Friday, 14 August 2020
MCA Wants To Celebrate Golden Jubilee Of Sunil Gavaskar's Test Debut
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Fl8Syx
MLS Backs Players Booed For Kneeling During Anthem
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fVi9ds
CSK कैंप के लिए चेन्नई रवाना हुए सुरेश रैना के साथ कई खिलाड़ी, एयरलाइन को कहा शुक्रिया!
कोरोना महामारी के बीच यूएई में इंडियन प्रीमीयर लीग खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) के खिलाड़ी अपने पहले पड़ाव यानि घर से निकलकर चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसकी तस्वीर सुरेश रैना ने खिलाड़ियों के साथ अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर डाली है। जिसमें रैना के साथ चेन्नई टीम के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सीएसके के सभी खिलाड़ी 15 अगस्त से ट्रेनिंग कैंप शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडु और पीयूष चावला समेत सभी खिलाड़ी 14 अगस्त को चार्टर्ड फ्लाइट से चेन्नई पहुँच रहे हैं। इसी कड़ी में रैना ने फ्लाइट के अंदर से फोटो शेयर करते हुए अपने इन्स्टाग्राम पर लिखा, "शुक्रिया! एयरलाइन विस्तारा।"
View this post on InstagramThank you so much @vistara for taking us to Chennai!!!
A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on
इस तरह रैना की इस फोटो में रैना की उनके बगल में पियूष चावला जबकि पीछे दीपक चाहर भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस चार्टेड फ्लाइट में और कौन - कौन से खिलाड़ी है उसके बारे में कहना ठीक नहीं है।
बता दें कि सभी खिलाड़ी चेन्नई में 7 दिन क्वारैंटाइन में रहकर ही एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। इस दौरान उनके अनिवार्य 3 कोरोना टेस्ट भी होंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने वाले पर ही खिलाड़ी सीएसके टीम के साथ 22 अगस्त को यूएई रवाना हो सकेंगे। इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक बायो-सिक्योर माहौल में होगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31TEvXJ
500 से अधिक टेस्ट विकेट ले चुके स्टुअर्ट ब्रॉड मैदान में क्यों ले रहे थे 'इन्हेलर', जन्मजात बीमारी आई सामने
पाकिस्तान के खिलाफ घने काले बादलों और बारिश के बीच इंग्लैंड के गेंदबाजों ने साउथैम्पटन के मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जबरदस्त गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते पाकिस्तान की टीम दिन के खेल का अंत होने तक 5 विकेट पर सिर्फ 126 रन ही बना पाई। जिसमें इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि ब्रॉड, कुर्रन और वोक्स ने भी एक-एक विकेट लिया।
वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से पहले दिन की शुरुआत में ही चौथा ओवर डालने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट ले चुके स्टुअर्ट ब्रॉड को इन्हेलर ( सांस लेने वाला यंत्र ) लेते देखा गया। उसके बाद ब्रॉड ने फिर गेंदबाजी की और पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली को उन्होंने चलता कर ही दिया था कि स्लिप में उनका कैच ड्राप हो गया था। हलांकि ब्रॉड यहीं नहीं रुके उसके बाद उन्होंने पूरे दिन 13 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 1 विकेट हासिल किया।
इस तरह आपको बता दें कि क्रिकेट जगत में स्टुअर्ट ब्रॉड एकमात्र ऐसे टेस्ट गेंदबाज हैं जो टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट ले चुके हैं और वो पिछले 14 सालों से अस्थमा का शिकार भी है। उनका सिर्फ एक और दूसरे लंग्स का आधा यानि डेढ़ हिस्सा लंग्स ( फेफड़ों ) का काम करता है।
गौरलतब है कि अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रॉड ने ये बात कई सालों तक छिपा रखी थी मगर साल 2015 में एशेज सीरीज के दौरान सभी को ब्रॉड की इस बीमारी का पता चल गया था। इस सीरीज से पहले के ट्रेनिंग कैम्प में ब्रॉड को इस बीमारी को लेकर खुलासा करना पड़ा था। ब्रॉड ने डेली मेल में लिखा, "मेरे टीम के साथी चौंक गए थे जब मैंने उन्हें बताया कि मेरा डेढ़ लंग्स काम करता है। क्योंकि मैं तीन महीने पहले ही पैदा हो गया था और काफी कमज़ोर भी था।"
