Tuesday, 11 August 2020
After Mandeep Singh, Five Other COVID Positive Hockey Players Shifted To Hospital As Precaution, Says Sports Authority of India
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30O0AaH
डेब्यू से पहले ही अख्तर ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत के पूर्व कोच को कर दिया था हैरान
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जब खेलते थो तो, उन्हें घातक और खतरनाक तेज गेंदबाजी के लिए जाना जाता था। यही वजह है कि अख्तर की गेंदबाजी का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता था। वैसे तो अख्तर ने पाकिस्तान की ओर से अपना डेब्यू साल 1997 में किया था लेकिन उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से बहुत पहले ही क्रिकेट के कई दिग्गजों को प्रभावित किया था।
शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने डेब्यू से पहले ही साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों को अपनी गेंदबाजी से हैरान कर दिया था। शोएब ने 1994/95 विल्स त्रिकोणीय सीरीज को याद किया, जो साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई थी। इस सीरीज के दौरान 18 साल के शोएब अख्तर साउथ अफ्रीकी टीम के नेट गेंदबाज थे और उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से अफ्रीकी खिलाड़ियों को काफी प्रभावित किया था।
शोएब अख्तर ने टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, "मैं साउथ अफ्रीका टीम का नेट गेंदबाज था। उनकी टीम के खिलाड़ी मेरे पास आए और गेंदबाजी करने को कहा। मुझे अभी भी अच्छी तरह से याद है कि गैरी कर्स्टन और जोंटी रोड्स मेरे पास आए थे। मैंने गैरी कर्स्टन को कुछ गेंद डाली और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हे नेट्स की बजाय टीम में होना चाहिए।"
अख्तर ने आगे कहा, "मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं महान तेज गेंदबाज बन सकता हूं। इस पर उन्होंने कहा कि तुम क्या मुझसे मजाक कर रहे हो। मैं पाकिस्तान टीम में तुम्हारी सिफारिश करने जा रहा हूं कि तुम्हें खिलाना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान ने क्या किया, उन्होंने मुझे 4 साल बाद टीम में जगह दी जिसकी वजह से मेरी पीक चला गया था।"
गौरतलब है कि शोएब अख्तर ने दिसंबर 1997 में पाकिस्तान की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अख्तर ने 46 टेस्ट में 178 विकेट और 163 वनडे मैच में 247 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 15 T20I मैच भी खेले।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31INL0z
Virat Kohli And Anushka Sharma Take A Break, Share Questions And Laughs
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gJY7Ul
जब टेस्ट डेब्यू से चूकने के बाद होटल के कमरे में खूब रोए थे मनोज तिवारी, अब किया खुलासा
भारत के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने बड़ा खुलासा करते हुआ कहा है कि उन्हें उस समय बहुत ही निराशा का सामना करना पड़ा था जब वह चोट के कारण भारत के लिए टेस्ट में पदार्पण करने से चूक गए थे। तिवारी 2007 में भारत के बांग्लादेश दौरे पर पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन मैच से एक दिन पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया और उन्हें बाहर बैठना पड़ा।
तिवारी ने एक साक्षात्कार के दौरान स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया, "मैं शानदार फॉर्म में था, मैं बेहतरीन लय में था, लेकिन मुझे चोट के कारण मैच से बाहर बैठना पड़ा। उस दिन मैं अपने होटल के कमरे में गया और खूब रोया।"
