Reality Of Sports

Thursday, 13 August 2020

Ex-South Africa Captain Graeme Smith Hits Back At Claims Of Racial Discrimination

Thami Tsolekile was particularly critical of Graeme Smith, blaming the former captain for keeping him out of the Test team after Mark Boucher suffered a career-ending injury on a 2012 tour of England.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/344SKLM

2007 T20 विश्वकप में 'बॉल आउट' द्वारा कैसे भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, इरफ़ान ने किया खुलासा

Irfan Pathan Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी का पहला टी20 विश्वकप 2007 का खिताब पाकिस्तान को फ़ाइनल मुकाबले में हराकर अपने नाम किया था। इस टीम में धोनी के साथ ऑलराउंडर इरफान पठान भी शामिल थे। ऐसे में इरफान ने अब फ़ाइनल मैच तो नहीं बल्कि लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच को याद करते हुए बताया कि जब मैच टाई हुआ तो पाकिस्तान को लगा कि वो हार गया है। 

इरफ़ान ने स्टॉर स्पोर्टस के एक कार्यक्रम में टी-20 विश्वकप 2007 में बॉल आउट द्वारा मैच जीतने को याद करते हुए कहा, "पाकिस्तान के कप्तान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकारा था कि उन्हें बॉल-आउट के बारे में पता नहीं था। बॉल-आउट के दौरान वे निश्चिंत नहीं थे कि उनके गेंदबाजों को पूरा रन-अप लेना चाहिए या आधा। वहीं, दूसरी ओर हम इसके लिए तैयार थे और नतीजा सबसे सामने है। देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी।"

वहीं दूसरी तरफ इसी कार्यक्रम में रोबिन उथप्पा भी शामिल थे। उथप्पा भी 2007 में धोनी की टी20 विश्वकप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे। ऐसे में उथप्पा ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, "हर अभ्यास सत्र से पहले हम वॉर्म-अप के बाद एक खेल खेलते थे। उस दौरान वेंकी (वेंकटेश प्रसाद) ने फुटबॉल खेलने के बजाय बॉल-आउट खेलना सुझाया। बल्लेबाजों में मैं, सहवाग और रोहित बहुत बार आउट हो जाते थे। जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच टाई हो गया, तो हम बहुत उत्साहित थे। हमें इस बात की खुशी थी कि एक पल हमने यह मैच लगभग गंवा दिया था और अंत में आते-आते हम इसे टाई करने में कामयाब रहे।"

इसके आगे श्रीसंत की तारीफ करते हुए उथप्पा ने कहा, "श्रीसंत ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और मैच टाई हो गया था। मुझे धोनी को भी श्रेय देना होगा। अपने पहले टूर्नामेंट में और बतौर कप्तान बेहद कम उम्र में उन्होंने गजब का आत्मविश्वास प्रदर्शित किया। टीम का एक साथी जोकि एक गैर-गेंदबाज था धोनी के पास गया और कहा कि उसे गेंदबाजी करनी है और वह स्टंप्स को हिट कर सकता है। धोनी ने बिना पलक झपके उसे गेंदबाजी की अनुमति दे दी।"

बता दें कि धोनी की कप्तानी में ये पहला विश्वकप था जिसे जीत कर उन्होने करोडो देशवासियों के दिल में अपने लिए एक ख़ास जगह बना ली थी। इसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय क्रिकेट को 28 साल बाद क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी विश्वकप 2011 भी जिताया। जबकि साल 2013 में टीम इंडिया को आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी भी जिताई। इस तरह तीनो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने वाले वो भारत के पहले कप्तान बने। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31Pni1x

England vs Pakistan 2nd Test Live Updates: Pakistan Look To Bounce Back Against Ben Stokes-Less England

ENG vs PAK 2nd Test: England may have won the series opener against Pakistan but the absence of Ben Stokes leaves them with arguably the bigger selection headache going into second Test in Southampton.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2DNDAA2

मिचेल स्टार्क 160 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकने की योजना पर कर रहे हैं काम

मिचेल स्टार्क 160 Km/h की रफ्तार से गेंद फेंकने की योजना पर कर रहे हैं काम  Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उम्मीद है कि पांच किलो वजन बढ़ने के बाद वो आने वाले घरेलू समर सीजन में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम हो जाएंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वाका में दूसरे टेस्ट के दौरान 160.4 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यॉर्कर गेंद फेंकी थी। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण मिले लंबे ब्रेक से तरोताजा होने के बाद स्टार्क को उम्मीद है कि वह फिर से अपनी टॉप स्पीड हासिल कर सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के हवाले से लिखा, "यह अच्छा होगा, लेकिन मैं कुछ मौकों पर 160 की गति के आस-पास आया था। जिम में अतिरिक्त समय देने पर मैं फिर से शायद अपनी टॉप स्पीड हासिल कर सकता हूँ।"

COVID ब्रेक के दौरान स्टार्क ने न्यू साउथ वेल्स टीम के साथियों के साथ प्रशिक्षण लिया जिससे उन्हें इस साल के अंत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने में काफी मदद मिली। 'क्रिकेट डॉट कॉम' ने स्टार्क के हवाले से कहा, "समर के अंत में मैं मेरा वजन 87 किलोग्राम से नीचे पहुंच गया था और इस समय मेरा वजन 93 किलोग्राम है।"

