Reality Of Sports

Tuesday, 11 August 2020

Champions League 'Final Eight' Kicks Off As PSG And Atalanta Clash In Lisbon

Four months behind schedule because of the coronavirus pandemic, the Champions League has reached the quarter-final stage with Paris Saint-Germain taking on outsiders Atalanta in Lisbon on Wednesday in the first game of the 'Final Eight'.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3kIXSeP

IPL 2020 से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने खड़ी हुई ये समस्याएं

MS Dhoni Captain Of CSK Image Source : IPLT20.COM

कोरोना महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होना है। जिसके लिए बीसीसीआई समेत सभी फ्रेंचाईजी अपनी - अपनी तैयारियों में लग गई है। मगर ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) के सामने कई समस्याएं आकर सामने खड़ी हो गई हैं। 

दरअसल, चेन्नई के सभी खिलाड़ी 20 अगस्त को यूएई के लिए रवाना हो सकते हैं और वहाँ पहुंचकर जल्द से जल्द अपना ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर देंगे। ऐसे में उनकी टीम के कई विदेशी खिलाड़ी निजी व्यस्तता के कारण टीम के शुरुआतती चरणों में ट्रेंनिंग करते नहीं नजर आ पाएंगे। इस कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी और लुंगी एनगिडी ट्रेनिंग कैंप में थोड़ा देरी से शामिल हो सकते हैं। 

जबकि दूसरी तरफ देखें तो 18 अगस्त से कैरिबियाई प्रीमीयर लीग ( सीपीएल ) का आगाज हो रहा है। जिसके चलते ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर और मिशेल सैंटनर कब तक टीम से जुड़ेंगे इसको लेकर फिलहाल फैसला नहीं हो सका है। क्योंकि ये तीनो ही खिलाड़ी इस लीग में शिरकत करते नजर आएंगे। वहीं टीम के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग, माइक हस्सी और शेन वॉटसन के 22 अगस्त तक यूएई पहुँचने के आसार नजर आ रहे हैं।

इस तरह आईपीएल के लिए कोरोना काल से पहले ही मार्च में फिटनेस और ट्रेनिंग शुरू कर देने वाली चेन्नई टीम के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा कि हम वहीं से शुरुआत करना चाहेंगे, जहां हमने मार्च में छोड़ा था। हालांकि पहले आईपीएल 29 मार्च से होना था मगर कोरोना महामारी के कारण अब इसे देश से बाहर कराना पड़ रहा है। जिसको लेकर बालाजी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'हर खिलाड़ी का अलग रूटीन होगा, आईपीएल की तैयारी के लिए। हमारा प्लान है कि हम उनको अपने शरीर और फॉर्म को समझने के लिए पूरी आजादी दें।'

बता दें कि चेन्नई का टीम मैनेजमेंट ट्रेनिंग कैम्प भारत में ही फिर से 15 अगस्त से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू करने की तैयारी में है। जिससे 20 अगस्त को यूएई जाने से पहले खिलाड़ियों की फित्नेसर उनकी फॉर्म पर पूरी नजर रखी जा सके।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31MSKxi

IPL -13 के लिए पंजाब और राजस्थान ने बंगाल के इन दो घातक गेंदबाजों को किया टीम में शामिल

Bengal pacer Akash Deep celebrates a wicket Image Source : BCCCI

कोरोना महामारी के बीच जबसे दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) का बिगुल बजा है तबसे सभी खिलाड़ियों समेत फ्रेंचाईजी ने भी कमर कस तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में अब राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने बंगाल के दो युवा घातक गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। जो यूएई ( दुबई ) टीमों के साथ बतौर नेट गेंदबाज बनकर जाएंगे। 

जी हाँ, बंगाल के तेज गेंदबाज आकाशदीप और सायन घोष यूएई में 19 सितंबर से होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के नेट गेंदबाज के तौर पर जायेंगे। 

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि टीमों ने इन दो युवा खिलाड़ियों में रूचि जताई है। पिछले कुछ दिनों से बात चल रही थी लेकिन आज इसकी पुष्टि हो गई।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ वे टीम के गेंदबाजों के साथ जुड़ेंगे। हम दोनों को शुभकामना देते हैं।’’ कैब सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा ,‘‘ ये खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है। टीमों के साथ 75 से 80 दिन रहकर इनके कौशल में और निखार आयेगा।’’ 

