Reality Of Sports

Friday, 14 August 2020

Glenn Maxwell Returns As Australia Confirm ODI, T20I Series In England

Australia will pad up for their first international series in nearly six months, with Glenn Maxwell and Marcus Stoinis recalled to the squad, while Usman Khawaja and Travis Head missed out.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31TFmaT

मोहम्मद हफीज ने पास किया कोरोना टेस्ट, एक बार फिर पाकिस्तान टीम से जुड़े

मोहम्मद हफीज ने पास किया कोरोना टेस्ट, एक बार फिर पाकिस्तान टीम से जुड़े Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी खबर आई है। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज कोरोनोवायरस टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद पाकिस्तान टीम से फिर जुड़ गए हैं। मोहम्मद हफीज का बुधवार को कोराना टेस्ट हुआ था जिसकी गुरुवार सुबह रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

इससे पहले मोहम्मद हफीज ने 12 अगस्त को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा तैयार जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था जिसके बाद उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ा था।

दरअसल, हफीज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह गोल्फ कोर्स में उम्रदराज महिला के साथ नजर आए थे। यह गोल्फ कोर्स टीम होटल के पास है लेकिन खिलाड़ियों को ‘बॉयो बबल’ के बाहर किसी से बातचीत करने की अनुमति नहीं है।

गौरतलब है कि मोहम्मद हफीज उन खिलाड़ियों में से हैं जो इंग्लैंड जाने से पहले कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए थे लेकिन उन्होंने निजी तौर पर टेस्ट कराया जो निगेटिव आया। उन्होंने वह टेस्ट रिपोर्ट ट्वीट करके काफी किरकिरी कराई थी। इसके बाद में दो और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह इंग्लैंड आ सके हैं।

ईसीबी जैविक सुरक्षित प्रोटोकॉल को काफी गंभीरता से ले रहा है और जोफ्रा आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान इसे तोड़ने के कारण एक टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था। बता दें, हफीज टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह सीमित ओवरों की सीरीज खेलेंगे। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kQq1kb

सैम कुर्रन को है विश्वास, 600 टेस्ट विकेट जल्द पूरे करेंगे जेम्स एंडरसन

James Anderson Image Source : GETTY

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुर्रन का मानना है कि वो इस बात से आश्चर्यचकित थे कि पहला टेस्ट मैच 3 विकेट से जीतने के बाद भी लोग जेम्स एंडरसन की आलोचना कर रहे थे। जबकी उन्होंने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 35 रन देकर दो विकेट लिए और विरोधी टीम के टॉप ऑर्डर का काम तमाम कर दिया। जिसके चलते पहली पारी में पाकिस्तान के 126 रन पर पहले दिन 5 विकेट गिरे। 

हलांकि दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एंडरसन को सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ था। इस तरह उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 592 विकेट हो गए हैं। ऐसे में वो अगर इस मैच में 8 और विकेट ले लेते हैं तो 600 विकेट लेने वाले वो टेस्ट क्रिकेट के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इस तरह एंडरसन की योग्यता के बारे में उनके साथी गेंदबाज सैम ने कहा, "उन्होंने आज बहुत शानदार गेंदबाजी की। मैं तो चौंक गया था जब लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। वो एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और उनके उपर संदेह करना मेरे हिसाब से अर्थहीन बात है।"

वहीं एंडरसन के 600 विकेट के करीब होने पर सैम ने कहा, "उन्होंने खुद को साबित कर दिया है जिसके चलते वो अब 600 विकेट के करीब हैं। मुझे विश्वास है वो इसे जरूर पूरा करेंगे।"

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सैम ने पाकिस्तान के सेट हो चुके बल्लेबाज आबिद अली को 60 रन पर चलता किया। जिसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाती चली गई। इस तरह गेंदबाजी के बारे में सैम ने कहा, "कई सारी कैच और मौकें गंवाने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 90 रन पर दो विकेट था। इसके बाद भी हमने दिन के खेल में शानदार अंत किया। बहुत अच्छी गेंदबाजी कंडीशन थी और हमने शानदार गेंदबाजी भी की। मैं बस खुद में संयम रखना चाहता था, जिसका नतीजा मिला।"

