Reality Of Sports

Sunday, 16 August 2020

इरफान पठान ने याद किया वो पल, जब धोनी की ताकत देख हो गए थे हैरान

इरफान पठान ने याद किया वो पल, जब धोनी की ताकत देख हो गए थे हैरान Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। एक तरफ जहां धोनी के फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी के संन्यास से थोड़ा मायूस नजर आए, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल विदाई पर धोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान कई क्रिकेटरों ने धोनी से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साझा की।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने उस समय को याद किया जब उन्होंने पहली बार एमएस धोनी की प्रतिभा को देखा था। इरफान पठान ने क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में कहा, “धोनी से जुड़ी पहली याद मेरी जाहिर तौर पर वो है जब हम बांग्लादेश में खेल रहे थे। वह शून्य पर रन आउट हो गए। लेकिन इससे पहले भी मैंने उनके खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेला था, जब वह इंडिया ए टूर से टीम में आए थे।"

उन्होंने कहा, “हम बैंगलोर में खेल रहे थे और मैंने उन्हें बाउंसर फेंका और उन्होंने उस बाउंसर को जोर से मारा। उस शॉट को देखकर मुझे एहसास हुआ कि उनके पास बहुत ताकत है। महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी यह मेरी पहली याद है।"

पठान ने कहा, "उनके साथ सबसे अच्छा पल जाहिर तौर पर एक साथ T20 विश्व कप जीतना रहा। मैदान और उसके बाहर हमारे पास बहुत सारी यादें हैं। हमने एक साथ काफी खाना खाया। 2007 से पहले एक समय हुआ करता था जब हम शायद ही साथ में खाना खाने से चूकते थे। हम हमेशा एक साथ खाते थे।"

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Eci4EL

CSK Share Emotional Video Of MS Dhoni, Suresh Raina With IPL Teammates. Watch

MS Dhoni and Suresh Raina both announced retirement from international cricket on Saturday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30Y8T3Y

इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई पर रैना को क्रिकेट दिग्गजों ने दी शुकामनाएँ

इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई पर रैना को क्रिकेट दिग्गजों ने दी शुकामनाएँ Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शनिवार को संन्यास का ऐलान किए हुए कुछ दी देर हुई थी कि उनके साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस ही दिन दो खिलाड़ियों के विदाई से क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर भी हैरान रह गए। यही वजह है कि जब रैना के संन्यास की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो इस खिलाड़ी को शानदार करियर के लिए मिलने वाली बधाईयों की बाढ़ आ गई।

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद रैना को उनके शानदार करियर और भविष्य के लिए सचिन और रोहित समेत कई क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दी। सचिन ने ट्वीट किया, "बधाई हो, भारत की ओर से शानदार खेलने के लिए सुरेश। तुम्हारे डेब्यू टेस्ट के दौरान हमारी साझेदारी और ऑन-फील्ड की बातचीत मुझे आज भी याद है! आपको भविष्य के के लिए शुभकामनाएं।"

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लिखा, "शानदार करियर के लिए भावेश को बधाई। भविष्य के लिए गुडलक।" रोहित शर्मा ने रैना के संन्यास पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, "थोड़ा चौंकाने वाला लेकिन मुझे लगता है कि जब आप महसूस करते हैं, तो फैसला ले लेते हैं। बढ़िया करियर भाई, आपका रिटायरमेंट अच्छा हो, मुझे अभी भी वो समय याद है, जब हम टीम में आए थे। आगे के लिए शुभकामनाएं सुरेश रैना।"

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "शानदार करियर के लिए बधाई रैना। हमेशा क्रिकेट के मैदान पर आपके द्वारा दिखाई गई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का आनंद लिया। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iIJSjd

नेशनल रेसलिंग कैंप का 1 सितंबर से होगा आगाज, साई ने दी जानकारी

नेशनल रेसलिंग कैंप का 1 सितंबर से होगा आगाज, साई ने दी जानकारी Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारतीय पहलवानों के लिए राष्ट्रीय कैम्प अगले महीने एक सितंबर से शुरू होगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। साई ने बताया कि एक सितंबर से शुरू होने वाली कुश्ती कैम्प 30 सितंबर तक चलेगी। पुरुष पहलवानों का कैम्प हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में जबकि महिलाओं का कैम्प लखनऊ में लगाई जाएगी।

साई ने एक बयान में कहा कि आठ भार वर्गों में कुल 26 पुरुष पहलवान सोनीपत में कैम्प में भाग लेंगे। इनमें पांच फ्रीस्टाइल वर्ग (57, 65, 74, 86, 125 किग्रा) और तीन ग्रीको रोमन (60, 77, 87 किग्रा) शामिल हैं। साथ ही इनके साथ छह स्पोर्ट स्टाफ भी हैं।

वहीं, महिला वर्ग में कुल 15 महिला पहलवान शिविर का हिस्सा होंगी। इनमें पांच (50, 53, 57, 62, 68 किग्रा) में और चार स्पोर्ट स्टाफ होंगे, जो कि लखनऊ में कैम्प में रिपोर्ट करेंगी।

