Reality Of Sports

Wednesday, 22 July 2020

Ole Gunnar Solskjaer Urges Manchester United To Seize "Fantastic Opportunity" In Champions League Push

Manchester United will finish in the top four if they draw or win in their decisive showdown with fifth placed Leicester on Sunday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jwLttB

Ben Stokes Becoming The "Best All-Rounder England Has Ever Had", Says James Anderson

James Anderson believes that teammate Ben Stokes is on course to become the best all-rounder that England has ever had in their cricketing history.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OL9LlD

आकाश चोपड़ा ने कहा, यूएई में आईपीएल होने से आरसीबी को हो सकता है फायदा

RCB Image Source : TWITTER/RCB

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है की इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल यूएई में होने से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को फायदा हो सकता है। कोविड-19 के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित किए गए आईपीएल के 13वें सीजन को यूएई में कराया जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

आकाश ने अपने युट्यूब चैलन पर कहा, ''आईपीएल में आरसीबी की टीम गेंदबाजी के मामले में सबसे कमजोर टीम है। इस फ्रेंचाइची के पास गेंदबाजी में बहुत ही सिमित विकल्प है। ऐसे में अगर यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाता है तो टीम के गेंदबाज वहां के बड़े ग्राउंड का फायदा उठा सकते हैं।''

उन्होंने कहा, ''जब आप अपने देश के बाहर खेलते हैं तो वहां किसी भी तरह का आपको घरेलू समर्थन नहीं मिलता है ना ही पिच आपके हिसाब से तैयार की जाती है। ऐसे में आरसीबी को यह भूल जाना चाहिए की पिछले  12 सीजन में क्या हुआ है। यूएई में इस बार उसे परिस्थिति का फायदा उठाना चाहिए।''

आपको बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में विराट कोहली की अगुआई वाली टीम आरसीबी सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई थी। यह तीनों ही मुकाबला उन्होंने अपने घेरलू मैदान पर जीता था।

आकाश ने कहा, ''मुंबई और चेन्नई की टीम की इस लीग की सबसे मबजूत टीमों में से एक है। अगल वह लीग में धीमी शुरुआत भी करते हैं तो वह आगे चलकर संतुलन बनाने में सक्षम है लेकिन सिमित गेंदबाजी विकल्प वाली आरसीबी के साथ ऐसा नहीं है। इस टीम को शुरू से ही अपना दबदबा बनाना होगा।''

आकाश ने टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और पवन नेगी को लेकर कहा की यूएई के बड़े मैदान पर इन दोनों गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम साबित होने वाली।

उन्होंने कहा, ''आरसीबी के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी यूएई में मजबूत टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ सकते हैं। इन दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं।''



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2D1FdJr

'अबे! तूने अपनी तारीफ के लिए बुलाया है क्या मेरे को यहां पर' मयंक अग्रवाल के इस सवाल पर बोले विराट कोहली

Virat Kohli on Open Nets With Mayank BCCI Image Source : TWITTER: @BCCI/SCREENSHOT

बीसीसीआई ने बुधवार को ओपन नेट्स विद मयंक के अगले एपीसोड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मयंक ने विराट कोहली से एक ऐसा सवाल पूछा कि विराट कोहली ने कह दिया कि तूने मुझे अपनी तारीफ के लिए यहां बुलाया है क्या?

कोरोनावायरस के कहर की वजह से सभी भारतीय खिलाड़ी घर पर रहने पर मजबूर हैं। इसी दौरान मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर बीसीसीआई ने ये शो तैयार किया है जिसमें सौरव गांगुली, केएल राहुल, क्रिस गेल, युजवेंद्र चहल जैसे कई खिलाड़ी शिरकत कर चुके हैं।

ताजा वीडियो में मयंक ने विराट कोहली से सवाल किया "वो क्या चीज थी जिसकी वजह से आपने मयंक अग्रवाल को 2018 में ऑस्ट्रेलिया के बीच दौरे में चुना था।"

यह सवाल सुनकर मयंक अग्रवाल और विराट कोहली दोनों ही हंसने लगे। विराट कोहली ने तुरंत कहा 'अबे! तूने अपनी तारीफ के लिए बुलाया है क्या मेरे को यहां पर'

विराट कोहली के इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो अभी आना बाकी है, लेकिन बीसीसीआई ने उसकी कुछ झलकियां दिखाते हुए बता दिया है कि यह काफी मजेदार इंटरव्यू होने वाला है।

इससे पहले भी बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें विराट कोहली रेट्रो यानी की पुराने जमाने में जाने की बात करते हुए नजर आए थे।

बता दें, जब सौरव गांगुली इस शो पर आए थे तो मयंक अग्रवाल ने एक ऐसा सवाल पूछा था जिसे सुनकर गांगुली भी थोड़े परेशान हो गए थे। यह सवाल था कि दादा मौजूदा भारतीय टीम में से किन 5 खिलाड़ियों की कप्तानी करना पसंद करेंगे। 

दादा ने इसका जवाब देते हुए कहा "आशा करता हूं कि किसी को महसूस नहीं होगा कि ये पीढ़ी अन्य की तुलना में बेहतर है या हमारी पीढ़ी कमजोर थी। क्योंकि हम अनावश्यक रूप से इस तरह की बहस में पड़ जाते हैं क्योंकि उनका कोई मतलब नहीं है। मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा  को अपनी टीम में रखना पसंद करूंगा।"

