Reality Of Sports

Tuesday, 11 August 2020

रमीज राजा ने दी सलाह, पाकिस्तान को स्टोक्स के ना खेलने का उठाना चाहिए फायदा

Ben Stokes Image Source : PTI

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से आलराउंडर बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का फायदा उठाना चाहिए। मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही कह चुका है कि निजी कारणों के चलते स्टोक्स सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

रमीज राजा ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बाज पर वहीद खान के साथ बातचीत के दौरान कहा, "वह (स्टोक्स) दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली आलराउंडर हैं। इसके अलावा, उनका नाम अब सर्वश्रेष्ठ में से एक की सूची में लिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "वह इंग्लैंड के लिए एक प्रभावशाली बल्लेबाज रहे हैं और वह गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यह एक बड़ा नुकसान होगा (इंग्लैंड के लिए)। पाकिस्तान को उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है।"

इससे पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा था कि टीम अगले दो टेस्ट मैचों में स्टार हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स को मिस करेगी।

आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा था, "हमें स्टोक्स के बिना काम को पूरा करना होगा। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर गेंद नहीं डालें, बल्लेबाजी न करें तब भी हम उन्हें मिस करेंगे। उनका ड्रेसिंग रूम में प्रभाव, वो मैदान पर क्या करते हैं इससे भी कहीं ज्यादा है।"

ये भी पढ़े : रॉस टेलर का मानना, भारत में होने वाले 2021 T20 विश्व कप में खेलना तय नहीं

उन्होंने कहा था, "जब मैं मैनचेस्टर में क्वारंटीन था, वह मेरे होटल के कमरे के पास से हमेशा गुजरते थे, जो रूट भी, दरवाजा खटखटाते थे और मेरा हाल चाल पूछते थे। वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता करते हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XS1npr

न्यूजीलैंड क्रिकेट को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांंग्लादेश और विंडीज की मेजबानी का भरोसा

न्यूजीलैंड क्रिकेट को इस साल 37 दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का भरोसा Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) को इस साल के अंत में अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का भरोसा है। उसे साथ ही भरोसा है कि जिस तरह इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ सीरीज में बायो सिक्योर बबल बनाया है उसी तरह वो भी इसे बना सीरीज का आयोजन कर सकती है।

न्यूजीलैंड ने हाल ही में कोविड-19 को लेकर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के बिना 100 दिन पूरे किए हैं और अब वह कोविड-19 के कारण रुके पड़े क्रिकेट की दोबारा वापसी कराने की तैयारी में है। जो एफटीपी तय किया गया था उसके मुताबिक, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को इस साल न्यूजीलैंड का दौरा करना था।

एनजेडसी के अध्यक्ष डेविड व्हाइट को उम्मीद है कि आने वाले समय में टीमें सीरीज के लिए उनके देश में आएंगी जिसका कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने व्हाइट के हवाले से लिखा, "हम शानदार प्रगति कर रहे हैं। मैं वेस्टइंडीज से फोन पर बात कर रहा था, उन्होंने पुष्टि कर दी है, पाकिस्तान ने पुष्टि कर दी है। आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने भी कर दी है. इसलिए 37 दिन की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तय है।"

उन्होंने कहा, "हम एक या दो सप्ताह रूकेंगे और सराकरी एजेंसियों के साथ मिलकर आइसोलेशन को लेकर बात करेंगे, लेकिन वो लोग काफी सहायक रहे हैं।" न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाला आईसीसी महिला विश्व कप हालांकि कोविड-19 के कारण ही स्थगित कर दिया गया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30IbvTo

Japanese Swimming Star Rikako Ikee Set To Return: Reports

Rikako Ikee was a strong favourite for 100-metre butterfly gold at the Tokyo Olympic Games before revealing last year that she had been diagnosed with leukaemia.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/33M71gv

साबालेंका ने टॉप सीड ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, कोंटा बाहर

साबालेंका ने टॉप सीड ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, कोंटा बाहर Image Source : GETTY

