Reality Of Sports

Wednesday, 12 August 2020

जब इस पाकिस्तानी गेंदबाज से हैरान होकर विराट पास में खड़े खिलाड़ी को देने लगे थे गाली

Virat Kolhi and Mohammad Irfan Image Source : GETTY

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान अपनी लम्बाई के साथ स्विंग गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को ख़ासा परेशान करते थे। जिसके चलते उन्होंने हाल ही में दावा किया कि साल 2012 में भारत दौरे के दौरान उन्होंने गौतम गम्भीर जैसे बल्लेबाजों का अपनी गेंदबाजी से करियर खत्म किया। इस दौरे में उन्होंने 5 बार गंभीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद अब उन्होंने कहा है कि गंभीर ही नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी उनकी गेंदबाजी देखकर अचंभित हो गए थे और पास में खड़े खिलाड़ी को गाली देते हुए कहा कि ये कैसा मध्यम गति का तेज गेंदबाज है। 

इरफ़ान को मध्यम गति का तेज गेंदबाज कहा जाता है हालांकि उनकी रफ्तार 145 किमी/घंटे के आस - पास की होती थी। इरफान ने 'क्रिककास्ट' शो पर कहा, "जब मैं पहली बार भारत दौरे पर गया तो भारतीय खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था कि उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ ने बताया है कि मैं 130-135 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं। यहां तक की विराट ने भी मुझसे कहा था कि उनके कोच ने बताया है कि मैं इतनी रफ्तार से ही गेंदबाजी करता हूं।"

मगर इरफ़ान ने इसके विपरीत तेज गति से गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को चौका दिया था। जिस पर इरफ़ान ने आगे कहा, "लंबे होने के कारण मेरी गेंद में बस उछाल होता है और वो आसानी से इसे खेल लेंगे, लेकिन जब वो पैड पहनकर बैठे थे और मैं लगातार 145-146 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था, तो उन्हें लगा था कि स्पीड गन के साथ कुछ दिक्कत है। फिर मैंने 147 किमी/घंटे रफ्तार से गेंद फेंकी तो उन्होंने अपने कोच से पूछा था कि क्या वो मेरे बारे में झूठ बोल रहे थे या फिर स्पीड गन के साथ कोई दिक्कत है।"

जबकि गंभीर के बारे में उन्होंने कहा था कि शायद मेरी वजह से ही उनका क्रिकेट करियर खत्म हुआ था और इस बात को मैं पहले भी चुका हूं। लिहाजा 2012 में यह उनका अंतिम दौरा साबित हुआ और मैं ऐसा इसलिए बोलता हूं, क्योंकि वह उसके बाद सिर्फ एक सीरीज ही खेल पाए और उसके बाद कभी टीम में वापस नहीं आ पाए।

ये भी पढ़े : पाकिस्तानी गेंदबाज इरफ़ान ने किया दावा, इस तरह किया गौतम गंभीर के करियर का अंत

बता दें कि मोहम्मद इरफ़ान इन दिनों पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं। जबकि अभी तक वो पाकिस्तान के लिए चार टेस्ट, 60 वनडे इंटरनैशनल और 22 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने क्रम से 10, 83 और 16 विकेट झटके हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/347GTwT

इंग्लैंड की स्पिनर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया

England women's team off-spinner Laura Marsh retires from all forms of cricket Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड को 2009 और 2017 में महिला विश्व कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाली ऑप स्पिनर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।पिछले साल दिसंबर में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करने के बाद 33 वर्षीय लौरा मार्श 'महिला हंर्डेड' टूर्नामेंट में खेलने वाली थी लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इस लीग को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

साल 2009 में इंग्लिश टीम को महिला T20 विश्व कप खिताब जिताने वाली मार्श ने ट्वीट किया, "मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस साल 'महिला हंर्डेड' टूर्नामेंट के रद्द होने से मुझे लगता है कि ये रिटायरमेंट का सही समय है। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी टीमों और संगठनों को बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिनका इतने वर्षों तक मैंने प्रतिनिधित्व किया है।"

गौरतलब है कि लौरा मार्श ने 2006 में तेज गेंदबाज के रूप में डेब्यू किया था लेकिन बाद में वह एक स्पिन गेंदबाज बन गई। मार्श ने तीनों प्रारुपों में कुल 217 अंतर्राष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए हैं। उनके नाम 9 टेस्ट, 103 वनडे और 67 T20I दर्ज हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kN0vfF

