Saturday, 15 August 2020
"Proud Of Your Accomplishments": Wife Sakshi's Heartfelt Post After MS Dhoni's Retirement
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3kQDacD
शेन वॉर्न ने धोनी को इस अनोखे टूर्नामेंट में अपनी टीम की ओर खेलने का दिया न्यौता
ऑस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी को अगले साल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट' में लंदन की टीम की ओर से खेलने के लिए आमंत्रित किया। धोनी ने 15 अगस्त (शनिवार) को जब इंटरनेशनल क्रिकेट से ऐलान किया उस वक्त शेन वॉर्न इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धोनी को द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलने का न्यौता दिया।
शेन वॉर्न के कहा, "मैं सिर्फ सोच रहा हूं कि क्या मैं उसे अगले साल लंदन स्पिरिट में द हंड्रेड के लिए मिल सकता हूं। ओके एमएस, अगर आप आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के बाहर खेलना जारी रखना चाहते हैं, तो क्या आप अगले साल लॉर्ड्स में लंदन लंदन स्पिरिट के लिए खेलना पसंद करेंगे?"
वॉर्न के साथ कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मजाक में कहा कि धोनी सोच रहे होंगे कि क्या टीम उन्हें खरीद सकती है। वसीम ने कहा, "अगर मैं एमएस धोनी होता, तो मैं आपसे पूछता कि आपके पास कितना बजट है।"
द हंड्रेड एक 100 बॉल का क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा 2020 में आयोजित किया जाना था, लेकिन, COVID-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को 2021 तक स्थगित करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में शेन वॉर्न लंदन स्पिरिट पुरुष टीम के लिए मुख्य कोच है जो लॉर्ड्स में अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PU9ywL
धोनी के करियर की 5 बड़ी पारियां, जो आज भी है फैंस के जेहन में ताजा
भारतीय क्रिकेट को फर्श से अर्श तक पहुँचाने वाले टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को आईसीसी के हर एक टूर्नामेंट जैसे कि आईसीसी 2007 टी20 विश्वकप, आईसीसी 2011 वनडे विश्वकप और उसके बाद आईसीसी 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाई है। जब धोनी ने क्रिकेट के मैदान में साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था तब किसी ने नहीं सोचा था ये खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में इस तरह अपना एक अलग इतिहास लिख देगा। अपने शुरूआती दिनों में धोनी अपने लंबे - लंबे बाल और गगनचुम्बी छक्कों की बरसात करने के लिए जाने जाते थे। हलांकि बाद में धोनी वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेम रीडर बनकर उभरे और मैच को अंत तक ले जाकर खत्म करने की कला के चलते भारत के सबसे बड़े फिनिशर बनकर भी उभरें। धोनी अब भले ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर न आए लेकिन उनके बल्ले से निकली शानदार पारियां क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में आज भी ताजा हैं। आइए जानते हैं धोनी के करियर की 5 बड़ी पारियों के बारे में......