तिवारी का 2006-07 सीजन बंगाल के लिए शानदार था जिसमें उन्होंने 99.5 के शानदार औसत से सात मैचों में 796 रन बनाए। इस दौरान उनक बल्ले से तीन शतक और एक अर्धशतक निकला था। वह उस सीजन रॉबिन उथप्पा (चार शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 854 रन) के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज़ के दौरान, तिवारी ने आखिरकार अगले साल अपनी शुरुआत की। हालांकि वह अपने पहले ही मैच डक पर आउट हुए और अगला मौका पाने के लिए उन्हें तीन साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। तिवारी ने कहा, “जब हम ऑस्ट्रेलिया गए, तो ज्यादातर मिडिल ऑर्डर रन नहीं बना रहा था। मिडिल ऑर्डर में पर्याप्त जगह थी, जहां मैं इन लोगों के साथ फिट हो सकता था।"
तिवारी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्हें पिछले मैच में शतक बनाने के बाद अगले मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। भारत की ओर से शुरुआत करने के बाद तिवारी ने दिसंबर 2011 में चेन्नई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और अगले 14 मैच में वो नहीं खेल पाए।
इसके बाद तिवारी को आठ महीने बाद 2012 अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर भारत के लिए खेलने का मौका मिला। तिवारी ने आखिरी बार 2015 में जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31MOkGZ
CSK के लिए कब तक IPL खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सीईओ विश्वनाथन ने किया खुलासा
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सफलता दिलाने में उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम रोल रहा है। जिस तरह का माहौल वो चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में रखते हैं। उससे सभी खिलाड़ी न सिर्फ प्रेरित होते हैं बल्कि चेन्नई को जिताने के लिए अपनी जी जान तक लगा डालते हैं। यही कारण है कि धोनी की कप्तानी वाली सीएसके अभी आईपीएल के तीन खिताब अपने नाम कर चुकी है। जबकि 8 बार फ़ाइनल मुकाबला खेल चुकी है। ऐसे में धोनी एक बार फिर से चेन्नई की टीम को इस साल युएई में होने वाले आईपीएल 2020 में खिताब जिताने के लिए बेकरार होंगे।
इस तरह जहां धोनी पिछले साल से मैदान में बल्ला लेकर नहीं उतरे हैं वहीं उनकी संन्यास लेने की चर्चा भी जोरों पर बनी रहती है। इसी बीच सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी अगले तीन आइपीएल सीजन में संभावित रूप से चेन्नई की फ्रेंचाइजी के साथ खेलेंगे। उनका मानना है कि धोनी आइपीएल 2022 तक खेलेंगे और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर वे चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वह लंबे समय के अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
विश्वनाथन ने एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा, "हां! हम उम्मीद कर सकते हैं कि धोनी दोनों (आइपीएल 2020 और 2021) का हिस्सा होंगे और शायद अगले साल 2022 भी टीम से जुड़े रहेंगे। मुझे केवल मीडिया के माध्यम से अपडेट मिल रहा है कि वह झारखंड में इनडोर नेट में ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन हमें कप्तान की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम उनके बारे में बिल्कुल चिंता नहीं करते हैं। वह अपनी जिम्मेदारियों को जानते हैं और वह अपनी और टीम की देखभाल करेंगे।"
ये भी पढ़े : IPL 2020 से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने खड़ी हुई ये समस्याएं
बता दें कि 39 साल के हो चुके धोनी ने आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से उन्होंने खुद को क्रिकेट के मैदान से दूर रखने का फैसला किया था। क्योंकि उन्हें अपनी इंडियन आर्मी में बटालियन के साथ दो माह के लिए कश्मीर में ट्रेनिंग करनी थी। जिसके बाद लौटकर आए धोनी ने तब भी टीम इंडिया के लिए खेलना मुनासिब नहीं समझा। इस तरह अब धोनी सीधे चेन्नई की येलो आर्मी के साथ 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 के मैदान में बल्ला लेकर खेलते नजर आएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30LM3fQ
एफसी गोवा ने स्पेनिश डिफेंडर गोंजालेज के साथ किया 2 साल का करार
