Reality Of Sports

Friday, 14 August 2020

ENG vs PAK : स्मार्टवॉच पहने मैदान में नजर आए अंपायर रिचर्ड केटलबोरो, ACU ने घेरा

ENG vs PAK : स्मार्टवॉच पहने मैदान में नजर आए अंपायर रिचर्ड केटलबोरो, ACU ने घेरा Image Source : TWITTER

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे रिचर्ड केटलबोरो स्मार्टवॉच पहने मैदान पर नजर आए जिसके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने उनसे इस विषय में बात की। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सत्र के दौरान अंपायर रिचर्ड को स्मार्टवॉच पहने हुए देखा गया।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान अंपायर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत अपनी स्मार्टवॉच निकाल दी और एसीयू को घटना की सूचना दी, जिसने इस घटना को नियमों का मामूली उल्लंघन माना।

बता दें, क्रिकेट में भ्रष्टाचार रोकने के लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को मैच की शुरुआत से पहले ही अपने फोन और अन्य संचारित उपकरण को भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों को सौंपना अनिवॉर्य होता है।

इससे पहले, साल 2018 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी स्मार्टवॉच पहन कर मैदान पर उतरे थे जिसके बाद उन सभी से पूंछताछ की गई थी। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मैच के दौरान स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लगाकर अपने भ्रष्टाचार रोधी दिशानिर्देशों को कड़ा कर दिया था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3avHN7h

74वें स्वतंत्रता दिवस पर विराट कोहली समेत टीम इंडिया ने इस तरह दी बधाई

Virat Kohli Image Source : TWITTER/IMVKOHLI

भारत आज यानि 15 अगस्त को अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जिस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से झंडा फहराकर देशवासियों को ख़ास सन्देश दिया। भारत सन 1947 में ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था। तबसे लेकर आज तक हर साल हम 15 अगस्त को अपनी आजादी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया के जरिये देशवासियों को बधाई दी है। इतना ही नहीं कोहली के अलावा टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों ने भी ट्वीट के जरिये सभी को बधाई दी है। 

कोहली ने ट्विट्टर पर लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए! भारत का ध्वज, भगवान, हमारे महान देश और उसके देशवासियों को आशीर्वाद देते हैं, विशेष रूप से वे जो अपने परिवारों से दूर हैं, हमें सुरक्षित रखने के लिए अबॉर्डर पर लड़ रहे हैं। जय हिन्द!"

वहीं टीम इंडिया के युवा टेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा, "गर्व। जुनून। उत्साह। मेरे देश की जर्सी पहनने की भावना से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता है।"

वहीं टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, "सभी देशवासियों को एक खुशहाल स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए! देश के लिए खेलने से बड़ा कुछ भी नहीं।"

जबकि टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी विडियो सन्देश ट्विटर पर ट्वीट किया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3apoQ6a

Lewis Hamilton Predicts "Killer" Spanish Grand Prix

Spanish GP: Lewis Hamilton said the searing heat during the afternoon session had been tough to endure, but was happy his car had survived without any serious problems.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2DNINYK

Serena Williams Falls To 116th-Ranked Shelby Rogers At US Open Tuneup

Serena Williams had not lost to a player outside the top 100 since falling to France's Virginie Razzano in the first round of the 2012 French Open.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iM6uiX

टोक्यो ओलंपिक के लिए पहलवानों का क्वालिफाई करना हुआ और कठिन, बजरंग ने बताई वजह

Bajrang Punia Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि जिन पहलवानों ने अब तक टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, उनके लिए अब यह और अधिक चुनौतीपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस समय टूर्नामेंट नहीं हो रहे हैं। बजरंग इस समय कर्नाटक के बेलारी में इंस्पायर इंस्टिट्यूड ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) में जॉर्जियाई कोच शाको बेंटिनिडिस के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

बजरंग ने आईआईएस की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक वेबिनार में कहा, "मेरा एक ही स्पष्ट लक्ष्य है कि मुझे ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना है। यह उन लोगों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण है, जिन्होंने अभी तक क्वॉलीफाई नहीं किया है। मैं नहीं कह सकता कि मेरे प्रदर्शन में सुधार हुआ है या नहीं क्योंकि कोई प्रतियोगिता नहीं हो रही है।"

उन्होंने कहा, "हम सभी लॉकडाउन में हैं, लेकिन मैंने एक दिन भी अभ्यास नहीं छोड़ा। बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके आस पास कैसे लोग हैं। वो आपको प्रेरित करते हैं या नहीं। मेरे आसपास अच्छे लोग हैं।"

बेंटिनिडिस देश में पहले लॉकडाउन के समय जॉर्जिया चले गए थे, लेकिन अब वह इस महीने की शुरूआत में वापस आ गए हैं। बरजंग ने कहा कि बेंटिनिडिस की इस प्रतिबद्धता के लिए वह उनका आभारी हैं।

बजरंग ने कहा, "भारत में बढ़ते मामलों के बावजूद बेंटिनिडिस का भारत वापस आने के लिए बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मेरे लिए एक रणनीति तैयार की है और मुझे सुझाव दिया है कि मुझे अपनी तकनीक पर काम करने की जरूरत है क्योंकि प्रतिद्वंद्वी मेरे खेल को देख चुके हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kQxrUy

पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान ने विराट कोहली को इस वजह से बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES
वर्तमान के दौरे में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन, जो रूट और बाबर आजम इन सभी बल्लेबाजों में कौन सबसे बेस्ट है। इस बात की चर्चा क्रिकेट जगत में अक्सर बनी रहती है। कई खिलाड़ियों और पंडितों ने इस बात पर अपने - अपने मत दिए हैं। कोई कोहली को वनडे का बेस्ट बल्लेबाज तो टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को बेस्ट मानता है। जबकि बाबर आजम के बारे में भी दिग्गजों की अपनी राय है। ऐसे में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान भी इस चर्चा में कूद पड़े और उन्होंने कोहली को बेस्ट बल्लेबाज बताया। 
 
पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर स्वेरा पाशा के यूट्यूब चैनल पर इरफ़ान ने बेस्ट बल्लेबाज के रूप में बेबाकी से कोहली का नाम लेते हुए कहा, "अगर आप पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखें तो इस समय विराट कोहली सबसे बेस्ट बल्लेबाज है।"
 
गौरतलब है कि साल 2012 में भारत दौरे पर आने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया था। उस समय पाकिस्तान ने जहां 1-1 से टी20 सीरीज ड्रा खेली जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की थी। ऐसे में उस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले इरफ़ान का मानना है कि गौतम गंभीर को उस समय मेरी गेंदे दिखाई नहीं दे रही थी। जबकि उहोने अपनी गेंदबाजी से कोहली को भी हैरान कर दिया था। 
 
इस तरह कोहली की तारीफ करते हुए आगे कहा, "जिस तरह से वह खेलता है, उसमें सबसे बड़ी बात यह है कि वह आकलन करके फिर खेलता है। वह सिर्फ अच्छे विपक्षी गेंदबाज के खिलाफ 5-6 स्कोर करता है और कमजोर गेंदबाजों के खिलाफ मार के कवर करता है।"
 
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक मात्र वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 50 से अधिक का औसत है। हलांकि वो कोरोना महामारी के चलते लगभग पिछले चार महीने से मैदान में बल्ला लेकर नहीं उतरे हैं। ऐसे में 19 सितंबर से यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल में वो एक बार फिर से मैदान में कप्तानी और बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।  


from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/341yBGL

जब 2004 में ड्रेसिंग रूम से इमरान खान ने भारत के खिलाफ मैच के दौरान छीन ली इंजमाम से कप्तानी, अब हुआ खुलासा

Inzamam Ul Haq Image Source : GETTY IMAGES

इमरान खान भले ही आज पाकिस्तान के हुक्मरान ( प्रधानमंत्री ) हो लेकिन इससे पहले वो अपनी राजनीति वाली सभी चालें क्रिकेट के मैदान में चलते थे। जिसके चलते वो अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने साल 1992 में पाकिस्तान को विश्वकप अपनी कप्तानी में जिताया। ऐसे में पाक क्रिकेट पर इमरान खान की पकड़ के बारे में खुलासा करते हुए उसके पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। इंजमाम का मानना है कि साल 2004 में इमरान खान ने भारत के खिलाफ एक मैच के दौरान उनसे पाकिस्तान की कप्तानी ले ली थी। 

बीसीसीआई के प्लेटिनम जुबली मैच के बारे में इंजमाम ने बताते हुए कहा कि बीसीसीआई ने 2004 में इस अवसर का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान को एक वनडे मैच के लिए आमंत्रित किया था। यह मैच ईडन गार्डन्स कोलकाता में लोगों से खचाखच भरी भीड़ के सामने होना था। जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के खिलाड़ियों और प्रसिद्द राजनेताओं को आमंत्रित किया गया था। ख़ास बात ये थी कि इसमें इमरान खान भी शामिल थे। 

ऐसे में इंजमाम उस समय पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे थे। जिसके बारे में उनका मानना है कि उनकी टीम पर अवसर या भारत के खिलाफ खेलने के दबाव तो कम था लेकिन उससे बड़ा दबाव था कि वहाँ पर इमरान खान मौजूद हैं।"

इस तरह भारत ने मैच में पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। जिसमें सहवाग ने 53 तो सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने भी शानदार पारी खेली। जबकि अंत में युवराज ने 62 गेंदों में तेज तर्रार 78 रन बना डाले। इस तरह बड़े लक्ष्य को देखकर इंजमाम ने बताया कि सभी को लगने लगा था कि पाकिस्तान अब मैच हार जाएगा। 

इसके बाद पाकिस्तान जब चेस कर रहा था उस समय ड्रिंक ब्रेक के दौरान इमरान खान का सन्देश आया था। जिसके बारे में इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा, "यह सिर्फ एक मैच था इसलिए दबाव बहुत अधिक था। दूसरा बड़ा दबाव इमरान खान का था, जो हमारे ड्रेसिंग रूम से मैच देख रहे थे। मैं इमरान भाई के अधीन खेला हूं। उन्होंने कप्तानी संभाली थी। सलमान बट मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उसे ऐंठन हुई। तो एक टीममेट मैसेज लेकर दौड़ता हुआ आया। मुझे लगा कि मैं कप्तान हूं जो मुझे संदेश भेज रहा है। उन्होंने मुझे बताया कि इमरान भाई ने कहा है कि सलमान बट को अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशानी हो रही है, उन्हें बताएं कि वह रिटायर हर्ट हो गए हैं, इलाज कराएं और फिर मैदान पर वापस जाएं। मैंने सलमान को वापस भेज दिया। वह उपचार के बाद वापस आए और शतक बनाया।”

इस तरह पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने 130 गेंदों में 108 रनों की पारी खेलकर मैच का नतीजा पलट दिया। जिसके चलते पाकिस्तान ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3arvB7v

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...