Reality Of Sports

Friday, 24 July 2020

आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जाएगा IPL का 13वां सीजन

 IPL 2020 Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के चेयमैन बृजेश पटेल ने यह साफ कर दिया है कि सीजन 13 का आजोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर के विंडो में किया जाएगा। इस संबंध सभी फ्रेंचाइजी से बात कर ली गई है और उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं टूर्नामेंट भारत से बाहर यूएई में खेला जाएगा।

आईएएनस से बात करते हुए बृजेश पटेल ने कहा, ''हमने इस पर कई बार बैठक की और यह तय किया कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच कराया जाएगा। इस बाबत हमने सभी फ्रेंचाइजी को भी सूचित कर दिया है।''

आईपीएल के इस विंडो में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी सीरीज के बारे में भी चर्चा की की गई है जो कि सिंतबर में ही खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15 सितंबर से सीरीज की शुरुआत होगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ी को जो कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं वह लीग के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं आईपीएल चेयरमैन ने यह साफ कर दिया है कि उनके लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने इस बारे में फ्रेंचाइजी से बात कर ली है। वहीं लीग के शेड्यूल का औपचारिक एलान आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग के बाद की जाएगी।

उन्होंने कहा, ''कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 15 सितंबर को शुरू होगा। ऐसे में सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ी सीधे दुबई आ सकते हैं। हम लोग इस पर अंतिम निर्णय गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग के बाद लेंगे।''

वहीं इससे पहले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा। इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा। ’’ 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है। ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े। 

उन्होंने कहा, ‘‘ इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा। सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं। ’’ 

प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिये एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी। आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिर से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी और यात्रा पाबंदियों के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था । बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि कहा था कि इस साल आईपीएल होगा ।

(with PTI inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CLm3YL

Thursday, 23 July 2020

Premier League Pulls Off 'Project Restart' Without A Hitch

Little else has gone wrong for the Premier League's master plan as a season like no other comes to a close as well as could have been hoped for five weeks ago.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fYxqLb

चीन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स समेत 10 अन्य टेनिस टूर्नामेंट को किया गया रद्द

Tennis Image Source : GETTY IMAGES

चीन में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 11 पुरूष और महिला टेनिस टूर्नामेंट कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिये गए हैं जिनमें डब्ल्यूटीए फाइनल भी शामिल है । एटीपी और डब्ल्यूटीए ने इन टूर्नामेंटों का नये सिरे से कार्यक्रम बनाने की बजाय उन्हें रद्द करने का फैसला किया। 

चीन के खेल प्रशासन ने कहा था कि इस साल देश में कोई खेल आयोजन नहीं होगा । डब्ल्यूटीए के अध्यक्ष स्टीव सिमोन ने कहा ,‘‘ हमें खेद है कि चीन में होने वाले विश्व स्तरीय टूर्नामेंट इस साल नहीं हो सकेंगे ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘हम इस फैसले का सम्मान करते हैं और अगले सत्र में चीन लौटने को बेताब हैं ।’’ 

एटीपी प्रमुख आंद्रिया गाउडेंजी ने कहा ,‘‘ हम इस महामारी के दौरान स्थानीय आयोजकों की बात सुनते आये हैं । हम चीन सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं । हमें भारी मन से यह घोषणा करनी पड़ रही है कि इस साल चीन में एटीपी टूर्नामेंट नहीं होंगे ।’’ 

डब्ल्यूटीए तीन अगस्त से इटली के पालरेमो में होने वाले टूर्नामेंट के जरिये वापसी करेगा । अगला ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन है जो 31 अगस्त से शुरू होना है ।फ्रेंच ओपन सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था ।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32O852X

विश्वनाथन आनंद की लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार

Vishwanathan Anand's third consecutive defeat in the Legends of Chase tournament Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। भारत के अनुभवी खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को लीजैंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा जिन्हें रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक ने हराया। इस हार के बाद आनंद 150000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट की अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गए। आनंद को कल देर रात क्रामनिक ने 2.5 - 0.5 से हराया। 

पहले दो दौर में उन्हें पीटर स्विडलेर और मैग्नस कार्लसन ने मात दी थी। कार्लसन और स्विडलेर तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर हैं। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन को उक्रेन के वैसिल इवांचुक ने मात दी। 

आनंद और लिरेन का अभी तक खाता नहीं खुल सका है। अब आनंद का सामना भारतीय मूल के डच खिलाड़ी अनीश गिरि से होगा। 

ये भी पढ़ें - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल में शामिल होने वाले अपने खिलाड़ियों के NOC पर लिया बड़ा फैसला