पणजी| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने स्पेन के डिफेंडर इवान गोंजालेज के साथ स्थाई करार की औपचारिकता पूरी करने की घोषणा की। गोंजालेज ने कल्चरल लियोनेसा के साथ अनुबंध खत्म करके एफसी गोवा के साथ करार किया है। एफसी गोवा के साथ गोंजालेज ने दो साल का अनुबंध किया है।
गोंजालेज ने कहा, "मैं वास्तव में यहां आकर खुश हूं। यह बहुत अच्छा मौका है। परियोजना वास्तव में आकर्षक थी और कुछ वर्षों के अंतराल में, क्लब भारत में एक बड़ा नाम बन गया है। यह मेरे लिए अपने करियर के साथ आगे बढ़ने का एक शानदार मौका है।"
.@IvanGGonzalezz is all set for the @IndSuperLeague and @TheAFCCL! 😎💪🏻
— FC Goa (@FCGoaOfficial) August 11, 2020
Are you excited to see him? 😁#ForcaGoa #HolaIvan pic.twitter.com/1QmfD25jFj
उन्होंने कहा, " मेरे पास सिर्फ एक डिफेंडर होने की तुलना में अधिक पेशकश है। मैं बेशक, डिफेंड करता हूं, लेकिन मुझे गेंद से खेलना और बैक से मैच बनाना पसंद है। मुझे लगता है कि मैं यहां कुछ अच्छा हूं।"
गोंजालेज इससे पहले स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से भी जुड़े चुके हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PLFDac
10-12 साल से कोहली और रोहित को TV पर देख रहा था ये बंगलादेशी गेंदबाज, इस तरह सपना हुआ पूरा
आईसीसी विश्वकप 2019 में भारत और बांग्लादेश टूर्नामेंट के 40वें मैच में एक दूसरे का सामना करते इससे पहले इन दोनों देशों के बीच एक अभ्यास मैच खेला गया था। विश्वकप की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के कार्डिफ में खेले गए अभ्यास मैच में भारत की तरफ से केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार शतक के साथ जहां टीम का स्कोर 350 के पार पहुँचाया था। वहीं दूसरी तरफ अभ्यास मैच में ही बांग्लादेश के युवा गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन का सपना पूरा हो गया था। वो हमेशा से टेलीविजन पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्ल्लेबजों को देखते आ रहे थे ऐसे में उन्हें गेंदबाजी करना उनके लिए सपने को सच में जीना साबित होने जैसा हो गया।
विश्वकप तक बांग्लादेश के लिए सिर्फ 14 वनडे मैच खेलने वाले सैफुद्दीन ने बीडी क्रिकटाइम से बातचीत में रोहित और विराट की तारीफ करते हुए कहा, "कार्डिफ़ में हमारे अभ्यास मैच के दौरान रोहित शर्मा स्ट्राइक एंड पर थे जबकि विराट कोहली नॉन - स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। उस समय मैंने रोहित से कहा मैं आप दोनों को 10 से 12 साल से टेलीविजन पर देख रहा हूँ। आप दोनों मेरे सपने में आने वाले खिलाड़ी हैं। अब मुझे आपको गेंदबाजी करनी है तो समझ नहीं आ रहा कि क्या करूँ।"
सैफुद्दीन ने बताया कि किस तरह वो हर हालात में विराट कोहली और रोहित को आउट करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने इस घटना को याद करते हुए आगे कहा, "उसके बाद रोहित ने मुझे 'गुड लक' कहा, फिर मैंने अपनी गेंदबाजी में अपना बेस्ट देना चाहां कि मैं इन दोनों में से किसी एक को तो आउट करूं। इस तरह भाग्यशाली रहा कि मैंने कोहली को आउट किया।"
ये भी पढ़े : IPL 2020 से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने खड़ी हुई ये समस्याएं
इस मैच के बारे में सैफुद्दीन ने अंत में कहा, "हम उन्हें स्लेज नहीं करना चाहते थे। हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं तो उन्हें स्लेज नहीं कर सकते थे। क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और उसकी मर्यादा को बनाए रखना चाहिए। इतना ही नहीं अभद्र व्यय्व्हार के लिए डेमेरिट अंक भी होते हैं तो सावधान रहना चाहिए।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PLbk3i
WPL 2026 के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम हुए तय, इस दिन खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके सा...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...