Wednesday, 12 August 2020
Rajasthan Royals Fielding Coach Dishant Yagnik Tests Positive For COVID-19
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iz33Mh
"I Know The Pain It Causes": Yuvraj Singh Wishes Sanjay Dutt Speedy Recovery
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iuxBij
5 महीने के बाद विनधैम चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी
ग्रीन्सबोरो (अमेरिका)| भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद इस हफ्ते विनधैम चैंपियनशिप के साथ पीजीए टूर पर वापसी करेंगे। लाहिड़ी ने कहा, ‘‘यह बेहद लंबा समय था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भूखा हूं और चुनौती पेश करने के लिए तैयार हूं। मैं हीरो इंडिया ओपन के लिए भारत आया था और दुनिया भर में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण वहीं रुकना पड़ा।’’
इस हफ्ते लाहिड़ी और अर्जुन अटवाल सेजफील्ड कंट्री क्लब में विनधैम चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। लाहिड़ी यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका नहीं लौट पा रहे थे। लेकिन अब वह अमेरिका लौट चुके हैं और मार्च से अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने को लेकर उत्सुक हैं।
लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मैं रोमांचित महसूस कर रहा हूं। लंबे समय से मैंने ऐसा महसूस नहीं किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटने की तरह है। यह अच्छी चीज है।’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iuRd5O
संजय दत्त को कैंसर होने पर युवराज सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया भावुक संदेश
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को फेफड़े का कैंसर हुआ है, जिसके इलाज के लिए वो जल्द ही विदेश रवाना होंगे। इस खबर के सामने आने के बाद संजय दत्त के फैंस अपने हीरो के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी संजय दत्त को लेकर ट्विटर पर खास संदेश शेयर किया है।
युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "आप हमेशा एक फाइटर रहेंगे। मुझे पता है कि इसमें दर्द होता है लेकिन मुझे यह भी पता है कि आप मजबूत हैं और इस कठिन समय का डटकर सामना करेंगे। मैं आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।" संजय को सांस लेने में दिक्कत के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में लंग कैंसर की थर्ड स्टेज का पता चला था।
You are, have and always will be a fighter @duttsanjay. I know the pain it causes but I also know you are strong and will see this tough phase through. My prayers and best wishes for your speedy recovery.
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 11, 2020
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुलासा किया था उन्हें लंग कैंसर है। इसके बाद वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे जहां उनकी कीमोथेरेपी हुई थी। कैंसर जैसी घातक बीमारी को हराने के बाद युवराज सिंह ने न केवल कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए संस्था का गठन किया बल्कि क्रिकेट में वापसी भी की। युवराज ने जून 2019 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3aeSVWa
डोम सिबली का मानना, इंग्लैंड के लिए अब तक 5 और टेस्ट शतक जड़ने चाहिए थे
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली ने अभी तक सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उनका मानना है कि इंग्लैंड के लिए उन्हें 4-5 पांच और शतक बनाने चाहिए थे। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि कई मौकों पर वह बड़े स्कार बनाने से चूक गए।
टेस्ट में अब तक 2 शतक जड़ चुके डोम सिबली का 10 मैचों में अब तक औसत 39.50 का रहा है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह काफी बेहतर हो सकता था। डोम सिबली ने कहा, "अगर आप कहे कि 10 टेस्ट मैचों के बाद आप 40 के औसत से दो टेस्ट शतक लगाएंगे, तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मुझे ये भी लगता है कि मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है। मैंने केवल एक निश्चित स्तर पर खुद को साबित किया है।" डोम सिबली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं चार या पांच शतक बनाने से चूका हूं। यह अवास्तविक लग सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा हुआ है।"