लीजैंड्स आफ चेस टूर्नामेंट में कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाचि और गिरि को स्वत: आमंत्रण मिला है जो ‘चेसेबल मास्टर्स’ में सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उनका सामना 40 से 50 वर्ष की उम्र के छह महान खिलाड़ियों से होगा जो अपने कैरियर में शतरंज के शिखर पर रहे थे। 

यह टूर्नामेंट मैग्नस कार्लसन टूर का हिस्सा है। इसके विजेता को 9 से 20 अगस्त तक होने वाले ग्रैंड फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eWHsLm

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल में शामिल होने वाले अपने खिलाड़ियों के NOC पर लिया बड़ा फैसला

IPL 2020 Image Source : TWITTER/IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन होना लगभग तय चुका है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अबतक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को NOC देने के लिए तैयार हो गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी अपने खिलाड़ियों को इस लीग में शामिल होने की मंजूरी देने को तैयार है लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड बीसीसीआई के औपचारिक एलान का इंतजार करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल सीजन-13 भारत से बाहर यूएई में खेला जाएगा और संभवत इसकी शुरुआत सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह से होने जा रही है। ऐसे में हालांकि बीसीसीआई की तरफ कोई स्पष्टता नहीं आई है।

वहीं सितंबर में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहती है कि पहले बीसीसीआई आईपीएल को लेकर अपना निर्णय साफ करें तभी वह अपने खिलाड़ियों को NOC देने को लेकर विचार करेंगे।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सीजन को निर्धारित समय से अनिश्चिच समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के बाद आईपीएल को सिंतबर से नवंबर के बीच का विंडो मिल गया है। इससे पहले आईपीएल 13 की शुरुआत बीते 29 मार्च से होनी थी।

इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी संख्या में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो कुल 6 क्रिकेटर इस लीग में खेलते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fRA45o

Eng vs WI 3rd Test : इस वजह से फाइनल मुकाबले में लाल टोपी पहनकर उतरेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

Eng vs WI 3rd Test: Because of this England players will come out wearing red Caps Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। इस सीरीज का एक-एक मैच जीतकर दोनों टीमें बराबरी पर है ऐसे में फाइनल मैच का रोमांच अपने चरम पर होगा। सीरीज के पहले मुकाबले में विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड 113 रन से बाजी मारने में सफल रही थी।

तीसरा टेस्ट मैच कुछ और मायनों में भी खास रहने वाला है, इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी ब्रैंडिड टेस्ट शर्ट के साथ नीली नहीं बल्कि लाल रंग की टोपी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। यही नहीं मैच के दूसरे दिन यानी 25 जुलाई को स्टंप्स और बाउंड्री बोर्ड को भी लाल रंग से रंगा जाएगा। दरअसल, इस मुकाबले के जरिए 'रुथ स्ट्रॉफ फाउंडेशन' को प्रमोट किया जाएगा जो कैंसर से कि कैंसर से माता-पिता की मौत का सामना करने वाले परिवारों की मदद करता है।

यह पहला मौका नहीं है जब इंग्लैंड 'रुथ स्ट्रॉफ फाउंडेशन' को प्रमोट करने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले भी ऐशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड इसे प्रमोट कर चुका है। उस मैच में इस फाउंडेशन को 5 लाख 50 हजार पाउंड से अधिक की मदद मिली थी।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने किया खुलासा, इस वजह से जब वह अपनी मां से हो गए थे 'परेशान'

बता दें, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस की पत्नी रुथ स्ट्रॉस का निधन लंग कैंसर की वजह से हुआ था। इसके बाद एंड्रयू स्ट्रॉस ने इस फाउंडेशन की शुरुआत की थी। 

मैच की बात करें तो अगर तीसरे और निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज करती है तो जैसन होल्डर की टीम 1988 के बाद इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने वाली पहली कैरेबियाई टीम बन जाएगी। 

इंग्लैंड ने इस अंतिम मुकाबले के लिए अपनी 14 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में आर्चर के अलावा दूसरे टेस्ट से बाहर रहे जेम्स एंडरसन और मार्क वुड भी वापसी करने में सफल हुए हैं।

बता दें, 25 वर्षीय आर्चर को COVID-19 जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। आर्चर की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद आर्चर को 5 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया गया और दूसरे कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद ही तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ने की इजाजत दी गई।

इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, जैक क्रॉवले, सैम कुरैन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eXC7Un

England And West Indies To Compete For Richards-Botham Trophy

The trophy has been named in honour of West Indies batting great Vivian Richards and celebrated England all-rounder Ian Botham.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39sm7Zs

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...