उन्होंने कहा, "मैंने 90-91 किग्रा वजन के साथ समर की शुरुआत की है, इसलिए मैं अब एक अच्छी कंडिशन में हूं। अब वास्तव में मैं मजबूत महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "जिम में मेरा अच्छा समय बीता है। अब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं और दौड़ रहा हूं। ऐसा करने में सक्षम होने के लिए मैंने घर पर समय का पूरा आनंद लिया है।"

गौरतलब है कि मिचेल स्टार्क पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 17.44 की औसत से 29 विकेट चटकाए थे। इस साल के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31Q3Gdt

शेन वॉर्न से पहली मुलाकात पर बोले कुलदीप- 10 मिनट तक नहीं बोल पाया था एक भी शब्द

शेन वॉर्न से पहली मुलाकात पर बोले कुलदीप- 10 मिनट तक नहीं बोल पाया था एक भी शब्द Image Source : GETTY IMAGES

भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव दिग्गज स्पिनर शेन वार्न को अपना आदर्श मानते हैं। इस बीच कुलदीप ने कहा है कि शेन वॉर्न ने उनकी कई तरह से मदद की है और दोनों के बीच शानदार तालमेल भी है। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में पुणे में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और भारत के तत्कालीन मुख्य कोच अनिल कुंबले ने उन्हें वार्न से मिलवाया था।

कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम शो 'लाइव कनेक्ट' पर टीवी प्रस्तोता मैडोना टिक्सेरा से कहा, "मैं पुणे में एक टेस्ट मैच के दौरान शेन वार्न से मिला था। जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तो अनिल कुंबले हमारे कोच थे और मैंने उनसे कहा था कि मैं शेन वार्न से मिलना चाहता हूं। जब मैं उनसे मिला, तो मैं 10 मिनट तक कुछ भी नहीं कह सका। वह अनिल भाई के साथ बात कर रहे थे, उन्हें कुछ समझा रहे थे।"

कुलदीप ने कहा, "मैं बस उन दोनों की बातें सुन रहा था। फिर आखिरकार, मैंने बात करना शुरू कर दिया। हमने बहुत सारी बातें कीं। मैंने उन्हें अपनी योजनाओं के बारे में बताया, कि कैसे मैं विकेट के अलग-अलग हिस्सों से गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम बहुत सोचते हो।"

कुलदीप ने कहा, "वह मानसिक रूप से काफी मजबूत है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजों को अपने दिमाग से आउट किया। उनकी प्लानिंग काफी बेहतर हुआ करती थी। उन्होंने बताया कि बहुत कम चीजें हैं जो मायने रखती हैं।"

कुलदीप ने कहा कि हमने बहुत सारी बातें की और एक अच्छी बांडिग कायम की। यादव ने कहा, "मैं उसके बाद उनसे कई बार मिला।वह हमेशा एक कोच की तरह मेरा मार्गदर्शन करते थे। धीरे-धीरे वह एक दोस्त की तरह हो गए। मैंने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनके साथ काफी समय बिताया। मुझे हमेशा यह एहसास हुआ कि अगर मुझे किसी की जरूरत है तो वो मेरी मदद करेंगे। मैंने फोन और चैट पर उनसे काफी बातें की।"

कुलदीप ने कहा, "जब मैं बहुत छोटा था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे मिलूंगा, क्रिकेट और गेंदबाजी पर चर्चा करूंगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31PzOhs

ENG v PAK 2nd Test Day 1, Live Score : सीरीज जीतने इंग्लैंड व वापसी करने मैदान में उतरेगा पाकिस्तान

England vs Pakistan live cricket score 2nd Test day 1 Ball to Ball Updates From The Rose Bowl, Southampton Image Source : GETTY IMAGES

England vs Pakistan live cricket score 2nd Test day 1 Ball to Ball Updates From The Rose Bowl, Southampton

नमस्कार! आपका स्वागत है इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से यहां के एजेस बाउल पर शुरू होगा जहां मेहमान टीम सीरीज बराबर करने और मेजबान टीम सीरीज हथियाने उतरेगी। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

इंग्लैंड हालांकि इस मैच में बेन स्टोक्स के बिना उतरेगी जो पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड गए हैं। वहीं पाकिस्तान को निश्चित तौर पर पहले टेस्ट मैच की गलतियों से सीखना होगा। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन दूसरी पारी में टीम मेहमान टीम जोस बटलर और क्रिस वोक्स को नहीं निपटा सकी जिसके कारण उसे हार मिली। हार के बाद कप्तान अजहर अली की कप्तानी का काफी आलोचना हुई थी। कोच मिस्बाह उल हक ने भी इस बात को माना था कि सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण टीम मैच हार गई।

 दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनि बेस, स्टुअर्ट ब़ॉड, रोरी बर्न्‍सब, जोस बटलर, जैस क्रॉले, सैम कुरैन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेम्स ब्राके, बेन फोक्स, जैक लीच, डेन लॉरेंस।

पाकिस्तान : अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह।

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CooY9v

"Always Special": Mumbai Indians Recall Hardik Pandya's Maiden Test Hundred

Mumbai Indians posted a throwback picture on social media remembering Hardik Pandya's maiden Test hundred.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ivo8am

भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल

एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 से...