बता दें कि आइपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होगा और ये 8 नवंबर तक खेला जाएगा। जिसका सभी फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DJldMz

Europa League: Sevilla Down Wolves, Shakhtar Donetsk Thump Basel To Reach Semis

Sevilla qualified for the semi-finals of the Europa League on Tuesday after Lucas Ocampos' late header broke Wolverhampton Wanderers' hearts, while Shakhtar Donetsk thumped Basel 4-1 to join the Spaniards in the last four.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2DzRUMz

रमीज राजा ने दी सलाह, पाकिस्तान को स्टोक्स के ना खेलने का उठाना चाहिए फायदा

Ben Stokes Image Source : PTI

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से आलराउंडर बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का फायदा उठाना चाहिए। मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही कह चुका है कि निजी कारणों के चलते स्टोक्स सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

रमीज राजा ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बाज पर वहीद खान के साथ बातचीत के दौरान कहा, "वह (स्टोक्स) दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली आलराउंडर हैं। इसके अलावा, उनका नाम अब सर्वश्रेष्ठ में से एक की सूची में लिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "वह इंग्लैंड के लिए एक प्रभावशाली बल्लेबाज रहे हैं और वह गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यह एक बड़ा नुकसान होगा (इंग्लैंड के लिए)। पाकिस्तान को उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है।"

इससे पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा था कि टीम अगले दो टेस्ट मैचों में स्टार हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स को मिस करेगी।

आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा था, "हमें स्टोक्स के बिना काम को पूरा करना होगा। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर गेंद नहीं डालें, बल्लेबाजी न करें तब भी हम उन्हें मिस करेंगे। उनका ड्रेसिंग रूम में प्रभाव, वो मैदान पर क्या करते हैं इससे भी कहीं ज्यादा है।"

ये भी पढ़े : रॉस टेलर का मानना, भारत में होने वाले 2021 T20 विश्व कप में खेलना तय नहीं

उन्होंने कहा था, "जब मैं मैनचेस्टर में क्वारंटीन था, वह मेरे होटल के कमरे के पास से हमेशा गुजरते थे, जो रूट भी, दरवाजा खटखटाते थे और मेरा हाल चाल पूछते थे। वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता करते हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XS1npr

न्यूजीलैंड क्रिकेट को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांंग्लादेश और विंडीज की मेजबानी का भरोसा

न्यूजीलैंड क्रिकेट को इस साल 37 दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का भरोसा Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) को इस साल के अंत में अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का भरोसा है। उसे साथ ही भरोसा है कि जिस तरह इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ सीरीज में बायो सिक्योर बबल बनाया है उसी तरह वो भी इसे बना सीरीज का आयोजन कर सकती है।

न्यूजीलैंड ने हाल ही में कोविड-19 को लेकर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के बिना 100 दिन पूरे किए हैं और अब वह कोविड-19 के कारण रुके पड़े क्रिकेट की दोबारा वापसी कराने की तैयारी में है। जो एफटीपी तय किया गया था उसके मुताबिक, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को इस साल न्यूजीलैंड का दौरा करना था।

एनजेडसी के अध्यक्ष डेविड व्हाइट को उम्मीद है कि आने वाले समय में टीमें सीरीज के लिए उनके देश में आएंगी जिसका कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने व्हाइट के हवाले से लिखा, "हम शानदार प्रगति कर रहे हैं। मैं वेस्टइंडीज से फोन पर बात कर रहा था, उन्होंने पुष्टि कर दी है, पाकिस्तान ने पुष्टि कर दी है। आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने भी कर दी है. इसलिए 37 दिन की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तय है।"

उन्होंने कहा, "हम एक या दो सप्ताह रूकेंगे और सराकरी एजेंसियों के साथ मिलकर आइसोलेशन को लेकर बात करेंगे, लेकिन वो लोग काफी सहायक रहे हैं।" न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाला आईसीसी महिला विश्व कप हालांकि कोविड-19 के कारण ही स्थगित कर दिया गया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30IbvTo

Japanese Swimming Star Rikako Ikee Set To Return: Reports

Rikako Ikee was a strong favourite for 100-metre butterfly gold at the Tokyo Olympic Games before revealing last year that she had been diagnosed with leukaemia.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/33M71gv

WPL 2026 के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम हुए तय, इस दिन खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके सा...