Tuesday, 28 July 2020
Fans Allowed To Attend First-Class Game In England For First Time Since March
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jLBqAW
ICC Cricket World Cup Super League: All You Need To Know About Newly Launched Competition
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3049ikH
यूएई में आईपीएल कार्यक्रम को लेकर 1 अगस्त को हो सकती है गवर्निंग काउंसिल की बैठक
इस साल यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल 2020 के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 1 अगस्त को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग हो सकती है। इस मीटिंग में कार्यक्रम के साथ साथ यूएई में अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी।
कोरोनावायरस के कहर की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने ऐलान किया था कि इस साल आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में होगा।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आईपीएल संचालन परिषद की बैठक 1 अगस्त को हो सकती है। उम्मीद है कि बैठक के बाद फ्रेंचाइजी को एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) सौंप दी जाएगी। ’’
इस मीटिंग में बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अध्यक्ष सौरव गांगुली और जय शाह के भी भाग लेने की उम्मीद है। गांगुली और शाह दोनों के कार्यकाल खत्म हो गया हैं, लेकिन इन दोनों ने लोढ़ा समिति के विश्राम काल (कूलिंग ऑफ पीरियड) की शर्तों में छूट देने के लिये उच्चतम न्यायालय में अपील की है जिसमें 17 अगस्त को इस पर सुनवाई होगी।
खबर यह भी है कि इस बार डबल हैडर यानि की एक दिन में दो मुकाबलों की संख्या भी कम होगी। इससे प्रसारकों को काफी फायदा मिलेगा। इस मीटिंग में बायो-सिक्योर वातावरण में खाली स्टेडियमों होने वाले मैचों से फ्रेंचाइजियों को होने वाले नुकसान पर भी चर्चा हो सकती है।
संभावना है कि अधिकतर फ्रेंचाइजी अपने जांच दलों को यूएई भेजकर वहां की सुविधाओं और जैव सुरक्षित वातावरण का आकलन करेंगे।
इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के परिवार को उनके साथ रहने की इजाजत मिलेगी? एक फ्रेंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने इस मुद्दे पर पीटीआई से कहा "समान्य स्थिति में परिवार खिलाड़ियों के साथ रह सकता है, लेकिन यह परिस्थितियां कुछ और है। अगर खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार यात्रा करता है तो उन्हें कहीं जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके बच्चो 3 से 5 साल के है। वो कैसे 2 महीने तक उन्हें कमरे में बंद रखेंगे।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f7XJ08
कोविड-19 की वजह से कॉनकाकैफ ने किया अपने विश्व कप क्वालीफाईंग प्रारूप में बदलाव
न्यूयार्क। उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघों के परिसंघ (कॉनकाकैफ) ने कोरोना वायरस महामारी और अगले जून तक शुरुआत न हो पाने के कारण अपने विश्व कप क्वालीफाईंग प्रारूप में बदलाव करके इसे छह के बजाय आठ टीमों का प्रारूप बना दिया है।
कॉनकाकैफ ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका, मैक्सिको, कोस्टारिका, जमैका और होंडुरास को बाई दी गयी है और वे सीधे आठ टीमों के प्रारूप में प्रवेश करेगी।
कॉनकाकैफ के अन्य 30 देश अंतिम दौर के तीन अन्य स्थानों के लिये आपस में मुकाबला करेंगे। आठ टीमों का प्रारूप अगले साल जून से शुरू होगा। इसमें प्रत्येक टीम जून में फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो में चार मैच खेलेगी।
इसके बाद सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2021 तथा जनवरी और मार्च 2022 में दो – दो मैच खेलेगी। इन आठ टीमों में शीर्ष तीन पर रहने वाली टीमें कतर में 2022 में होने वाले टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश करेंगी जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में भाग लेगी।
आठ टीमों में जगह बनाने के लिये शुरुआती मुकाबले सितंबर से शुरू हो जाएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hFF7q7
Monday, 27 July 2020
IPL Governing Council To Meet On August 2, Likely To Finalise Schedule: Report
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/303eNQQ
