Reality Of Sports

Saturday, 25 July 2020

शेन वार्न के साथ तुलना पर अनिल कुंबले ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

Anil Kumble Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने पहली बार शेन वार्न के साथ तुलना पर अपनी बात रखी है। कुंबले ने जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी पॉमी एमबनग्वा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा की उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आता है की लोग शेन वार्न की साथ उनकी तुलना क्यों करते हैं।

शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के बाद टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और यह तीनों ही खिलाड़ी लगभग एक ही दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा था।

इस बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा, ''मुझे बहुत अच्छा लगता है की मैंने टेस्ट क्रिकेट में इतने सारे विकेट के साथ अपने करियर का अंत किया। मैंने कभी अपने रिकॉर्ड और औसत को लेकर चिंता नहीं करनी चाही। मैं बस दिन भर गेंदबाजी करना चाहता था और विकेट लेना चाहता था। टेस्ट क्रिकेट में मुरली और वार्न के बाद सबसे अधिक विकेट लेना मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।'' 

उन्होंने कहा, ''हम तीनों एक ही दौर में खेले हैं ऐसे में बहुत बार एक दूसरे के साथ तुलना किया जाता रहा है। मुझे कभी समझ नहीं आया लोग मेरी वार्न के साथ मेरी तुलना क्यों कर करते हैं। वॉर्न बिल्कुल ही एक अलग तरह के गेंदबाज रहे हैं।'' 

कुंबले ने कहा, ''मुरली और वार्न दुनिया के किसी भी मैदान पर गेंद को स्पिन करा सकते थे लेकिन मेरे लिए यह मुश्किल काम था। मैंने उन्हें देखकर काफी कुछ सीखा है। वह दोनों बिल्कुल ही अलग तरह के गेंदबाज रहे हैं।''

आपको बता दें कि अनिल ने कुंबले ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 619 विकेट लिए हैं और साल 2008 में उन्होंने इस खेल को अलविदा कह दिया था। वहीं मुलरी ने टेस्ट में 800 और शेन वार्न ने 708 विकेट अपने नाम किया है।

वहीं कुंबले दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान पर 74 रन खर्च कर 10 विकेट लिए थे। 

वहीं मौजूदा समय में अनिल कुंबले इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jAfMj8

Friday, 24 July 2020

Watch: Horror Tackle On Kylian Mbappe Sparks Mass On-Field Brawl During French Cup Final

Kylian Mbappe was hacked down by Saint-Etienne captain Loic Perrin in the first half of the French Cup final which resulted in a mass brawl on the field.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jFt5yI

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जो डेनली को इंग्लैंड के टेस्ट टीम से किया गया रिलीज

Joe Denly Image Source : GETTY

आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम जोए डेनली को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया है। डेनली को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें तीनों मैच के प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। ऐसे में वह अब बायो सुरक्षा के घेरे में ट्रेनिंग कर रही वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे।

डेनली के अलावा चार और खिलाड़ियों को भी टीम से रिलीज किया गया है जो कि अब अपने-अपने काउंटी टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा है कि इस खिलाड़ियों को इसलिए टेस्ट टीम से रिलीज किया गया है क्योंकि देश में 1 अगस्त से घरेलू क्रिकेट को बहाल किया जाएगा जिससे की उसमें मदद मिल सके। इन चार खिलाड़ियों में डेन लॉरेंस, क्रेग ओवरटर्न, ओली रॉबिंसन और ओली स्टोन शामिल है। 

जोए डेनली सोमवार से वनडे टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वनडे टीम का कैंप एगस बाउल स्टेडियम में चल रहा है जहां आयरलैंड के खिलाफ रॉयल लंदन कप की तैयारी चल रही है।

इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मोइन अली को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया था। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज इसी महीने 30 जुलाई से खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तरह ही वनडे सीरीज भी बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा और इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी तरह के उपायों का पहले की तरह ही पालन किया जाएगा।

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के ठीक बाद इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30G916K

Eng vs WI : ओली पोप की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए सचिन तेंदुलकर, ट्वीट कर कही यह बात

Ollie Pope and Sachin Tendulkar, Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में ओली पोप की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं। सचिन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पोप की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान बेल से की।

सचिन ने ट्वीट कर लिखा, ''तीसरा टेस्ट मैच देख रहा हूं। ओली पोल को देखकर मुझे इयान बेल की याद आ गई। वह ठीक उन्हीं की तरह खेल रहे हैं। पोप का स्टांस और फुटवर्क सबकुछ इयान बेल की तरह है।''

इयान बेल इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट, 161 वनडे और 8 टी-20 मैच खेल चुके हैं। बेल ने टेस्ट क्रिकेट में 7727 रनों के साथ अपने टेस्ट करियर का अंत किया जबकि इस दौरान उनका रन बनाने का औसत 42.69 का था।

आपको बता दें कि ओली पोप तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 91 रन बनाकर नाबाद क्रिज पर मौजूद हैं। पोप ने जोस बटलर के साथ मिलकर शानदार 136 रनों की साझेदारी की है।

