Reality Of Sports

Saturday, 15 August 2020

Ravi Shastri Says MS Dhoni "Faster Than Any Pickpocket" As Wicketkeeper

MS Dhoni Retirement: Ravi Shastri offered his take on the impact made by the two-time World Cup-winner in his trademark tongue-in-cheek style.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31W3Gsv

क्रिकेट के किसी भी दौर के महानतम खिलाड़ियों में धोनी को शामिल करना होगा : रवि शास्त्री

क्रिकेट के किसी भी दौर के महानतम खिलाड़ियों में धोनी को शामिल करना होगा : रवि शास्त्री Image Source : TWITTER

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 15 अगस्त को अपने 16 साल के शानदार करियर के समाप्ति का ऐलान करने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ ही पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने वाले धोनी की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा कि पूर्व कप्तान को खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक गिना जाना चाहिए।

शास्त्री ने कहा, "यह आदमी किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने आने वाले समय के लिए क्रिकेट को बदल कर रख दिया। उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती ये थी कि उन्होंने सभी प्रारूपों में ऐसा किया। उन्होंने  वर्ल्ड T20 , विश्व कप और कई आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत को नंबर 1 पर पहुंचाया और 90 टेस्ट मैच खेले।"

शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "एक विकेट कीपर के रूप में वह एक स्वाभाविक नहीं थे, लेकिन असरदार थे। मेरी नजर में उनकी स्टंपिंग और रन आउट शानदार थी। उसके पास ऐसे तेज हाथ थे कि वह किसी भी जेबकतरे से कई गुना तेज थे। बल्लेबाज को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता था कि धोनी ने गिल्लियां बिखेर दी है और यह कुछ ऐसा है जो उनकी शख्सियत से जुड़ गया है।"

शास्त्री ने कहा, "क्रिकेट के किसी भी दौर के महानतम खिलाड़ियों में धोनी को शामिल करना होगा। जैसा कि मैंने अपने ट्वीट में कहा था कि हमेशा उसकी यादें मेरे जेहन में रहेंगी।"

भारत के लिये 350 वनडे, 90 टेस्टऔर 98 टी20 मैच खेलने वाले धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका अदा की। वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए धोनी ने 28 साल बाद भारत को चैंपियन बनाया।

 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3h1ycYd

"See You On 19th At The Toss": Rohit Sharma Toasts MS Dhoni

Rohit Sharma wrote a message for MS Dhoni after the former India captain announced his international retirement.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PYEn3r

Watch: Raheem Sterling's Horror Miss In Champions League Quarters Sends Manchester City Fans Into A Meltdown

With Manchester City trailing 1-2, Raheem Sterling somehow managed to put the ball over with the goal gaping having been teed up by Ilkay Gundogan.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3kNYAal

कप्तान विराट कोहली ने सुरेश रैना को शानदार करियर के लिए दी बधाई

कप्तान विराट कोहली ने सुरेश रैना को शानदार करियर के लिए दी बधाई Image Source : INSTAGRAM: @SURESHRAINA3

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना को शुभकामनाएं दी। कोहली ने ट्विटर पर रैना के लिए खास संदेश शेयर किया जिसमें उन्होंने शानदार करियर के लिए अनुभवी बल्लेबाज को बधाई दी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्ताम महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, "एक शीर्ष और शानदार करियर के लिए भावेश को बधाई। भविष्य के लिए गुडलक रैना।"

रैना ने 15 अगस्त के दिन CSK टीम के साथियों के साथ एक फोटो पोस्ट की और अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। रैना ने फोटो पोस्टर करते हुए लिखा, "माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) आपके साथ खेलना शानदार रहा। मैं पूरे गर्व के साथ इस यात्रा में आपका साथ देता हूं। धन्यवाद भारत। जय हिंद।"

33 साल के रैना दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जड़े हैं। उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट में 768, वनडे में 5615 और टी20 में 1605 रन बनाये। उन्होंने वनडे में 36 और टेस्ट तथा टी20 में 13-13 विकेट भी लिये। रैना ने टीम इंडिया की ओर से आखिरी वनडे मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PSVcNg