दादा ने इसी के साथ मयंक से कहा कि वह उन्हें इस टीम में नहीं चुनेंगे क्योंकि उनके पास पहले से ही वीरेंद्र सहवाग है। दादा की यह बात सुनकर मयंक भी हंसने लगे।

गांगुली ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में दो बल्लेबाज चुनने के बाद तीन अन्य गेंदबाजों को चुना। गांगुली ने कहा "मैं जसप्रीत बुमराह को चुनना चाहूंगा क्योंकि दूसरे छोर पर मेरे पास जहीर खान है। मैं जवागल श्रीनाथ के रिटायरमेंट के बाद मोहम्मद शमी को टीम में रखना चाहूंगा। मेरे पास कुंबले और हरभजन सिंह है तो मैं तीसरे स्पिनर के रूप में रविचंद्रन अश्विन को चुनूंगा। मेरे में रविंद्र जडेजा को चुनने की भी लालच है।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hkCdXI

जेम्स एंडरसन ने की भविष्यवाणी, इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर बनेंगे स्टोक्स

Ben Stokes Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है की बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े ऑलराउंडर बनकर उभरेंगे। स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और यही वजह है कि आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए एंडरसन ने कहा, ''मैं अपे करियर में स्टोक्स से बेहतर ऑलराउंडर के साथ नहीं खेला है। वह एक दिन इंग्लैंड क्रिकेट के महान ऑलराउंडरों में शामिल होगा। इसके पीछे कोई ऐसा कारण नहीं है कि वह बेहतर ना बने। वह मैच दर मैच अपने आपको अच्छा साबित करते हुए आ रहे हैं। बल्लेबाजी में यह खिलाड़ी 40 की औसत से रन बना रहा है। गेंदबाजी शानदार है। वहीं फील्डिंग के दौरान वह मुश्किल कैच भी पकड़ता है।''

उन्होंने कहा, ''स्टोक्स को बेहतर कहना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उसके बारे में कहने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। उनके अंदर कमाल की प्रतिभा है। उन्हें खेलते हुए देखना हमारे लिए शानदार है।''

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्टोक्स के दमदार प्रदर्शन के बदौलत ही इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज में सफल रही थी। स्टोक्स ने इस मुकाबले में कुल 254 रन बनाए थे जबकि गेंदबाजी में तीन विकेट भी हासिल किए थे।

पहली पारी में स्टोक्स ने शानदार 176 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स का यह 10वां शतक था। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस जीत के कारण ही मेजबान इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफल रही। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 24 जुलाई से खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ht5pM4

बेन स्टोक्स की तारीफ में किए ट्वीट पर युवराज सिंह ने इरफान पठान पर ली चुटकी, कही ये मजेदार बात!

On the comment made in praise of Ben Stokes, Yuvraj Singh took a pinch on Irfan Pathan Image Source : GETTY IMAGES

हाल ही में बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर इंग्लैंड को 113 रन से जीत दिलाई थी। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज में विंडीज के साथ 1-1 की बराबरी कर ली है। स्टोक्स ने दूसरे मैच में कुल 254 रन बनाए और साथ ही तीन विकेट भी झटके। इस मैच विनिंग परफॉर्मेंस के बाद दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों ने उनकी तारीफ की।

इसी दौरान जब भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने उनकी तारीफ की तो युवराज सिंह ने उन पर चुटकी ली। दरअसल, इरफान पठान ने बेन स्टोक्स की तारीफ में ट्वीट करते हुए लिखा था कि अगर भारत के पास बेन स्टोक्स की तरह मैच विनिंग ऑलराउंडर होता तो भारतीय टीम वर्ल्ड में कहीं नहीं हारती।

इरफान पठान के इस ट्वीट पर युवराज सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा "क्या आप कह रहे हैं कि हमारे पास मैच विनिंग ऑलराउंडर नहीं है?"

युवराज के इस कमेंट का जवाब देते हुए पठान ने कहा "भाई युवराज सिंह अधिकारिक रूप से संन्यास ले चुका है।"

इसके बाद युवराज ने लिखा "मुझे पता था आप कुछ ऐसा ही कहेंगे, वैसे आप भी कम नहीं थे।"

बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को कई मैच जिताए हैं। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

युवराज सिंह ने भारत के लिए 304 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8701 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 111 विकेट भी झटके हैं। वहीं इरफान पठान के नाम वनडे और टेस्ट क्रिकेट में एक हजार से अधिक रन दर्ज है और दोनों फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने टीम इंडिया के लिए 273 विकेट लिए हैं।

मौजूदा समय में भारत के पास हार्दिक पांड्या और विजय शंकर जैसे ऑलराउंडर हैं और टीम इंडिया शिव दूबे जैसे नए हरफनमौला खिलाड़ियों को भी मौका दे रही है जो आगे जाकर एक बड़े मैच विजेता साबित हो सकते हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32MN34v

Jurgen Klopp Delighted By Trophy Lift After Liverpool Hit Chelsea For Five

Liverpool manager Jurgen Klopp said having the opportunity to lift the Premier League trophy at Anfield meant the world to him despite having to do so in an empty stadium with fans shut out due to coronavirus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fXA7g4

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...