Monday, 17 August 2020
"Nearly Killed Me": Valentino Rossi's Hair-Raising Experience Caught On Camera
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PYo2vF
"He Called And I Ran": Virat Kohli Recalls Best On-Field Moments With MS Dhoni
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Y2Iy2P
टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया 'सर्वश्रेष्ठ' कप्तान
नयी दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने जिनके साथ भी काम किया उसमें धोनी ‘सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक’ रहे हैं। कर्स्टन के कोच रहते हुए धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था। 52 साल के कर्स्टन 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के कोच थे। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी क्रिकेट की दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान रहे है जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब जीते हैं। उन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
कर्स्टन ने भारतीय टीम के कार्यकाल के साथ शानदार यादें देने के लिए धोनी का शुक्रिया किया। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मुझे सबसे अच्छे कप्तानों में से एक के साथ काम करने का शानदार अनुभव है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कई शानदार यादें देने के लिए धन्यवाद एमएस (धोनी)।’’
कर्स्टन के कोच रहते भारत 2011 में 28 साल बाद विश्व चैम्पियन बना था।। टीम ने इससे पहले 2010 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। कर्स्टन ने उस समय धोनी के साथ मजबूत संबंध बनाया था और सोमवार को उन्होंने अपने पहले के एक बयान को फिर से दोहराया जिसमें दोनों के एक-दूसरे के करीब होने का पता चलाता है।
उन्होनें कहा, ‘‘ अगर मेरे साथ धोनी हो तो मुझे युद्ध में भी जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।’’ धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह हालांकि 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kUymTF
इंग्लैंड को 2022 में क्यों करना चाहिए पाकिस्तान का दौरा, वसीम अकरम ने बताई वजह
साउथम्पटन| पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच ब्रिटेन आने के लिए इंग्लैंड को अजहर अली और उनकी टीम का आभारी होना चाहिए और उन्हें इसके बदले 2022 में पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बावजूद वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने इंग्लैंड का दौरा करने का फैसला किया जिससे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भारी वित्तीय नुकसान से बच गया।
इंग्लैंड ने 2005-06 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। टीम 2009 में श्रीलंकाई टीम बस पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं आई है। जो रूट और उनकी टीम को हालांकि 2022 में तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है।
वसीम ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, ‘‘टीम के यहां आने के कारण आप लोगों को पाकिस्तान क्रिकेट का आभारी होना चाहिए और देश का उससे भी अधिक। वे यहां ढाई महीने से अधिक समय तक जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में रहेंगे। इसलिए अगर सब कुछ सही रहा तो इंग्लैंड को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। मैं वादा करता हूं कि मैदान के अंदर और बाहर उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा और प्रत्येक मैच के स्टेडियम खचाखच भरा होगा।’’
इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में हिस्सा लिया है और अकरम को उम्मीद है कि इससे सुरक्षा चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी कहा था कि उन्हें पाकिस्तान दौरे पर टीम ले जाने में कोई समस्या नहीं है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g5j7Uv
पूर्व पाक कप्तान इंजमाम ने माना, धोनी को क्रिकेट के मैदान से लेना चाहिए था संन्यास
74वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को `महेंन्द्र सिंह धोनी ने अचानक से क्रिकेट पर संन्यास लेकर सभी फैन्स को चौंका दिया। उन्होंने अपने संन्यास लेने के लिए किसी भव्य समारोह का आयोजन करवाना मुनासिब ना समझा। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का मानना है कि धोनी को इस तरह से नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान में फैन्स के बीच संन्यास लेना चाहिए था।
अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने कहा, "धोनी एक ऐसा खिलाड़ी था जो मैच को खत्म कैसे करना है ये बखूबी जानता था। वो ऐसा खिलाड़ी नहीं था जो हर मैच में शतक करे बल्कि वो ऐसा था जो अपनी पारी को बनता था और सिर्फ जीतने पर फोकस करता था।"