IPL से पहले पंजाब के लिए आई राहत की खबर, इस खिलाड़ी ने दी कोरोना को मात

Karun Nair Image Source : TWITTER/LIONSDENKXIP

कोरोना महामरी के बीच इंडियन प्रीमीयर लीग भारत नहीं बल्कि यूएई में 19 सितंबर से खेली जाएगी। जिसके लिए सभी फ्रेंचाईजी 20 अगस्त या उसके आस - पास अपने - अपने खिलाड़ियों के साथ दुबई रवाना होने का प्लान बना रही है। इसी बीच आईपीएल फ्रेंचाईजी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एक राहत की खबर आई है। उनके खिलाड़ी करुण नायर पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद अब वो इस महामारी के पूरी तरह उबर गए हैं और टीम के साथ यूएई जाने के लिए तैयार है। 

वहीं नायर के लिए भी रास्ता साफ़ नहीं हुआ है। किंग्स इलेवन पंजाब ने ये प्रोटोकॉल जारी किया था कि यूएई जाने से पहले खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ को तीन बार कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। जिसके चलते अभी नायर को तीन बार और कोरोना टेस्ट कराना होगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार नायर बेंगलुरु से एक चार्टर फ्लाइट में चंद लोगों के साथ बैठकर पहले दिल्ली जाएंगे और फिर वहां से उनके साथ और खिलाड़ी जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि नायर ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 14 मैच खेले हैं इसमें उन्होंने 306 रन बनाए हैं जिसमें उनकी दो फिफ्टी भी शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 134.80 के आस-पास का रहा। 

ज्ञात हो कि नायर पहले ऐसे हाई प्रोफाइल वाले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें कोरोना वायसर ने अपनी चपेट में लिया था। जबकि देश की बात करें तो भारत में कोरोना महामारी अपने चरम पर बनी हुई ही और कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक भारत में 23 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

जबकि आईपीएल की बात करें तो नायर कोरोना से प्रभावित होने वाले दूसरे सदस्य थे। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत यागनिक भी कोरोना संक्रमित निकले। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी थी। 

बता दें कि बीसीसीआई ने कोरोना से लड़ने और आईपीएल के सफल आयोजन के लिए अपने कड़े प्रोटोकॉल बनाए हैं। जिसमें कई बार जरूरी टेस्ट, यूएई में एक सप्ताह लंबा क्वॉरनटीन पूरा करने के बाद ही टीमें ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। इतना ही नहीं 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में आईपीएल खेला जाएगा जिसको लेकर भी बीसीसीआई ने कड़ी तैयारी कर रखी है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3h5VXPf

आकाश चोपड़ा का मानना, धोनी के बिना भी T20 वर्ल्ड कप जीत सकती है टीम

आकाश चोपड़ा का मानना, धोनी के बिना भी T20 वर्ल्ड कप जीत सकती है टीम Image Source : TWITTER/CHENNAIIPL

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। भारत के लिए एमएस धोनी ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल विश्व कप में सेमीफाइनल के रुप में खेला था। धोनी इस साल मार्च में IPL के जरिए क्रिकेट की वापसी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीसीसीआई ने ऐलान किया कि IPL का आगाज सितंबर में देश के बाहर UAE में होगा जिसके जरिए धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि क्या IPL के प्रदर्शन के दम पर 39 साल के धोनी भारतीय टीम में वापसी कर पाएंगे।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि धोनी 40 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वापसी करने में शायद ही कोई दिलचस्पी दिखाएं। लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय 2021 विश्व कप में उनके बिना काम चला सकती है।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि हम उनके बिना मैनेज कर सकते हैं, क्योंकि हम 2021 के बारे में बात कर रहे हैं। यह भारत में है और आप निश्चित रूप से धोनी को टीम में रखना चाहते हैं और उन्हें खिलाना चाहते हैं।"

चोपड़ा ने आगे कहा, “लेकिन पहली बात, क्या धोनी खेलना चाहते हैं? मैं एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह यह कह रहा हूं कि मुझे लगता है कि वह खेलना नहीं चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर वह उपलब्ध है, तो भी हम 2021 के बारे में बात कर रहे हैं। अभी भी एक साल से ज्यादा का समय है जब भारत में विश्व कप होगा। इसलिए, हमें उनके बिना मैनेज करने की आदत डालनी होगी और मुझे लगता है कि तब तक इसकी आदत हो जाएगी।"

चोपड़ा ने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी इतनी अहम नहीं है। मुझे ऐसा नहीं लगता कि अगर वह टीम में नहीं होंगे तो आप विश्व कप नहीं जीत पाएंगे।" आईपीएल का 13वां संस्करण 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन शहरों- शारजाह, दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Cm1923

