी रहे हैं। नीचले क्रम में जाकर बल्लेबाज करते हुए मैच जिताउ पारी खेलने के लिए कला और प्रतिभा की जरूरत होती है।"

गांगुली ने कहा, "उन्होंने युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर वनडे में भारत के मध्यक्रम को मजबूती दी। मैं उनको और उनके परिवार को शुभकामनाएं देता हूं।"

रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कुछ मिनट बाद ही शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। रैना और धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

रैना ने 226 वनडे मैचों में 5615 रन और 78 टी20 मैचों में 1,605 रन बनाए हैं। टी20 में शतक बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 768 रन बनाए हैं। वह 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके हैं।

वह भारत के पहले टी 20 मैच के हिस्सा थे। साथ उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया और उनकी कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज में 3-2 से, बांग्लादेश में 2-0 से वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे में 2-0 से टी 20 सीरीज जीती थी। रैना, क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक जड़ने वाले भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g5noag

"Nearly Killed Me": Valentino Rossi's Hair-Raising Experience Caught On Camera

Valentino Rossi had a narrow escape after a collision between two other riders sent a stray bike cartwheeling across the track.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PYo2vF

"He Called And I Ran": Virat Kohli Recalls Best On-Field Moments With MS Dhoni

Virat Kohli posted a video on social media showing the "mutual trust, respect and understanding" that he shared with MS Dhoni.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Y2Iy2P

टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया 'सर्वश्रेष्ठ' कप्तान

Former Team India coach Gary Kirsten calls Mahendra Singh Dhoni the 'best' captain Image Source : TWITTER/GARY_KIRSTEN

नयी दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने जिनके साथ भी काम किया उसमें धोनी ‘सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक’ रहे हैं। कर्स्टन के कोच रहते हुए धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था। 52 साल के कर्स्टन 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के कोच थे। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी क्रिकेट की दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान रहे है जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब जीते हैं। उन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

कर्स्टन ने भारतीय टीम के कार्यकाल के साथ शानदार यादें देने के लिए धोनी का शुक्रिया किया। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मुझे सबसे अच्छे कप्तानों में से एक के साथ काम करने का शानदार अनुभव है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कई शानदार यादें देने के लिए धन्यवाद एमएस (धोनी)।’’

कर्स्टन के कोच रहते भारत 2011 में 28 साल बाद विश्व चैम्पियन बना था।। टीम ने इससे पहले 2010 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। कर्स्टन ने उस समय धोनी के साथ मजबूत संबंध बनाया था और सोमवार को उन्होंने अपने पहले के एक बयान को फिर से दोहराया जिसमें दोनों के एक-दूसरे के करीब होने का पता चलाता है।

उन्होनें कहा, ‘‘ अगर मेरे साथ धोनी हो तो मुझे युद्ध में भी जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।’’ धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह हालांकि 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kUymTF

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...