ब्रॉड ने आगे कहा, "जब मैं पैदा हुआ था तब मैं बहुत छोटा था, मूल रूप से मौत के दरवाजे पर था, मेरा एक फेफड़ा कभी भी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ। इसलिए मैं अस्थमा (दमा) का शिकार हूं और एक इन्हेलर ले रहा हूं। इसने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में कभी प्रभावित नहीं किया है, लेकिन यह विचार कि मैंने अपना पूरा करियर सभी से आधे लंग्स कम होने के बावजूद बनाया तो काफी आश्चर्य होता है।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31QdOmz
इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, तीन नए चेहरों को मिला मौक़ा
ऑस्ट्रेलियाई टीम के इंग्लैंड दौरे पर जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरे पर दोनों टीम लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेंगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड के इस लिमिटेड ओवर दौरे पर 3 T20I और 3 वनडे मैच खेलेगी जिसका आगाज 4 सितंबर से होगा। T20I सीरीज के मैच 4, 6 और 8 सितंबर को साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में खेले जाएंगे जबकि वनडे मुकाबले 11, 13 और 16 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होंगे।
3 मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगी और ये सभी मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे। ईसीबी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 अगस्त को यूके पहुंचेगी और 27 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मैच के बाद द एजेस बाउल में स्थानांतरित होने से पहले डर्बीशायर के द इंकोरा काउंटी ग्राउंड की यात्रा करेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज़ शुरू होने से पहले 50 ओवर का इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास गेम और तीन T20 अभ्यास मैच खेलेगी।
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "हम इस दौरे के प्रयासों के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों, कर्मचारियों और प्रशासकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।" इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी है, जिसमें उन्होंने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों- जोश फिलिप, डैनियल सैम्स और रिले मेरेडिथ को शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम: आरोन फिंच (कैप्टन), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, डैनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fTAlnK
Glenn Maxwell Returns As Australia Confirm ODI, T20I Series In England
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31TFmaT
मोहम्मद हफीज ने पास किया कोरोना टेस्ट, एक बार फिर पाकिस्तान टीम से जुड़े
इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी खबर आई है। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज कोरोनोवायरस टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद पाकिस्तान टीम से फिर जुड़ गए हैं। मोहम्मद हफीज का बुधवार को कोराना टेस्ट हुआ था जिसकी गुरुवार सुबह रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इससे पहले मोहम्मद हफीज ने 12 अगस्त को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा तैयार जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था जिसके बाद उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ा था।
दरअसल, हफीज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह गोल्फ कोर्स में उम्रदराज महिला के साथ नजर आए थे। यह गोल्फ कोर्स टीम होटल के पास है लेकिन खिलाड़ियों को ‘बॉयो बबल’ के बाहर किसी से बातचीत करने की अनुमति नहीं है।
गौरतलब है कि मोहम्मद हफीज उन खिलाड़ियों में से हैं जो इंग्लैंड जाने से पहले कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए थे लेकिन उन्होंने निजी तौर पर टेस्ट कराया जो निगेटिव आया। उन्होंने वह टेस्ट रिपोर्ट ट्वीट करके काफी किरकिरी कराई थी। इसके बाद में दो और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह इंग्लैंड आ सके हैं।
ईसीबी जैविक सुरक्षित प्रोटोकॉल को काफी गंभीरता से ले रहा है और जोफ्रा आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान इसे तोड़ने के कारण एक टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था। बता दें, हफीज टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह सीमित ओवरों की सीरीज खेलेंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kQq1kb
श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम
श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...