2007 T20 WC फाइनल में धोनी ने जोगिंदर शर्मा को क्यों दिया था आखिरी ओवर, अब हुआ खुलासा

2007 T20 WC फाइनल में धोनी ने जोगिंदर शर्मा को क्यों दिया था आखिरी ओवर, अब हुआ खुलासा Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी ने वैसे तो टीम इंडिया को कई बड़े खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई लेकिन बतौर कप्तान उनकी पहली बड़ी ट्रॉफी थी 2007 T20 का वर्ल्ड कप जो भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीती थी।

2007 T20 का वर्ल्ड कप का फाइनल में रोमांच के साथ दवाब भी अपने चरम पर था लेकिन धोनी के कूल माइंड द्वारा लिए अपने फैसलों से इस मैच को भारत की झोली में डाल दिया। इस फाइनल मुकाबले में धोनी ने आखिरी ओवर के लिए जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाई और परिणाम भारत के हक में गया।

ऐसे में जब धोनी ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है तो कई पूर्व क्रिकेटर उनसे जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं। भारत को पहला T20 वर्ल्ड का खिताब जिताने वाले जोगिंदर शर्मा ने धोनी को याद करते हुए उन्हें क्रिकेट का सबसे बड़ा मोटिवेटर करार दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में जोगिंदर शर्मा ने धोनी के साथ क्रिकेट के मैदान पर बिताए पलों को याद करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। जोगिंदर शर्मा ने कहा, "जब उन्होंने झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, तब मैं हरियाणा के लिए खेल रहा था। घरेलू क्रिकेट में हम कई बार मिल चुके थे और वह विश्व टी 20 में जाने वाले खिलाड़ी के रूप में मेरे गुणों को जानते थे। उस समय कई बड़े नाम भारत के लिए नहीं खेल रहे थे। जिस तरह से उन्होंने नए और युवा क्रिकेटरों की टीम संभाला, वह शानदार था। उन्होंने एक योजना बनाई और उसका बेहतर तरीके से पालन किया।"

उन्होंने कहा, "अधिकांश लोगों को याद है कि मैंने 2007 में खिताब के फाइनल के लिए गेंदबाजी की थी, लेकिन कई लोगों को याद नहीं है कि मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी अंतिम ओवर फेंका था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों की जरूरत थी लेकिन वे केवल छह रन बना सके और मुझे दो विकेट मिले, ब्रेट ली और माइकल हसी। आरपी सिंह ने सेमीफाइनल में दूसरा आखिरी ओवर फेंका था और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी फाइनल में दूसरा आखिरी ओवर फेंका था। यह हमेशा धोनी के लिए परिणाम देने वाली योजना का हिस्सा था।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, जब फाइनल में समय आया, तब धोनी ने मुझे गेंद देने से पहले संकोच नहीं किया। पाकिस्तान को अंतिम ओवर से 13 रनों की आवश्यकता थी, और उसने मुझसे कहा, “उन रनों के बारे में मत सोचो जो उन्हें चाहिए, अपनी गेंदबाजी के बारे में सोचो। यदि आप हिट करते हैं, तो ज्यादा मत सोचों, बस अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित करें। जो भी परिणाम हो, आश्वस्त रहें कि आपको मेरा सपोर्ट है।”

धोनी के रिटायरमेंट पर जोगिंदर ने कहा, "आज धोनी रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने इस विषय में काफी सोचा होगा। वह अभी 40 के करीब हैं। इस उम्र में सजगता धीमी हो जाती है। उन्हें लगा कि समय सही था और उन्होंने ऐसा किया। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

गौरतलब है कि 2007 T20 वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 152 रन पर ढेर गई। इस फाइनल मुकाबले का आखिरी ओवर सबसे रोमांचक था जिसमें पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन की दरकार थी लेकिन धोनी के एक फैसले ने इस मैच को भारत के पाले में कर दिया।

धोनी के पास आखिरी ओवर कराने के लिए यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे गेंदबाज का विकल्प था लेकिन उन्होंने युवा गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को चुना। जोगिंदर ने भी धोनी को निराश नहीं किया और आखिरी ओवर में मिस्बाह उल हक का विकेट लेकेर भारत को पहला T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना दिया।

 

 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/310iMhu

"Proud Of Your Accomplishments": Wife Sakshi's Heartfelt Post After MS Dhoni's Retirement

MS Dhoni Retirement: Sakshi Singh Dhoni paid tribute to MS Dhoni with a heartfelt message on Instagram with a picture of him looking at a sunset.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3kQDacD

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...