Thursday, 23 July 2020
3rd Test: "Speed Of Light" Jofra Archer Returns For England As West Indies Eye History
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2X7q9S7
Serie A: Late Seko Fofana Winner For Udinese Delays Juventus Title Celebrations
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WRm8AP
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 3rd टेस्ट, लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग : यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला विंडीज ने 4 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने 113 रन से बाजी मारी थी। यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में फाइनल मुकाबले का रोमांच देखने लायक होगा। इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट मैच जिताने में हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। स्टोक्स ने बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 254 रन बनाए थे, वहीं गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी लिए थे। इस लाजवाब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इंग्लैंड को एक बार फिर स्टोक्स से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जोफ्रा आर्चर समेत जेम्स एंडरसन और मार्क वुड की वापसी हुई है। बता दें, 25 वर्षीय आर्चर को COVID-19 जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। आर्चर की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद आर्चर को 5 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया गया और दूसरे कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद ही तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ने की इजाजत दी गई।
यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारियां
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट मैच 24 से 28 जुलाई तक खेला जाएगा।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन कहां हो रहा है?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में होगा।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर के 3:30 बजे से देख सकेंगे।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट मैच आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BvWnyM
WTA, ATP Cancel All Tennis Tournaments In China Over Coronavirus
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fXWm5p
विश्व कप 2011 फाइनल के फिक्सिंग मामले पर कुमार संगाकारा ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कही यह बात
श्रीलंका क्रिकेट के लिए जून का महीना विवादों से भरा रहा। देश के पूर्व खेलमंत्री ने कई दिग्गजों खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने साल 2011 का विश्व कप फाइनल मैच को फिक्स किया था। इसका नतीजा यह हुआ कि श्रीलंका की पुलिस ने कुमार संगाकार, महेला जयवर्धने और उस वक्त के चयनकर्ता से पूछताछ की थी।
हालांकि जुलाई महीने के शुरुआत में श्रीलंका पुलिस ने यह साफ कर दिया की विश्व कप फाइनल मैच फिक्स नहीं था और इस मामले में सभी तरह की पूछताछ को निलंबित कर दिया।
ऐले में विश्व कप 2011 के दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कुमार संगाकार ने पहली बार अपनी बात रखी है। संगाकारा ने एक इंटरव्यू में कहा की यह विश्व कप 2011 को लेकर हुई पूछताछ बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण था।
उन्होंने कहा, ''यह बेहद ही निराशाजनक था लेकिन कई बार ऐसा लगा कि यह कोई मनोरंजन है जिसमें देश के पूर्व खेलमंत्री ने एक बेहद ही घटिया दावा किया जिसका हमें जवाब देना था।''
इसके अलावा संगाकारा का मानना है की इस तरह की बातचीत से मुझे उम्मीद है कि लंबे समय तक देश में खेल के लिए मददगार साबित होगा, क्योंकि भविष्य में इस तरह का कोई फिर आरोप ना ला सके जब की ऐसा कुछ हुआ ही ना हो।
उन्होंने कहा, ''जिस तरह की हमसे पूछताछ की गई थी, वास्तव में यह जरूरी भी हो गया था। हम चुप रहते थे तो यह मामला और बढ़ता। यह खेल के लिए अच्छा हुआ। चाहे इसका जवाब मैंने दिया, चयनकर्ता ने या फिर महेला ने। मुझे लगता है कि इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी की हम खेल के प्रति सम्मान को बरकरार रखने के लिए किसी भी प्रकिया में शामिल हो सकते हैं।''
इस इंटरव्यू में संगाकारा ने कहा, ''क्रिकेट के खेल में ईमानदार लोगों की जरुरत है, जो अपनी मन की बात कहने से नहीं डरते हो।''
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30Gsa8y
यूरो टी-20 स्लैम का पहला संस्करण कोरोनावायरस की वजह से हुआ अगले साल तक स्थगित
डबलिन। नई फ्रेंचाइजी लीग यूरो टी-20 स्लैम का पहला संस्करण कोविड-19 के कारण 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लीग के आयोजकों, वित्तीय समर्थक, और क्रिकेट बोर्ड (आयरलैंड, स्काटलैंड, नीदरलैंड्स) के बीच इसे 2020 में कराने को लेकर सकारात्मक बातें चल रही थी लेकिन काफी कोशिशों के बाद आयोजन संभव नहीं हो सका।
कोविड-19 से जुड़ी अनिश्चित्ता, अंतर्राष्ट्रीय यातायात, क्वारंटीन जरूरतें, और दर्शकों के मैदान में आने को लेकर असमंजस के चलते बोर्ड ने इसे अगले साल तक टालने का फैसला किया है।
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वारेन ड्यूटरोम ने बुधवार को एक बयान में कहा, हमने टूर्नामेंट को आयोजित कराने को लेकर बीते कुछ सप्ताहों में वैक्लपिक उपायों पर चर्चा की। हमने एक ही मैच स्थल, कम टीमें, कम खिलाड़ियों का पूल, छोटा टूर्नामेंट, जिस समय सीमा में पिछले साल सितंबर में डबलिन में त्रिकोणिय सीरीज आयोजित की थी वो समय सीमा, इन सभी चीजों को देखने के बाद, हमे लगा कि हम इस पर फैसला जितनी देर से लेंगे हमारे पास इसे आयोजित कराने का उतना अच्छा मौका होगा।"
ये भी पढ़ें - शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन से अपनी तुलना होता देख कुछ ऐसा महसूस करते थे अनिल कुंबले
उन्होंने कहा, "हालांकि अब हमारे पास रास्ता नहीं बचा है, खासकर तब जब आयरलैंड सरकार ने 10 अगस्त तक पाबंदी बढ़ा दी है, और स्लैम बोर्ड ने फैसला किया है कि कोरोनावायरस को लेकर अनिश्चित्ता को देखते हुए, और असल उद्देश्य के साथ समझौता करने के बाद भी 2020 में इसकी शुरुआत नहीं हो सकती।"
यूरो टी-20 स्लैम पिछले साल अगस्त में शुरू होना था लेकिन इसे किन्हीं कारणों से 2020 तक के लिए टाल दिया गया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fZAKpC
James Anderson Says "Want To Be Around" For Next Ashes In Australia
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WJtA0U
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...