डोम सिबली ने हाल ही में समाप्त हुई 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 312 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। ये नवंबर 2014 के बाद टेस्ट क्रिकेट का सबसे धीमा शतक था। हालांकि इस शतक की बदौलत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में वापसी करने में सफल रही। इस सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकला था।
उन्होंने कहा कि वह हर गुजरते दिन के साथ अधिक सहज महसूस कर रहे थे और मैं उन कुछ अद्भुत गेंदबाजों को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिनका मैंने अपने छोटे से करियर में सामना किया है।
डोम सिबली ने कहा कि उनके सलामी जोड़ीदार रोरी बर्न्स के अंदर भी रन बनाने की भूख है और उनके बीच अधिक शतक जड़ने की प्रतिस्पर्धा अंततः इंग्लैंड टीम की मदद करेगी।उन्होंने "मैं हर बार जब बल्लेबाजी करने जाता हूं तो और अधिक सहज महसूस करने लगता हूं। कुछ कमाल के गेंदबाज हैं, लेकिन मैं हमेशा वापसी करूंगा।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30L9V38
तो क्या लक्ष्मण का कैच छुटने के कारण गिलक्रिस्ट ने क्रिकेट से ले लिया संन्यास, अब हुआ खुलासा
साल 2008 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चौथे टेस्ट मैच के बीच में ही उनके दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके पीछे की वजह गिलक्रिस्ट ने एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान वीवीएस लक्षमण की कैच कीपिंग करते हुए छूट जाना बताया है। इस तरह संन्यास लेने के 12 साल बाद गिलक्रिस्ट का मानना है कि एडिलेड टेस्ट मैच में लक्षमण का कैच छूटने के बाद मुझे ऐसा लगा अब संन्यास ले लेना चाहिए और इस घटना ने मुझे क्रिकेट छोड़ने के लिए काफी प्रेरित किया।
इस घटना के बारे में गिलक्रिस्ट ने टीवी एंकर मैडोना टिक्सेरा के शो 'लाइव कनेक्ट' में कहा, "अगर आप टेस्ट मैच में लक्षमण का कैच ड्राप करते हैं तो इससे अच्छा आप संन्यास ले ले। आप उन्हें अधिक मौके नहीं दे सकते हैं।"
हलांकि चौथे टेस्ट मैच से पहले गिलक्रिस्ट ने संन्यास की ख़बरों को नकार दिया था मगर बीच मैच के दौरान ही उन्होंने इस बात ऐलान भी कर डाला था। जिसने सभी को चौंका दिया था।
इस तरह अचानक संन्यास लेने के बारे में गिलक्रिस्ट ने कहा, "उसके ( लक्षमण ) के साथ - साथ अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने हमारे खिलाफ काफी बेहतरीन खेला था। उसके बाद हरभजन ने आकर हमें जल्दी आउट कर दिया। इसलिए ये काफी आसान था कि बाहर जाओ और क्रिकेट से संन्यास ले लो क्योंकि मेरे लिए अब कुछ नहीं बचा था।"
View this post on InstagramA post shared by Madonna Tixeira - TV presenter (@madonnatix) on
गौरतलब है कि गिक्रिस्ट ने अपने करियर में विकटों के पीछे कुल 905 शिकार किए। जिसमें 813 कैच और 92 स्टंपिंग शामिल है। जो कि साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर के बाद अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
ऐसे में गिलक्रिस्ट का मानना था कि वो तभी रिटायरमेंट लेंगे जब अच्छी फॉर्म ने होंगे। उन्होंने कहा, "बेकार फॉर्म के चलते लोग आपसे कहें कि आप क्रिकेट क्यों नहीं छोड़ देते इसके बजाय मैं हमेशा से अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद संन्यास लेना चाहता था। मेरे ख्याल से इस तरह की सोच आपके बचपन और आपके माहौल में जिसमें आप बड़े हुए हैं उस पर निर्भर करती है। जो भी लोग आपके आस पास है वो सिर्फ आपके खेलने के अंदाज से आपको पहचानते हैं। इसलिए अपने गेम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए।"
ये भी पढ़े : IPL 2020 से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने खड़ी हुई ये समस्याएं
बता दें कि गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट मैच, 287 वनडे और 13 T20 अन्तराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमशः 5570, 9619 और 272 रन हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gSIXMK
Tuesday, 11 August 2020
After Mandeep Singh, Five Other COVID Positive Hockey Players Shifted To Hospital As Precaution, Says Sports Authority of India
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30O0AaH
WPL 2026 के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम हुए तय, इस दिन खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके सा...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...