एक समय मेजबान इंग्लैंड की टीम 122 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी लेकिन पोप और बटलर ने मिलकर पारी संभाला और टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया है। 

पहले दिन दिन के खेल में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने 57 रनों का योगदान दिया लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के हीरो बेन स्टोक्स इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। स्टोक्स सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।

वहीं इंग्लेंड के कप्तान जो रूट ने 17 रनों का योगदान दिया जबकि ओली पोप के साथ जोस बटलर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इसके अलावा गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से सिर्फ केमार रोच ही सबसे सफल और टीम के लिए 2 विकेट अर्जित की जबकि रोस्टन चेज ने एक सफलता हासिल की है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32NVc94

Viswanathan Anand Suffers 4th Consecutive Defeat In Legends Of Chess Tournament

Viswanathan Anand, who had earlier lost to Peter Svidler, Magnus Carlsen and Vladimir Kramnik, went down 2-3 to Anish Giri of the Netherlands.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WSOsD9

Eng vs WI : कप्तान जेसन होल्डर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले का क्रेग ब्रेथवेट ने किया बचाव

Jason Holder  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के इस फैसले की खूब आलोचना की जा रही है। हालांकि टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने अपने कप्तान का बचाव किया और कहा की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला पहले से तय था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के एक मुश्किल चुनौती खड़ी हो गई है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद ब्रेथवेट ने कहा, ''तीसरे मैच के पहले दिन का मौसम अच्छा था। विकेट पर नमी थी और हमारी योजना थी की टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय लेंगे लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों अच्छी साझेदारी की। इसके बावजूद इमानदारी से कहूं तो हम मुकाबले से अभी बाहर नहीं हुए हैं। मैच के दूसरे दिन हम स्कोर रेट पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे।''

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने में कामयाब रहे थे। पिछले मैच में शतक लगाने वाले डॉम सिबले बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। एक समय इंग्लैंड महज 122 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जिसमें बेन स्टोक्स (20) और जो रूट (17) का महत्वपूर्ण विकेट शामिल था लेकिन यहां से जोस बटलर और ओली पोप ने पारी को संभाला और इंग्लैंड को मुश्किल से उबार दिया। 

ब्रेथवेट ने कहा, ''शुरुआती विकेट मिलना हमारे लिए अच्छी बात थी लेकिन इसके बात हम लगातार अंतराल पर ऐसा नहीं कर पाए। क्रिज पर अभी दो विशेषज्ञ बल्लेबाज मौजूद है। वहीं क्रिस वोक्स को आना अभी बांकी है। ऐसे में हमें दो या तीन विकेट जल्दी लेने होंगे।''

दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के लिए जोस बटलर 56 और ओली पोप 91 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। वहीं वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 2 और रोस्टन चेज ने 1 विकेट हासिल किया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2D84ba5

Eng vs WI, 3rd Test : इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कसा वेस्टइंडीज पर शिकंजा, जानिए पहले दिन की यह 5 बड़ी बातें

England vs west indies, 3rd Test match day 1 Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन शुरुआती झटके के बाद मेजबान इंग्लैंड की टीम दिन के अंत तक मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

टीम के लिए पिछले दो मैचों में नाकाम रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है जबकि उनके जोड़ीदार ओली पोप शतक के करीब पहुंच चुके हैं।

वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच और रोस्टन चेज के अलावा और कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन की पांच बड़ी बातें-

1- तीसरे और निर्णायक टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीता था। टॉस जीतने के बाद के कप्तान होल्डर ने मेजबान इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।

2- टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में इंग्लैंड को शुरुआती झटका देने में कामयाब रहे। पिछले मैच में शतक लगाने वाले डॉम सिबले में बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटे। सिबले केमार रोच की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए थे।

3- शुरुआत में पहले विकेट गिरने के बाद ओपनर रोरी बर्न्स ने पारी को संभाला और कप्तान जो रूट (17) और बेन स्टोस्क (20) के साथ दो छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बर्न्स 57 रन बनाकर आउट हुए।

4- वहीं मध्यक्रम में पिछले दो मैचों में नाकाम रहने वाले जोस बटलर ने ओली पोप के साथ मिलकर इंग्लैंड को दिन का खेल समाप्त होने तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इंग्लैंड ने अपनी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 258 पन बना लिए हैं। वहीं बटलर 56 और पोप 91 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। चौथे विकेट के लिए इन दोनों के बीच अबतक 136 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

5- गेंदबाजी में वहीं वेस्टइंडीज के लिए तीसरे टेस्ट का पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। कप्तान जेसन होल्डर ने पहले दिन पांच गेंदबाजों का प्रयोग किया। इनमें सिर्फ रोस्टन चेज और केमार रोच ही सफल साबित हुए। पहले दिन रोच ने कुल दो विकेट लिए चेज को एक सफलता हासिल हुई। वहीं इंग्लैंड का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hE819V

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...