लेक्सिंगटन| वर्ल्ड नंबर-11 आर्यना साबालेंका ने विजयी वापसी करते हुए टॉप सीड ओपन में अमेरिका की मेडिसन ब्रेंगल को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली है। नंबर-2 सीड बेलारूस की इस खिलाड़ी ने ब्रेंगल को 6-1, 6-7(5), 6-2 से मात दी। सोमवार को खेला गया यह मैच तकरीबन ढाई घंटे चला।

डब्ल्यूटीए ने साबालेंका के हवाले से लिखा है, "ब्रेंगल काफी शानदार खेलीं। वह कोर्ट पर अच्छा मूव कर रही थीं। यह काफी मुश्किल था। मैं सिर्फ मैच में रहना चाहती थी, स्पष्ट सोचना चाहती थी और अंत तक लड़ना चाहती थी, जैसी मैं हमेशा करती हूं। मैं टेनिस की वापसी का इंतजार कर रही थी।"

इस टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में विश्व नंबर-15 योहाना कोंटा दूसरे राउंड में नहीं जा सकीं। चेक गणराज्य की मारिया बाउज्कोवा ने उन्हें 6-4, 6-4 से हराया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XO3p9I

टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश Image Source : PTI

प्राग| वाइल्ड कार्ड के साथ प्राग ओपन में आने वाली कनाडा की यूजिनी बुशार्ड ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नंबर-330 बुशार्ड ने रूस की वेरोनिका कुदेरमेटोवा को सोमवार को खेले गए मैच में 6-0, 6-3 से मात दी। यह मैच 76 मिनट तक चला।

डब्ल्यूटीए वेबसाइट ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-5 के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि हर मैच में पहला सेट मुश्किल होता है। यह आसान नहीं होता। हर मैच में संघर्ष करने के लिए मुझे अपने आप पर गर्व है। यह अधिकतर मेरे पक्ष में होता है। मैं हर अंक पर बनी रही और ज्यादा गलतियां नहीं कीं। मैंने आक्रामक खेल खेला, जिसकी मैं कोशिश कर रही थी।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3irJwxh

फर्नांडिस के गोल से यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा मैनचेस्टर यूनाईटेड

Manchester United Image Source : GETTY IMAGES

कोलोन (जर्मनी)|  मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अतिरिक्त समय में पेनल्टी पर ब्रूनो फर्नांडिस के गोल की बदौलत कोपेनहेगन को 1-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बेहद गर्मी में यूनाईटेड की युवा टीम ने अधिकांश समय गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन टीम मौकों को भुनाने में विफल रही।

नियमित समय में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद 95वें मिनट में अंद्रियास बेलेंड ने पेनल्टी एरिया में एंथोनी मार्शल को गिरा दिया जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड को पेनल्टी मिली और फर्नांडिस ने इसे गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DPEXxK

लुकाकु के शानदार प्रदर्शन से लीवरक्युसेन को हराकर इंटर मिलान पहुंचा यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

Romelu Lukaku Image Source : GETTY IMAGES

डसेलडोर्फ (जर्मनी)| रोमेलू लुकाकु ने एक गोल किया जबकि दूसरे गोल में मदद की जिससे इंटर मिलान ने बायर्न लीवरक्युसेन को 2-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लुकाकु के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर ने लीवरक्युसेन के डिफेंस को ध्वस्त किया और नौ साल में पहली यूरोपीय ट्रॉफी जीतने की ओर कदम बढ़ाए।

इंटर की टीम पिछली बार यूरोपीय लीग के सेमीफाइनल में चैंपियन्स लीग के दौरान 2010 में खेली थी जब टीम ने खिताब जीता था। इंटर को निकोलो बारेला ने 15वें मिनट में बढ़त दिलाई जिन्होंने रिबाउंड होकर आए लुकाकु के शॉट को गोल में बदला।

लुकाकु ने इसके छह मिनट बाद एश्ले यंग के साथ शानदार मूव बनाते हुए गोल दागा और इंटर को 2-0 से आगे कर दिया। लुकाकु के गोल के चार मिनट बाद ही काई हावर्ट्ज ने लीवरक्युसेन की ओर से गोल दागकर इंटर की बढ़त को कम किया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30KoIuK

T20 World Cup: वॉर्म-अप मैच क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? इन 2 टीमों ने बनाई दूरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20 टीमों में से 18 टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका 2 ऐसी टीमें हैं, ...