आईसीसी विश्वकप 2011 फाइनल
महेंद्र सिंह धोनी की जब भी अहम पारियों को याद किया जाएगा तो उसमे 2011 विश्वकप फ़ाइनल में धोनी द्वारा खेली गई 91 रनों की अहम पारी सभी फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। जिसके चलते टीम इंडिया ने साल 1983 के 28 साल बाद विश्वकप पर कब्ज़ा जमाया था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 275 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में भारत की तरफ से गौतम गंभीर ने 97 तो धोनी ने भी 91 रनों की कप्तानी पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट को सुनहरे पल दिए थे।
श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी
महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर क्रिकेट के मैदान में 'फिनिशर' का रोल अदा किया है। इस लिहाज से उनके वनडे करियर में बहुत ही कम लम्बी - लम्बी पारियां रहीं हैं। उनके करियर के शुरूआती दिनों में श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में धोनी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरें। इस तरह धोनी ने मैदान में आते ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान के चारो ओर चौके - छक्के बरसाते हुए। 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बना डाले। इस तरह ये धोनी के अभी तक के करियर की बेस्ट पारी है। जिसमें उन्होंने 15 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे। श्रीलंका के खिलाफ 299 के रनों का पीछा करते हुए धोनी को इस पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी दिया गया था।
पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की तूफानी पारी
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है दर्शकों का रोमांच चरम पर होता है। इतना है नहीं इन दोनों के बीच मैच में खिलाड़ियों के बीच तनाव भी अपन चरम पर होता है रो हर एक खिलाड़ी अपना शत - प्रतिशत देना चाहता है। इसी कड़ी में धोनी ने जब टीम इंडिया में कदम ही रखा था तभी साल 2005 में पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। जिसमे 5 मैचों की सीरीज के विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे मैच में धोनी ने 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन 123 गेंदों में 148 रनों की विशाल पारी खेली थी। जिस पारी से सभी धोनी की बल्लेबाजी और उनके लंबे - लंबे बालों के फैन हो गए थे। इस पारी में धोनी ने 15 चौके और 4 छक्के लगाये थे।
ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 45 रनों की पारी
2013 में टीम इंडिया और श्रीलंका ने त्रिनिदाद में खेली गई ट्राई सीरीज के फ़ाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को चुनौतीपूर्ण 201 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में टीम इंडिया के महज 182 रनों पर 9 विकेट गिर चुके थे। तभी एक छोर पर खड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर हाल में जीत चाहते थे। इस तरह अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। तभी धोनी स्ट्राइक पर थे पर उन्होंने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी पर चौका और चौथी गेंद पर एक और छक्का लगाकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई थी। इसलिए धोनी 52 गेंदों में खेली गई 45 रनों की ख़ास पारी को इस लिस्ट में जगह दी गई है। जो हमेशा उनके करियर की शानदार पारियों में गिनी जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक
कई दशकों तक क्रिकेट में अपनी जीत वर्चस्व कायम रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पारी से मात दी थी। साल 2013 में चेन्नई में बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले मुकाबलें में ही धोनी ने उन पर जोरदार हमला बोला। सीरीज के पहले चेन्नई टेस्ट में धोनी ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 265 गेंदों में 224 रनों की धमाकेदार टेस्ट पारी खेली। जिसमें उन्होंने 24 चौके और 6 छक्के जड़े थे। इस तरह धोनी के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच 8 विकेट से जीता था। जबकि वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30XSxIC
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने धोनी के 'फेयरवेल मैच' के लिए BCCI से की खास अपील
रांची| झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से धोनी के लिए फेवरवेल मैच रांची में आयोजित करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार की शाम जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, "देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही (महेंद्र सिंह धोनी) ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को अब हम नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं।"
उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए आगे कहा, "हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।" शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांतिपूर्वक अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।
भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया। आज शाम 7:29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझिए।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/342UJjP
धोनी के रिटायरमेंट पर वाइफ साक्षी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे आप पर गर्व है
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपने संन्यास की जानकारी फैंस के साझा की। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद। आपके प्रेम और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।"
धोनी के संन्यास पर हर किसी ने उन्हें अपने अंदाज में रिटायरमेंट की शुभकामनाएं दी जिसमें उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी शामिल हैं। साक्षी ने धोनी के लिए इंस्टाग्राम एक भावुक संदेश शेयर किया।
साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व है! मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहते हुए आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
साक्षी ने मशहूर कवि माया एंजेलो का एक कथन भी धोनी के लिए शेयर किया। उन्होंने लिखा, "लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया।- माया एंजेलो।"
View this post on InstagramA post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on
धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान के तौर पर रिटायर हुए हैं। उन्होंने भारत के लिए आईसीसी के तीन बड़ी ट्रॉफियां जीती है जिसमें 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DWHbMb
Lyon Stun Pep Guardiola's Manchester City To Reach Champions League Semis
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3g0t7ON
Barcelona Coach Quique Setien Says "Too Soon'" To Discuss Future After Horror Defeat
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fZC4rt
श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम
श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...