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के खलल के बीच पाकिस्तानी बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और पांच विकेट 126 रन पर गंवा दिये। बारिश के कारण खेल में बार-बार रोकना पड़ा और आखिरकार निर्धारित समय से पहले ही खेल समाप्त करना पड़ा। उस समय बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान चार रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन ने दो विकेट लिए जबकि ब्रॉड, कुर्रन और वोक्स ने भी एक-एक विकेट लिया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2FoJsQH

Thursday, 13 August 2020

ग्लूस्टरशायर ने 22 साल के टॉम लेस के साथ किया तीन साल का करार

ग्लूस्टरशायर ने 22 साल के टॉम लेस के साथ किया तीन साल का करार Image Source : GETTY

ग्लूस्टरशायर ने 22 वर्षीय बल्लेबाज टॉम लेस के साथ तीन साल का करार किया है और वह 2023 सीज़न तक क्लब से जुड़े रहेंगे। मेडिकल पास करने के बाद टॉम शनिवार से शुरू होने वाले बॉब विलिस ट्रॉफी में ग्लैमरगन के खिलाफ अगले मैच के लिए ग्लूस्टरशायर के लिए उपलब्ध होंगे।

लैसन 2019 में डिवीजन टू में दसवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी स्कोरर थे, जिन्होंने 49.97 के स्ट्राइक रेट से मिडलसेक्स और डर्बीशायर के लिए 835 रन बनाए थे। शीर्ष दस में 25 साल से कम उम्र के रेयान हिगिंस एकमात्र अन्य खिलाड़ी थे।

लेस ने कहा, "मुझे खुशी है कि अगले तीन वर्षों के लिए ग्लूस्टरशायर के लिए साइन किया गया। मैं ग्राउंड को हिट करने और टीम की सफलता में मदद करने के लिए उत्सुक हूं।" उन्होंने कहा, "ब्रिस्टल एक शानदार शहर है और ग्लूस्टरशायर एक ऐसी काउंटी है जो भूखे और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों से भरी है। मैं क्लब का हिस्सा बनने के अवसर के लिए सभी का बहुत आभारी हूं।"

टॉम लेस ने 2019 में तीन शतक सहित सात मौकों पर 50 से ज्यादा रन बनाए, जिनमें से एक डर्बी में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ 125 रन की पारी शामिल थी। पिछली बार ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डर्बीशायर की मेजबानी की थी जिसमें लेस ने 83 और 57 रन बनाए थे।

ग्लूस्टरशायर के मुख्य कोच रिचर्ड डॉसन का मानना है कि लेस ग्लॉस्टरशायर के लिए एक स्टार हो सकते है। उन्होंने कहा, "वह एक महान प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज है। वह चेंजिंग रूम के लिए एक अतिरिक्त शानदार खिलाड़ी साबित होगा।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Y1TNbA

हमारा प्रमुख लक्ष्य भारतीय फुटबॉल टीम के लिये खिलाड़ी तैयार करना है - सुदेवा एफसी मालिक

Football Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली| दिल्ली के पहले आई लीग क्लब सुदेवा एफसी का लक्ष्य है कि वे कोच शिक्षा, स्काउटिंग और युवा विकास कार्यक्रम के जरिये भारतीय टीम के लिये लगातार अच्छे खिलाड़ी तैयार करें। सुदेवा एफसी को बुधवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आई लीग में प्रवेश की मंजूरी दी। 

क्लब आगामी सत्र से दूसरे टीयर के घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेगा। क्लब के सह संस्थापक अनुज गुप्ता और विजय हकारी ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में उनकी योजनाओं और उम्मीदों के बारे में बात की। गुप्ता ने कहा, ‘‘हम स्पेनिश कोच लायेंगे, वे हमारे कोचों और दिल्ली एनसीआर के अन्य कोचों को ट्रेनिंग देंगे।’’ 

