Reality Of Sports

Saturday, 25 July 2020

लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद को मिली लगातार पांचवीं हार

Vishwanathan Anand Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस आनलाइन टूर्नामेंट में हंगरी के पीटर लेको के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो उनकी लगातार पांचवीं हार है। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने अच्छी शुरुआत करते हुए बेस्ट आफ फोर बाजी के मुकाबले की पहली बाजी जीती जिसके बाद अगली दो बाजियां ड्रॉ रही। 

लेको ने इसके बाद अंतिम बाजी जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। हंगरी के खिलाड़ी ने इसके बाद टाईब्रेक जीतकर आनंद की एक और हार सुनिश्चित की। आनंद अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाए हैं और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हैं। 

मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे आनंद को इससे पहले पीटर स्विडलर, मैग्नस कार्लसन, व्लादिमीर क्रैमनिक और अनीष गिरी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन ने जोरदार वापसी करते हुए अनुभवी वेसिल इवानचुक को 3-2 से हराया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hFLMkf

प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट से उबरे इमाम उल हक, बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर से हैं तैयार

Imam-ul-Haq Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट टीम युवा बल्लेबाज इमाम उल हक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हैं। इमाम को डर्बी में प्रैक्टिस मैच के दौरान हाथ में चोट लगी थी लेकिन डॉक्टरों ने अब उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है और एक बार फिर से बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

इमाम की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा, ''बाएं हाथ का यह बल्लेबाज एक बार फिर से प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।'' 

आपकों बता दें कि पाकिस्तान डर्बी में दो टीम पीसीबी व्हाइट और पीसीब ग्रीन नाम की दो टीमें बनाकर आपस में प्रैक्टिस मैच खेल रही है। इमाम पीसीबी ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पीसीबी व्हाइट के तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंद पर चोटिल हो गए थे। 

चोटिल होने के बाद इमाम को एहतियात के तौर पर रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा लेकिन अगले दिन सुबह के प्रैक्टिस सेशन में वह फिर ले नजर आए। इस दौरान वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे थे।

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत अगले महीने पांच अगस्त से होने जा रही है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30Lhaqt

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा ने आईसीसी चेयरमैन पद के लिए किया सौरव गांगुली का समर्थन

Sourav Ganguly  Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पहचान दुनिया में सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर ही नहीं बल्की एक मजबूत नेतृत्वकर्ता की भी है। सौरव ने साल 2000 के शुरुआत में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। अपनी कप्तानी में गांगुली ने भारतीय टीम को चरम पर पहुंचाया था। खेल के मैदान से दूर होने के बाद वे बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष और पिछले साल ही उन्हें बीसीसीआई का मुखिया बनाया गया।

एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता की अपनी पहचान बना चुके गांगुली को अब आईसीसी के अध्यक्ष के लिए समर्थन मिल रहा है। शशांक मनोहर के इस पद से हटने के बाद दुनिया के कई बोर्ड और बड़े क्रिकेटरों का मानना है की इस पद के लिए सबसे योग्य सौरव गांगुली हैं।

ऐसे में अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने भी कहा है की आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली से बेहतर विकल्प कोई और नहीं हो सकता है।

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में संगाकारा ने कहा, ''मुझे लगता है गांगुली क्रिकेट में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं सिर्फ इसलिए नहीं की उनके साथ मैंने क्रिकेट खेला बल्की क्रिकेट को लेकर उनकी दिमागी समझ बेहतरीन है। उन्हें इस खेल के बारे में बहुत अधिक समझ है और मेरा मानना है की उनसे बेहतर विकल्प और कोई नहीं हो सकता है।''

उन्होंने कहा, ''आपकी सोच इंटरनेशनल होनी चाहिए। यह नहीं की आप भारत, श्रीलंका या फिर ऑस्ट्रेलिया या किसी अन्य देश हैं। इस पद को जब आप संभालते हैं आपके अंदर यह समझ होनी चाहिए की आप क्रिकेट के लिए क्या कर रहे हैं। इस खेल को बेहतर बनाने के लिए आपकी क्या सोच है और यह सब गांगुली में दिखता है।''

आपको बता दें कि इससे पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ग्रीम स्मिथ ने भी कहा की वह आईसीसी चेयरमैन पद के लिए सौरव गांगुली का समर्थन करते हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CMhopi

Serie A: Romelu Lukaku Double Pulls Inter Milan Second Behind Juventus

Inter Milan pulled back ahead of Atalanta, and within four points of leaders Juventus, who are poised to claim a 36th 'Scudetto' when they play Sampdoria.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30LreQp

Drama In Store On Premier League's Final Day

In a thrilling conclusion, top four places, Europa League berths, relegation spots and the Golden Boot have to be settled in the last round of matches.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30M8gJx

ENG vs WI, 3rd Test : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन क्या रहा खास, आइए जानें यह 5 बड़ी बात

England vs West indies 2020 Image Source : GETTY

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के पहली पारी के 369 रनों के जवाब में 137 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है। इस तरह इंग्लैंड अभी भी वेस्टइंडीज से 232 रन आगे है।

वहीं खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और ओली पोप (91) अपने पहले दिन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े आउट हो गए। वहीं उनके जोड़ीदार जो बटलर भी अधिक समय तक क्रिज पर नहीं टिक सके थे और 67 रनों के स्कोर पर चलते बने।

हालांकि अंत में स्टूअर्ट ब्रॉड (62) की आक्रमक अर्द्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड की टीम 369 रनों का स्कोर खड़ा में सफल रही। ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे दिन की पांच बड़ी बातें- 

1-तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को पूरी तरह से बैकफुट पपर धकेल दिया है। वेस्टइंडीज अपनी पारी में महज 132 रन के स्कोर पर अपने  विकेट गंवा चुकी है। वहीं इंग्लैंड की से वह कैरेबियाई टीम 232 रन पीछे है।

2- वेस्टइंडीज की टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 73 रन के स्कोर पर टीम के 5 विकेट गिर गए। वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान जेसन होल्डर (24) और शेन डॉरिच (10) क्रिज पर मौजूद थे। 

3- इंग्लैंड की ओर जेम्स एंडरसन और स्टूअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिला है।

4- इससे पहले रोरी बर्न्स (57), ओली पोप (91), जोस बटलर (67) और ब्रॉड (62) की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड की टीम ने 115.5 ओवर में 369 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

5- वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज केमार रोच रहे। रोच ने 25.4 ओवर में 72 रन खर्च चार विकेट हासिल किए। रोच के अलावा शैनन गैबरियल और रोस्टन चेज को दो-दो विकेट मिला। वहीं कप्तान जेसन होल्डर ने भी एक विकेट हासिल की।a



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32WmHgv

West Indies' Kemar Roach Proud To Join 200 Club As Stuart Broad And James Anderson Roll On

Kemar Roach was understandably proud of his achievement in becoming the first West Indies bowler since Curtly Ambrose 26 years ago to take 200 Test wickets.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2CM97BK

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...