पुरुष वर्ग में रवि कुमार, बजरंग कुमार, नरसिंह यादव, दीपक पूनिया, सुमित ज्ञानेंद्र, साजन, सुनील कुमार हैं जबकि महिला वर्ग में निर्मला देवी, विनेश फोगाट, पूजा ढांढा, साक्षी मलिक और दिव्या काकराण हैं।

साई ने जिन पहलवानों का नाम इसमें शामिल किया है, उनमें से अधिकतर अपनी सुविधा सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इनमें दीपक पूनिया, रवि कुमार और सुमित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे हैं जबकि बजरंग इस समय कर्नाटक के बेलारी में इंस्पायर इंस्टिट्यूड ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) में जॉर्जियाई कोच शाको बेंटिनिडिस के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

साई ने आगे कहा, " साई सोनीपत और साई लखनऊ में शामिल होने वाले एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को शिविर में आने और 14-दिन के क्वारंटाइन के बाद ट्रेनिंग फिर से शुरू करने के लिए साई की अनिवार्य कोविड-19 टेस्ट से गुजरेंगे। भारत सरकार, राज्य सरकार और साई एसओपी के कोविड-19 दिशानिदेशरें का कड़ाई से पालन किया जाएगा।"

पुरुष वर्ग में अभी तक दीपक, रवि और बजरंग ने ही टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है जबकि महिलाा वर्ग में विनेश फोगाट एकमात्र महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक टोक्यो का टिकट कटाया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kO4gRH

रोहित ने धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी करार दिया

रोहित ने धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी करार दिया Image Source : TWITTER/ROHIT SHARMA

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। रिटायरमेंट के बाद धोनी भले ही अब टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर न आए, लेकिन फैंस को UAE में होने वाले IPL 2020 में पीली जर्सी में वो अपना जलवा बिखेरते दिखाई जरुर देंगे।

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं बल्कि IPL के सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में 3 बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया है। ऐसे में एक बार फिर फैंस को उनसे आईपीएल के 13वें सीजन में उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा ले चुके धोनी को उनके शानदार 16 साल के करियर के लिए ट्विटर पर बधाई दी है। रोहित ने ट्वीट में लिखा, "भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक और क्रिकेट में उनका प्रभाव बड़े पैमाने पर था। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनके पास एक शानदार टीम बनाने का विजन था। हम निश्चित रूप से उन्हें नीले रंग में मिस करेंगे, लेकिन हमारे लिए धोनी अभी पीले रंग में है। 19 तारीख को मिलते हैं एमएस धोनी।"

रोहित ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "थोड़ा शॉकिंग, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप इसे महसूस करते हैं तो अच्छा लगता है। अच्छा करियर ब्रो, एक शानदार रिटायरमेंट, अभी भी याद है जब हम टीम में आए थे। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

गौरतलब है कि एमएस धोनी अभी सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई में हैं। एक हफ्ते कैंप में बिताने के बाद वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए यूएई रवाना होंगे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30ZKI4V

Saturday, 15 August 2020

Ravi Shastri Says MS Dhoni "Faster Than Any Pickpocket" As Wicketkeeper

MS Dhoni Retirement: Ravi Shastri offered his take on the impact made by the two-time World Cup-winner in his trademark tongue-in-cheek style.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31W3Gsv

क्रिकेट के किसी भी दौर के महानतम खिलाड़ियों में धोनी को शामिल करना होगा : रवि शास्त्री

क्रिकेट के किसी भी दौर के महानतम खिलाड़ियों में धोनी को शामिल करना होगा : रवि शास्त्री Image Source : TWITTER

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 15 अगस्त को अपने 16 साल के शानदार करियर के समाप्ति का ऐलान करने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ ही पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने वाले धोनी की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा कि पूर्व कप्तान को खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक गिना जाना चाहिए।

शास्त्री ने कहा, "यह आदमी किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने आने वाले समय के लिए क्रिकेट को बदल कर रख दिया। उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती ये थी कि उन्होंने सभी प्रारूपों में ऐसा किया। उन्होंने  वर्ल्ड T20 , विश्व कप और कई आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत को नंबर 1 पर पहुंचाया और 90 टेस्ट मैच खेले।"

शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "एक विकेट कीपर के रूप में वह एक स्वाभाविक नहीं थे, लेकिन असरदार थे। मेरी नजर में उनकी स्टंपिंग और रन आउट शानदार थी। उसके पास ऐसे तेज हाथ थे कि वह किसी भी जेबकतरे से कई गुना तेज थे। बल्लेबाज को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता था कि धोनी ने गिल्लियां बिखेर दी है और यह कुछ ऐसा है जो उनकी शख्सियत से जुड़ गया है।"

शास्त्री ने कहा, "क्रिकेट के किसी भी दौर के महानतम खिलाड़ियों में धोनी को शामिल करना होगा। जैसा कि मैंने अपने ट्वीट में कहा था कि हमेशा उसकी यादें मेरे जेहन में रहेंगी।"

भारत के लिये 350 वनडे, 90 टेस्टऔर 98 टी20 मैच खेलने वाले धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका अदा की। वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए धोनी ने 28 साल बाद भारत को चैंपियन बनाया।

 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3h1ycYd

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...