Tuesday, 11 August 2020
Champions League: Atalanta Shoulder Italian Hopes
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/33Mn65D
Looking Forward To Playing IPL Under "Phenomenal" KL Rahul: Sheldon Cottrell
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3alrVnR
परिवार में निधन होने के कारण कारण इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा टीम का साथ
साउथम्पटन| पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज डेन लॉरेंस परिवार में निधन के बाद टीम के जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण से बाहर निकल गए हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी। एसेक्स के इस 23 साल के बल्लेबाज ने 70 प्रथम श्रेणी मैचों में 3804 रन बनाने के अलावा नौ विकेट भी चटकाए हैं।
ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘टेस्ट पदार्पण का इंतजार कर रहे लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ #रेजदबैट टेस्ट श्रृंखला के लिए रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया था। वह गुरुवार से एजियास बाउल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।’’
बयान में कहा गया, ‘‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड आग्रह करता है कि मीडिया इस समय डेन और उनके परिवार के निजता के आग्रह का सम्मान करेगा।’’
र आलराउंडर बेन स्टोक्स भी पारिवारिक कारणों से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड ने कहा है कि उन्होंने विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।
पिछले हफ्ते तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को इंग्लैंड के खाली स्टेडियम में हो रहे ट्रेनिंग शिविर से जुड़ने को कहा गया था। वह बॉब विलिस ट्रॉफी के लिए ससेक्स की टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kvd3b7
कोविड पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया
नयी दिल्ली| कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह को खून में आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीस अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीप और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था।
इन पांच खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं। साइ ने बयान में कहा, ‘‘10 अगस्त (सोमवार) की रात को जांच के दौरान पता चला कि मनदीप सिंह के खून में आक्सीजन का स्तर सामान्य से कम है जो इस बात का संकेत है कि वह कोविड के मामूली स्तर से औसत स्तर की ओर बढ़ रहे हैं।’’
बयान के अनुसार, ‘‘परिसर में मौजूद साइ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।’’ पच्चीस साल के मनदीप ने भारत के लिए अब तक 129 मैचों में 60 गोल दागे हैं। वह 2018 में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। साइ के अनुसार एक महीने के ब्रेक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरू पहुंचने के दौरान खिलाड़ी इस संक्रमण का शिकार हुए।
साइ ने बताया कि खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है। भारत में अब तक इस वायरस से 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31zx9bG
Monday, 10 August 2020
Regaining Fitness My Main Focus: Dipa Karmakar
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31HLD9g
Hockey Player Mandeep Singh, Who Tested Positive For COVID-19, Hospitalised
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2F4mSMW
टेस्ट रैंकिंग में क्यों नीचे पायदान पर हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम, रमीज राजा ने बताई वजह
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार के कारण पाकिस्तान कप्तान अजहर अली की आलोचना की है। हलांकि एक समय 107 रनों की लीड के साथ पाकिस्तान कप्तान अजहर अली वाली टीम काफी हावी लग रही थी मगर दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजी ध्वस्त होने के कारण वो बैकफूट पर चल गया और इंग्लैंड को संकट से निकाल क्रिस विक्स और जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करके 3 विकेट से जीत की नींव रखी।
इस तरह मुंबई मिरर को दिए साक्षात्कार में राजा ने कहा, "उस मजबूत स्थिति से केवल पाकिस्तान ही हार सकता था। इस तरह की लीड के साथ उन्होंने सोचा होगा कि 250 इंग्लैंड के लिए पर्याप्त होगा।"
राजा ने आगे कहा, "5 विकेट 117 रन पर गिरने के साथ सभी महारथी बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे। ऐसे में 100 रन ( 139 रन ) की साझेदारी बटलर और वोक्स के बीच होना सबसे निराशाजनक बात रही। उन्हें ध्यान होना चाहिए था कि बटलर टीम की प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए खेल रहा है।"
इस तरह राजा का गुस्सा यही नहीं शांत हुआ उन्होंने आगे पाकिस्तान टीम की रैंकिंग पर कहा, " उस साझेदारी के दौरान पाकिस्तान थोड़ा असमंजस में नजर आ रहा था। दुर्भाग्यरूप से ऐसा पाकिस्तान के साथ होता आ रहा है। ये शानदार साझेदरी थी लेकिन पाकिस्तान ने इसे पनपने क्यों दिया। यही कारण है कि उनकी रैंकिंग टेस्ट क्रिकेट में नीचे (7वीं रैंक) है।"
वहीं आगे उन्होंने पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट को सलाह देते हुए बताया कि उन्हें ध्यान रखना चाहिए ऐसा बार-बार ना हो। राजा ने कहा, "जब आपका कप्तान ही शानदार फॉर्म में नहीं है, तो कोचिंग स्टाफ को अधिक सक्रिय रहना होगा। इसके साथ ही उन्हें बाहर से अच्छी सलाह मिल सकती है। इंग्लैंड को आसानी से सिंगल मिल रहे थे, बटलर और वोक्स द्वारा लगभग 40 सिंगल लिए गए जिससे साझेदारी को काफी मदद मिली और यही हार का कारण बनी।"
ऐसे में पाकिस्तान कप्तान अजहर अली के बारे में राजा ने अंत में कहा, "किसी ने भी अजहर अली रो यासिर शाह से गैप को बंद करने के बारे में नहीं कहा। मैं उनके फील्ड सेटअप से परेशान था। जो भी उनका प्लान रहा उस पर दुर्भाग्यरूप से दोबारा काम करना चाहिए।"
बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच भी मैनचेस्टर के मैदान में 13 अगस्त से खेला जाएगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kF8343
T20 World Cup: वॉर्म-अप मैच क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? इन 2 टीमों ने बनाई दूरी
T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20 टीमों में से 18 टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका 2 ऐसी टीमें हैं, ...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...