Reality Of Sports

Sunday, 16 August 2020

Sevilla Beat Manchester United 2-1 To Reach Europa League Final

Manchester United were made to pay for their profligacy in front of goal after Bruno Fernandes's early penalty put them in front.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30ZWFYt

गौतम गंभीर का मानना, धोनी का ये अनोखा रिकॉर्ड हमेशा रहेगा कायम

गौतम गंभीर का मानना, धोनी का ये अनोखा रिकॉर्ड हमेशा रहेगा कायम Image Source : GETTY IMAGES/CHENNAIIPL

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि बतौर कप्तान एमएस धोनी के 3 ICC ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाएगा। धोनी ने 15 अगस्त, शनिवार शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इसी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी युग का अंत हो गया। पिछले एक साल से धोनी के रिटायमेंट की अटकलें चल रही थी जिस पर कल विराम लग गया।

39 वर्षीय धोनी तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी ने बतौर कप्तान 2011 में 50 ओवर का विश्व कप, 2007 में T20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी (2 बार) का खिताब अपने नाम किया था। यही नहीं, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रही।

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर धोनी की उपलब्धि के बारें में बात करते हुए गंभीर कहा, "तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने का कारनामा कोई अन्य भारतीय कप्तान कभी हासिल नहीं कर पाएगा।"

गंभीर ने कहा, "एक रिकॉर्ड की बात करें, जो हमेशा रहने वाला है, तो वो है कप्तान के तौर पर एमएस धोनी का तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतना।" गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 विश्व कप फाइनल के दौरान धोनी के साथ यादगार 109 रनों की साझेदारी की और टीम को खिताब दिलाने में मदद की।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य कप्तान कभी भी वो उपलब्धि हासिल कर पाएगा। मुझे लगता है, चाहे वह टी 20 विश्व कप हो, चाहे वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी या 2011 विश्व कप हो। मुझे लगता है कि कुछ ऐसा है जो रहने वाला है। हमेशा के लिए और मैं शर्त लगा सकता हूं कि वो रिकॉर्ड हमेशा के लिए रहने वाला है।"

गंभीर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि शतकों का रिकॉर्ड अंततः टूट जाएगा, कोई आएगा और रोहित शर्मा की तुलना में शायद अधिक दोहरे शतक लगाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान के तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल करने के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा। इसलिए एमएस धोनी वहां बने रहेंगे हमेशा के लिए।"

साल 2004 में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल कर रख दिया। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 T20I मैच खेले।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PZ3ZgQ

प्राग ओपन के फाइनल मुकाबले में मरटेंस से होगा हालेप का सामना

प्राग ओपन के फाइनल मुकाबले में मरटेंस से होगा हालेप का सामना Image Source : GETTY IMAGES

प्राग| टॉप सीड सिमोना हालेप और तीसरी सीड बेल्जियम की एलिसे मरटेंस के बीच डब्ल्यूटीए प्राग ओपन टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रोमानिया की हालेप ने शनिवार को हमवतन इरीना कामेलिया बेगु को 7-6(2), 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

उन्होंने जीत के बाद कहा, " मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस नहीं खेला, लेकिन वह भी थकी हुई थी। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच था। मैं इससे बेहद खुश हूं कि मैं इसे जीत सकती हूं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा से मुश्किल रहता है। वह एक शानदार खिलाड़ी है।" एक अन्य सेमीफाइनल में मरटेंस ने क्रिस्टिना प्लिस्कोवा को 7-5, 7-6(4) से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

मरटेंस ने इस जीत के बाद कहा, " यह काफी करीबी मुकाबला था। हम दोनों ने अच्छी सर्व की, इसलिए एक दूसरे की लय को तोड़ पाना कठिन था। इसलिए शुरूआत से ही अंक लेना मुश्किल रहा।" हालेप का मरटेंस के खिलाफ 3-1 का रिकॉर्ड है और इनमें 2-0 का तो क्ले कोर्ट का ही रिकॉर्ड है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kOoH11

मैनचेस्टर सिटी को हरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा लियोन

मैनचेस्टर सिटी को हरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा लियोन Image Source : AP IMAGE

लिस्बन| ओलंपिक्ये लियोन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लियोन ने शनिवार को यहां खेले गए मैच के 23वें मिनट में मैक्सवेल कॉर्नेट की गौल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने पहले हाफ में बराबरी की बहुत कोशिश की। लेकिन हाफ टाइम तक वह एक गोल से पीछे ही रही।

दूसरे हाफ में सिटी के रहीम स्टलिर्ंग के पास की बदौलत केविन डि ब्रूइन ने 69वें मिनट में गोल दागकर टीम को बराबरी दिला दी। हालांकि इसके 10 मिनट बाद बतौर सब्सटिट्यूट मैदान पर आए मौसा डेंबेले ने दूसरा गोल करते हुए लियोन को दोबारा बढ़त दी।

इस गोल के आठ मिनट बाद डेंबेले ने मैच का दूसरा गोल किया और टीम की जीत तय कर दी। मैनचेस्टर सिटी ने वापसी की बहुत कोशिश की। लेकिन टीम को आखिरकार हार का मुंह देखना पड़ा।

लीग के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को जर्मन फुटबॉल क्लब आरबी लिपजिग का मुकाबला पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बायर्न म्यूनिख की टीम लियोन से भिड़ेगी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Y3tXUA

Mithali Raj Congratulates MS Dhoni, Suresh Raina After Their Retirement

Mithali Raj took to Twitter to congratulate MS Dhoni and Suresh Raina on their outstanding careers.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3g8b0Xm

"What A Legend You Are": Sania Mirza's Tribute To MS Dhoni

Sania Mirza said it was an honour for her to have been an athlete in the same era and from the same country as MS Dhoni.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3g0R3BD

Players, Fans Urge BCCI To Retire MS Dhoni's Number Seven Jersey

MS Dhoni's legions of fans including 7.8 million Twitter followers and a few former teammates said they did not want to see 7 on the back of any other Indian cricketer's jersey.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iMgqJi

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...