इतना ही नहीं इंजमाम ने धोनी की योग्यता के बारे में आगे कहा, "एमएस धोनी इतने चतुर क्रिकेटर हैं कि उन्हें पता था कि खिलाड़ियों का निर्माण कैसे करना है। खेल के बारे में उनकी समझ इतनी अच्छी थी कि वे खिलाड़ियों को चुनते थे और फिर उन्हें महान खिलाड़ियों में बदल देते थे। सुरेश रैना और आर. अश्विन दोनों धोनी के द्वारा ही बनाए गए महान खिलाड़ी है।"
उन्होंने आगे कहा, "धोनी के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं जो उन्हें मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। मेरे विचार से, इस तरह के कद के खिलाड़ी को घर बैठे ही संन्यास नहीं लेना चाहिए। उन्हें क्रिकेट के मैदान से रिटायरमेंट की घोषणा करनी चाहिए थी।"
धोनी और उनकी फैंस के प्रति दीवानगी के बारे में अंत में इंजमाम ने कहा, "अगर वह अपने सभी प्रशंसकों के सामने खेल से संन्यास लेता तो लोगों को खुशी होती और मुझे खुशी होती। क्योंकि वह भारत के लिए इतने महान कप्तान रहे हैं। उनकी जीत का अनुपात, जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, जिस तरह से उन्होंने खिलाड़ियों को बनाया, वह मैदान पर अपने प्रशंसकों से श्रद्धांजलि के हकदार हैं।"
बता दें कि धोनी भारत को आईसीसी की तीनो ट्रॉफी ( 2007 टी20 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 चैम्पियंस ट्राफी ) जिताने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से साल 2014 में ही संन्यास ले लिया था। जिसके बाद पिछले साल 2019 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रन आउट होने के बाद अब धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हलांकि इसके बावजूद वो 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में चेन्नई की टीम के लिए कप्तानी करते हुए जरूर नजर आएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g1bApK
Barcelona Officials To Hold Emergency Meet With Quique Setien Set To Be Axed
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Fwvhcp
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धोनी को ट्रिब्यूट देते हुए शेयर किया ये भावुक विडियो
महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे ही 15 अगस्त की शाम को अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास लेने का ऐलान किया। पूरे देश में 74वें स्वतंत्रता दिवस की ख़ुशी के मौके ने फैन्स को रुला दिया। धोनी को लेकर बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता दो दिन बाद भी सोशल मीडिया पर जारी है। ऐसे में जहां टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भावुक सन्देश दिया, वहीं अब टीम के सभी साथियों को मिलाकर बीसीसीआई ने एक विडियो शेयर किया है। जिसमें सभी साथी धोनी को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाए व उन्हें मैदान में वो सब कितना मिस करने वाले हैं इसके बारे में भी बता रहे हैं।
बीसीसीआई ने धोनी को ट्रिब्यूट देते हुए एक विडियो शेयर किया। जिसमें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, के.एल. राहुल, युजवेंद्र चहल, सहित टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी नजर आ रहे हैं।
इस विडियो में कोहली ने कहा, ''हमारे बीच काफी अच्छी दोस्ती और आपसी समझ है, क्योंकि हम हमेशा समान भूमिका, समान लक्ष्य के लिए खेले जो टीम को जीत दिलाना था। आपके नेतृत्व में, आपके साथ खेलना सुखद रहा। आपने मुझ पर विश्वास दिखाया जिसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।"
#ThankYouMSDhoni
— BCCI (@BCCI) August 17, 2020
As MS Dhoni calls it a day on his glorious career, #TeamIndia members recall fond memories and pay their heartfelt tributes to the former captain.
Watch the full video - https://t.co/VLs1CtQ21S
बता दें कि धोनी भारत को आईसीसी की तीनो ट्रॉफी ( 2007 टी20 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 चैम्पियंस ट्राफी ) जिताने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से साल 2014 में ही संन्यास ले लिया था। जिसके बाद पिछले साल 2019 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रन आउट होने के बाद अब धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हलांकि इसके बावजूद वो 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में चेन्नई की टीम के लिए कप्तानी करते हुए जरूर नजर आएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3aykYQg
श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम
श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...