दो साल पहले सुदेवा फुटबॉल अकादमी यूरोपीय क्लब खरीदने वाली भारत की पहली इकाई बन गयी थी जब उसने स्पेन के तीसरे डिवीजन क्लब सीडी ओलंपिक डि जाटिवा के अधिग्रहण की घोषणा की थी। अकादमी के खिलाड़ी इस क्लब की रिजर्व टीम में खेल चुके हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हर चीज की योजना बनायी थी लेकिन कोविड-19 के कारण हम इस साल अपना कार्यक्रम लांच नहीं कर सके।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DQRelV

डिविलियर्स ने 2015 में दी थी धमकी, अगर इस 'ब्लैक खिलाड़ी' को मिली जगह तो वो बीच में छोड़ देंगे भारत दौरा

AB De Villiers Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के साल 2015 में भारत दौरे पर एबी डिविलियर्स ने टीम मैनेजमेंट को धमकी दी थी की अगर खाया जोंडो का चयन हो गया तो वो दौरा बीच में हो छोड़कर चले जाएंगे। इस बात का दावा News 24 की एक रिपोर्ट कर रही है। 

साउथ अफ्रीका के न्यूज़ आउटलेट में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के पूर्व अध्यक्ष नार्मन अरेंडसे की रिपोर्ट में इस घटना के बारे में कहा गया है। जिसमें लिखा है कि जोंडो का नाम मुंबई में खेले जाने वाले 5वें वनडे मैच से पहले वाली रात तक था। ऐसे में उन्हें डेब्यू करने और मैच से एक घंटे पहले इस तरह निकाल देना क्रिकेट साउथ अफ्रीका की चयन नीति के विपरीत था।"

डीन एल्गर को प्लेइंग इलेवन में चोटिल जीन पॉल डुमिनी की जगह मौका दिया गया था। जबकि खाया जोंडो जो कि वनडे टीम के सदस्य के रूप में जुड़े थे उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। एल्गर ने तब तक सिर्फ 5 वनडे मैच खेले थे जबकि इससे पहले पिछले 70 वनडे मैचों से वो साउथ अफ्रीका की वनडे टीम का प्लान नहीं थे। 

इस तरह दौरे के बाद साउथ अफ्रीका के कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों ने "ब्लैक प्लेयर्स यूनिटी" के नाम  से क्रिकेट बोर्ड को एक खत लिखा था। जिसमें जोंड़ो के मामले को प्रमुख रूप से दर्शाया गया था। उन्होंने उसमें तर्क दिया था कि ब्लैक खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की नस्लभेदी नीति के तहत टीम में तो शामिल किया जाता है लेकिन वो ज्यादातर पानी पिलाते ही नजर आते हैं। 

सीएसए के पूर्व अध्यक्ष और कानूनी अधिवक्ता अर्सेंदे को 2016 में इन शिकायतों को दूर करने के लिए एक कार्य दल का संयोजक बनाय था। जबकि जोंड़ो और एल्गर विवाद सोशलमीडिया में भी साउथ अफ्रीका में काफी नस्लीय विवाद के तौर पर प्रचलित हुआ था। 

इस तरह साउथ अफ्रीका टीम के लिए साल 2015 काफी कष्टदायक था। उस साल की शुरुआत में विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी हार के बाद, ऐसी खबरें थीं कि एबी डिविलियर्स को काइल एबट की जगह इलेवन में वर्नोन फिलेंडर के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था। जिसकी पुष्टि एबी डिविलियर्स की ऑटोबायोग्राफी में भी देखने को मिलती है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fXpkBC

Michael Jordan's Sneakers Sell For Record-Breaking $615,000

The sneakers were a pair of Air Jordan 1 Highs that Michael Jordan wore during a 1985 exhibition match in Italy when he dunked the ball so hard it shattered the glass backboard.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gVE5Gp

FIFA World Cup में उस्मान डेम्बेले की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया, सेनेगल को भी मिली बड़ी जीत

उस्मान डेम्बेले के हैट्रिक की मदद से फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट...