Thursday, 13 August 2020
Michael Jordan's Sneakers Sell For Record-Breaking $615,000
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gVE5Gp
Serena Williams Rallies Past Venus Williams, Builds Confidence For US Open
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31Wx8Po
Novak Djokovic In, Bianca Andreescu Out As US Open Loses 2019 Champions
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30RD4tw
Champions Legaue: RB Leipzig Beat Atletico Madrid To Book Historic Meeting With PSG
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iFWkAd
आकाश चोपड़ा ने किया याद, जब सहवाग ने कहा था, '40-40 बनाओगे तो टीम से हो जाओगे बाहर'
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रह चुके आकाश चोपड़ा ने अपने उन दिनों को याद किया है जब वो दिल्ली के ही अपने साथी वीरेंद्र सहवाग के साथ टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने उतरते थे। चोपड़ा के पास जहां मजबूत रक्षात्मक बल्लेबाजी थी तो वहीं दूसरी तरफ सहवाग टेस्ट क्रिकेट में भी तूफानी अंदाज नहीं भूलते थे। हलांकि दूसरी तरफ सहवाग ने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी नाम कमाया मगर आकाश चोपड़ा घरेलू क्रिकेट में ही एक बड़े खिलाड़ी बनकर रह गए और वो भारत के लिए सिर्फ 10 टेस्ट मैच ही खेल पाए।
इस तरह सहवाग के साथ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए गौरव कपूर के साथ '22 यार्न' पोडकास्ट में चोपड़ा ने कहा, "उनकी (सहवाग) ताकत यह है कि वह क्या कर सकते हैं और क्या नहीं उसके प्रति काफी ईमानदार हैं। यहां तक कि जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते हैं उसके बाद भी उन्हें याद रहता है कि बाउंसर पर शॉट नहीं मारना है। ये चीज काफी कमाल है।"
चोपड़ा ने आगे कहा, "वह आपको बताएंगे, 'यार बॉल ज्यादा स्विंग हो रहा है, आज मेरा बल्ला नहीं चलेगा, तू वही स्ट्राइक पर रह। इस तरह उन्हें अपनी ताकत और कमजोरी दोनों काफी अच्छे से पता थी। खुद को जानना कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्हें पता होता था कि अभी बॉल स्विंग हो रहा है तो वो कहते थे कि अभी छोड़ ना 5 से 6 ओवर निकल जाएंगे उसके बाद आसन हो जाएगा।"
वहीं चोपड़ा को आगे याद आया जब सहवाग ने उनसे कहा था कि अगर टीम इंडिया में रहना है तो बड़ा स्कोर करना पड़ेगा। चोपड़ा ने कहा, "वो (सहवाग) मेरे पास आए और बोले चोपड़ा जी ये 40-40 रन मार रहे हो टीम से ड्राप हो जाओगे। एक बार सेट होने के बाद टीम से बाहर हुए तो वापसी मुश्किल होती है और यही बात वो अपने लिए भी बोलते थे।"
ये भी पढ़े : 2007 T20 विश्वकप में 'बॉल आउट' द्वारा कैसे भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, इरफ़ान ने किया खुलासा
बता दें वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए हैं। इतना ही पाकिस्तान के मुल्तान में तिहरा शतक जड़ने के कारण लोग उन्हें मुल्तान का सुलतान के नाम से भी कहकर बुलाते हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2E3N2Pm
BCCI की प्लेटिनम जुबली को इंजमाम ने किया याद, बोले - 'एक पारी के बाद ही ट्रॉफी पर लिख दिया था भारत का नाम'
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) की प्लेटिनम जुबली को याद किया है। जब साल 2004 में बीसीसीआई ने 75वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान को भारत खेलने आने के लिया बुलाया था। इस तरह प्लेटिनम जुबली के ख़ास अवसर पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार मैच खेला गया।
जिसके बारे में उस समय पाकिस्तान टीम के कप्तान रहे इंजमाम ने यूट्यूब चैनल पर कहा, "भारत ने बीसीसीआई की प्लेटिनम जुबली समारोह के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया था। यहाँ एक भव्य शैली में आयोजन किया गया था। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था, राजनेता भी थे और इमरान खान भी थे। बीसीसीआई ने सभी भारतीय कप्तानों को आमंत्रित किया था। जब पहली पारी समाप्त हुई, तो उन्होंने छोटे मैदानों में मैदान के चक्कर लगाए। ”
इस तरह भारत ने मैच में पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। जिसमें सहवाग ने 53 तो सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने भी शानदार पारी खेली। जबकि अंत में युवराज ने 62 गेंदों में तेज तर्रार 78 रन बना डाले। इस तरह बड़े लक्ष्य को देखकर इंजमाम ने बताया कि इस तरह का टारगेट ईडन में कभी पहले चेस नहीं हुआ तो आयोजनकर्ताओं ने मैच खत्म होने से पहले ही ट्रॉफी पर इंडिया का नाम लिख दिया था।
इंजमाम ने कहा, " उस मैच के लिए बहुत दबाव था। बीसीसीआई ने विजेताओं के लिए एक बड़ी ट्रॉफी की व्यवस्था की थी। भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने छह विकेट पर 292 रन बनाए। 293 वहाँ कभी चेस नहीं किया गया था। मुझे याद है कि उन्होंने भारत को प्लैटिनम जुबली कप के विजेता के रूप में लिखा था। वे इतने आश्वस्त थे क्योंकि उनके पास बहुत अच्छी टीम थी। भारत के पास हमेशा एक अच्छी टीम थी। उस स्कोर को पहले कभी भी वहाँ पर चेस नहीं किया गया था ताकि वे जीत के प्रति आश्वस्त हों। खुशियाँ मनाना लंच के समय ही शुरू हो गया था।"
लेकिन लंच के बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने 130 गेंदों में 108 रनों की पारी खेलकर मैच का नतीजा पलट दिया। जिसके चलते पाकिस्तान ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।
इस तरह जीत के बारे में इंजमाम ने कहा, "मुझे याद है कि रनों के दबाव के कारण हमारा बेस्ट बल्लेबाज यूनिस खान उस मैच में शून्य पर आउट हो गया था। शोएब मलिक और सलमान बट ने अच्छी साझेदारी की और फिर मैं उस समय अंदर गया जब मलिक आउट होकर बाहर निकले। मैंने शुरुआत में समय लिया, पहली 30-40 गेंदों में स्वतंत्र रूप से स्कोर नहीं किया, लेकिन धीरे-धीरे स्कोरिंग रेट बढाता गया। दूसरे छोर पर सलमान वास्तव में अच्छा खेल रहे थे। उन्होंने शतक बनाया।"
इस तरह बीसीसीआई की प्लेटिनम जुबली पर मैच जीतने के अपने अनुभव के बारे में इंजमाम ने कहा, "कलकत्ता में 1 लाख लोग मैच देखते हैं। वे अपनी घरेलू टीम के लिए बहुत शोर करते हैं। मैच से कुछ दिन पहले हमें अभ्यास करने के लिए 15-20 हजार लोग मिले थे।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2E4Ufi5
Ex-South Africa Captain Graeme Smith Hits Back At Claims Of Racial Discrimination
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/344SKLM
भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल
एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 से...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...