Waqar Younis Backs Pakistan Captain Azhar Ali "To Deliver" Against England

Pakistan bowling coach Waqar Younis has backed captain Azhar Ali to bounce back from failures of the past and deliver for the team.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2XS3r0s

Australia's Mitchell Starc Bulked Up To Challenge Speed Record

Australian strike bowler Mitchell Starc has muscled up during the off-season and modified his bowling action as he targets crashing through the hallowed 100 mph mark.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/33TvjoJ

International Left Handers Day 2020 : इस ख़ास मौके पर जाने धाकड़ लेफ्टी खिलाड़ियों की प्लेइंग XI

International Left Handers Day 2020 Image Source : GETTY

हमारे समाज में शुरू से ही बाएं हाथ से काम करने वाले यानि लेफ्ट हैण्डर्स को एक अलग निगाह से देखा जाता रहा है। ऐसे में उनकी ये ख़ास योग्यता और इसके फायदे व नुकसान को याद रखने के लिए 13 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय वाम हाथ दिवस ( International Left Handers Day ) मनाते हैं। दुनिया की कुल आबादी में 7 से 10 प्रतिशत बाएं हाथ से काम करने वाले लोग पाए जाते हैं। जिनके लिए साल 1976  से डीन आर. कैम्पबेल जो कि लेफ्ट हैण्डर फाउंडेशन के संस्थापक थे उन्होंने पहली बार इस दिवस को मनाया था। तबसे लेकर आज तक 13 अगस्त को सभी पूरी दुनिया में बाएं हाथ से काम करने वाले लोगो के लिए ख़ास दिन के तौर पर मनाते आ रहे हैं। 

ऐसे में पूरानी सदी में इन बाए हाथ से लिखने वालों को कमतर आँका जाता था या कहीं - कहीं बाएं हाथ से कोई भी काम करने पर इन्हें अशुभ भी बोला जाता था। मगर क्रिकेट की बात करें तो जबसे इस खेल की शुरुआत हुई है तबसे इसमें बाएं हाथ के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा बरकरार रहा है। इस ख़ास मौके पर हम क्रिकेट की दुनिया के उन 11 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बाएं हाथ से क्रिकेट खेली और दुनिया में अपना नाम और मुकाम बनाया। इस प्लेइंग इलेवन में तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इस ख़ास प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के मैथ्यू हेडन और दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में उनके साथ एडम गिलक्रिस्ट को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं गिलक्रिस्ट को टीम में बतौर विकेटकीपर बल्ल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। जबकि तीन नम्बर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट में 400 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले ब्रायन लारा को जगह दी गई है।

इसके बाद मध्यक्रम में नाम आता है टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में निडर और देश से बाहर जीतने की कला सीखाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का। गांगुली भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे और इन्हें ऑफ साइड के खेल का किंग कहा जाता था। इस तरह गांगुली को इस बाए हाथ की क्रिकेट इलेवन का कप्तान भी बनाया जा सकता है। 

गांगुली के बाद मध्यक्रम पर दूसरे बल्लेबाज श्रीलंका के कुमार संगाकारा को रख सकते हैं। बतौर लेफ्ट हैण्डर उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक यानि 14234 रन हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ है लेकिन वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। 

छठे नम्बर पर युवराज सिंह को भी शामिल कर सकते हैं। युवी की तेज तर्रार बल्लेबाजी से सभी वाकिफ है। ऐसे में वो इस टीम में एक तरह के फिनिशर बल्लेबाज का भी रोल अदा कर सकते हैं। जबकि 7वें नम्बर पर ऑस्ट्रेलिया के शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे माईकल बेवन को भी इस ख़ास टीम में जगह मिली है। 

गेंदबाजों की बात करें तो बाएं हाथ की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाजी के रूप में ज़हीर खान, वसीम अकरम, व श्रीलंका के दिग्गज स्विंग गेंदबाज चमिंडा वास को जगह मिली है। ये तीनो बाएं हाथ के गेंदबाज अपन समय में सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते रहे हैं। इसके अलावा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से रंगाना हेराथ ने भी धमाल मचाया है। इसलिए उन्हें भी शामिल किया गया है। 

बाएं हाथ की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है : -  मैथ्यू हेडन, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, कुमार संगाकारा,  युवराज सिंह, माईकल बेवन, ज़हीर खान, वसीम अकरम, चमिंडा वास और रंगाना हेराथ। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XVqBTO

भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल

एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 से...