लीजेंड्स शतंरज टूर्नामेंट में लागातार 6 मैच हारने के बाद विश्वनाथन आनंद के हाथ लीग पहली जीत
चेन्नई। विश्वनाथन आनंद ने लगातार हार के क्रम को तोड़ते हुए सातवें दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफांड को 2.5-0.5 से हराकर लीजेंड्स ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। आनंद लगातार छह हार के बाद अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी के सामने थे। यह भारतीय सोमवार की रात को शुरुआत में अच्छी स्थिति का फायदा नहीं उठाने के बावजूद टूर्नामेंट में अपनी पहली बाजी जीतने में सफल रहा। उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए 45 चाल में जीत दर्ज की और दूसरी बाजी में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर 49 चाल में उसे अपने नाम किया।
आनंद ने इसके बाद 2012 की विश्व चैंपियनशिप के अपने चैलेंजर के खिलाफ तीसरी बाजी ड्रा खेली जो 46 चाल तक चली। मैगनस कार्लसन टूर में पदार्पण कर रहे आनंद ने कहा, ‘‘यह पहले तीन दिनों की तरह निराशाजनक नहीं रहा। जीत दर्ज करने से अच्छा लग रहा है।’’
इस जीत से पूर्व विश्व चैंपियन छह अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वह हंगरी के पीटर लेको (पांच अंक) और चीन के नंबर तीन डिंग लीरेन (तीन) से आगे हैं। आठवें दौर में उनका मुकाबला लीरेन से होगा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने पीटर स्विडलर को 2.5-1.5 से हराकर अपनी बढ़त मजबूत कर दी।
अन्य मैचों में रूस के इयान नेपोमनियाची ने लेको को 3-2, नीदरलैंड के अनीस गिरी ने लीरेन को 2.5-1.5 से और उक्रेन के वेस्ली इवानचुक ने रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hMlNrn
शिखर धवन के टेस्ट करियर पर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, कहा जल्द मौका मिलना मुश्किल
लिमिटेड ओवर में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से कहर मचाने वाले शिखर धवन 2018 से ही भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 2018 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया जिसके बाद मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा जैसे सलामी बल्लेबाजों ने उनकी जगह ली। अब टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि आने वाले कुछ समय में धवन का टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल है।
अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा "कभी ना नहीं कहनी चाहिए, हो सकता है मौका मिल जाए, लेकिन क्या इतनी जल्दी मिलने वाला है? मुझे नहीं लगता कि उन्हें इतनी जल्दी मौका मिलेगा। क्योंकि कल ही मैंने 30 खिलाड़ियों की टीम चुनी जिसमें मैंने टेस्ट ओपनर में रोहित शर्मा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का नाम लिखा।"
चोपड़ा ने कहा कि टीम इंडिया के पास पहले से ही चार ओपनर है और धवन 5वें नंबर पर है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि धवन के पास जो अपना स्थान पर कब्जा करने का विशेष अधिकार था अब वह उनके पास नहीं है।
ये भी पढ़ें - गौतम गंभीर ने पढ़े वीरेंद्र सहवाग की तारीफों में कसीदे, कहा 'कोई भी टेस्ट में उनके प्रभाव की बराबरी नहीं कर सकता'
चोपड़ा का कहना है कि टीम ने धवन के टेस्ट करियर पर फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा "हो सकता है आने वाले समय में धवन को मौका मिले, लेकिन निकट भविष्य में अभी उन्हें मौका मिलना मुश्किल है। क्योंकि टीम ने भी आगे देखना शुरू कर दिया है। अभी ये बोला नहीं गया है, लेकिन उनके टेस्ट करियर पर फैसला ले लिया गया है कि आप वनडे और टी20 खेलिए आप व्हाइट बॉल के एक दम कमाल प्लेयर हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में हम कुछ और खिलाड़ियों में निवेश कर रहे हैं। तो मुझे नहीं लगता कि धवन को अभी मौका मिलने वाला है।"
शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 40 से अधिक की औसत से 7 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 2315 रन बनाए हैं। धवन का वनडे का रिकॉर्ड टेस्ट से बेहतर है। धवन ने एकदिवसीय क्रिकेट में 45 से अधिक की औसत से 5688 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 17 शतक और 29 अर्धशतक भी रहे हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/39vUr5U
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...