Wednesday, 22 July 2020
Jurgen Klopp Delighted By Trophy Lift After Liverpool Hit Chelsea For Five
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fXA7g4
पाकिस्तान के लिए क्रिकेट ना खेल पाने की वजह से निराश हैं इमरान ताहिर, कह दी ये बात
लाहौर। लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में अहम योगदान देने वाले लाहौर में जन्में लेग स्पिनर इमरान ताहिर को निराशा है कि उन्हें पाकिस्तान की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला जबकि उन्होंने शुरुआती क्रिकेट इसी देश में खेली थी। ताहिर दक्षिण अफ्रीका चले गये तथा उसकी राष्ट्रीय टीम के अलावा विश्व भर की कई टी20 लीग में भी खेले।
ताहिर ने जियो सुपर से कहा,‘‘मैं लाहौर में क्रिकेट खेला करता था और आज मैं जहां हूं उसमें उसकी भूमिका अहम रही। मैंने अपनी अधिकतर क्रिकेट पाकिस्तान में खेली लेकिन मुझे वहां मौका नहीं मिला जिसके लिये मुझे निराशा है।’’
दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले 41 वर्षीय ताहिर पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान ‘ए’ टीम की तरफ से भी खेले थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी सुमाया दिलदार के कहने पर दक्षिण अफ्रीका गये।
ये भी पढ़ें - टी20 विश्वकप स्थगित होने के कारण श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हो सकती है टेस्ट सीरीज
उन्होंने कहा,‘‘पाकिस्तान छोड़ना मुश्किल था लेकिन ईश्वर की कृपा रही और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलने का अधिक श्रेय मेरी पत्नी को जाता है।’’
ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 20 टेस्ट, 107 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 57, 173 और 63 विकेट लिये। उन्होंने पिछले साल आईसीसी विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30HjHSN
क्वारंटीन के दौरान ऑनलाइन नस्लीय टिप्पणियों का सामना करने के बाद बोले जोफ्रा आर्चर, 'अब बहुत हो गया है'
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि जब वह बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण क्वारंटीन में थे तब उन्हें ऑनलाइन नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद आर्चर साउथैम्पटन से सीधे अपने घर चले गए थे जो बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का उल्लंघन था।
आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा, "बीते कुछ दिनों में, मैंने कई सोशल मीडिया प्रोफाइल को अनफॉलो और म्यूट कर दिया है, ताकि मैं इनसे बच सकूं। मैं दोबारा इनके पास नहीं जा रहा। मैं उन्हें गैरजरूरी आवाजें समझता हूं। दो विकेट लो और एक बार फिर यह लोग वापस आपके पास आ जाएंगे। हम बहुत ही अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं।"
उन्होंने लिखा, "इंस्टाग्राम पर बीते कुछ दिनों में जो मुझे गालियां मिली वो नस्ली थीं। मैंने फैसला किया कि अब बहुत हो गया।"
ये भी पढ़ें - टखने में चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मैट पार्किंसन
उन्होंने लिखा, "जब से क्रिस्टल पैलेस के फुटबालर विलफ्राइड जाहा को 12 साल के लड़के ने ऑनलाइन नस्लीय टिप्पणी की तब से मैंने एक लाइन खींच ली है कि मैं इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करूंगा। इसलिए मैंने अपनी शिकायत ईसीबी से कर दी है और वह इसमें सही प्रक्रिया अपनाएगी।
कोविड-19 के दूसरे निगेटिव टेस्ट के बाद आर्चर तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम से जुड़ने को तैयार हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CCwg9F
टखने में चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मैट पार्किंसन
इंग्लैंड के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ट्रेनिंग के दौरान टखने में लगी चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले लंकाशर के 23 साल के इस गेंदबाज को सोमवार को फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी।
साउथम्पटन के एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्वीट में कहा, ‘‘टखने की चोट के कारण मैट पार्किंसन आयरलैंड के साथ रॉयल लंदन सीरीज से बाहर हो गए हैं।’’
इंग्लैंड ने अब तक पार्किंसन के विकल्प की घोषणा नहीं की है। आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ईसीबी ने घोषणा की कि स्पिनर मोईन अली टीम के उप कप्तान होंगे।
कप्तानी की जिम्मेदारी इयोन मोर्गन संभालेंगे। ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की पुरुष टीम की तीन मैचों की रॉयल लंदन सीरीज के लिए मोईन अली के उप कप्तान होने की पुष्टि हो गई है।’’
इंग्लैंड संभावित खिलाड़ियों के बीच टीम बनाकर दो मैचों और फिर इंग्लैंड लायंस तथा आयरलैंड के बीच प्रैक्टिस मैच के बाद सीरीज के लिए टीम घोषित करेगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OIEEqR
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके मोहम्मद आमिर के इस फैसले से खुश नहीं थे वकार यूनुस
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने माना की जब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने महज 27 साल की उम्र में टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा था तो उन्हें काफी दुख हुआ था। आमिर ने लिमिटेड ओवर में अपने लंबे करियर और चोट को वजह बताकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था।
वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए भी अंतिम समय में आमिर ने अपना नाम वापस ले लिया था। आमिर पिता बनने वाले थे जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया लेकिन पिछले सप्ताह ही उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए खुद उपलब्ध बताया है और कोविड-19 टेस्ट के बाद वह लिमिटेड ओवर के लिए इंग्लैंड जा सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट से आमिर के संन्यास पर यूनुस ने कहा, ''आमिर बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं। मैं उस समय काफी दुखी हुआ था जब मुझे पता चला कि आमिर ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। वह पाकिस्तानी टीम के सबसे अहम गेंदबाज थे लेकिन टीम मैनेजमेंट अब इससे आगे निकल चुका है।''
उन्होंने कहा, ''हमारे में समय में वसीम अकरम, मैं और शोएब अख्तर जैसे गेंदबाज थे। तीनों को एक साथ टीम में जगह मिलना मुश्किल हो जाता था ऐसे में हमारे उपर लगातार दवाब रहता था कि हम अच्छा प्रदर्शन करते रहे ताकि टीम से बाहर नहीं होना पड़े और यही वजह थी कि हम सब निखर कर बाहर आए।''
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई है। टीम को पहले टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसके बाद टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
हालांकि इससे पहले कुछ खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उन्हें इस दौरे पर नहीं भेजा गया था लेकिन टेस्ट निगेटिव आने के बाद वह इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eWM4l2
क्या बेन स्टोक्स को आराम देने के बारे में सोच रहा है इंग्लैंड? कोच ने दिया ये बयान
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट से पहले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रोटेट करने पर विचार करेंगे। सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है लेकिन इसके बावजूद उन्हें आराम दिए जाने पर विचार किया जाएगा। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 176 और नाबाद 78 रन की पारियां खेलने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए जिससे इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में 113 रन की जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।
इस प्रदर्शन से स्टोक्स वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।
सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘हम जितना अधिक संभव हो उसे खिलाना चाहते हैं, सभी देख सकते हैं कि वह कितना अच्छा है। लेकिन हमें पता है कि हमें उसे रोटेट करने पर विचार करना होगा। वह पिछले दो मैचों में हमारे प्रदर्शन का केंद्र रहा है और हमें सुनिश्चित करना होगा कि वह ठीक रहे। लेकिन अगर वह फिट और स्वस्थ है तो खेलेगा।’’
ये भी पढ़ें - इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में कभी आउट नहीं कर पाए आर अश्विन, अब कही ये बात
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 15वें ओवर के दौरान 29 साल के स्टोक्स गेंदबाजी से हट गए थे लेकिन बाद में उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को ट्रेनिंग के दौरान संयम रखना होगा क्योंकि वह हमेशा अतिरिक्त प्रयास करना चाहता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच अगस्त से तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है।
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया था जबकि दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन से यह जिम्मेदारी निभाई।
टीम में छह से सात तेज गेंदबाज होने से सिल्वरवुड के सामने चयन की दुविधा है लेकिन उन्होंने कहा कि वह तीसरे टेस्ट को जीतने के लिए सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें - ENG vs WI : तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का चुनाव करेंगे इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड
सिल्वरवुड ने कहा,‘‘हमें उपलब्ध आक्रमण में से सबसे मजबूत आक्रमण चुनना होगा। सभी को हर समय खुश रखना बेहद मुश्किल है। लेकिन अगर आप सही कारण से चीजें करते हो तो एक आपसी समझ बन जाती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी हमेशा खेलना चाहते हैं और मैं संभवत: अधिक निराश होता हूं अगर वे ऐसा नहीं कर पाते। अगर आप विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को बाहर रख रहे हो तो मेरे नजरिए से इंग्लैंड क्रिकेट काफी अच्छी स्थिति में है।’’
पूर्व तेज गेंदबाज सिल्वरवुड ने साथ ही संकेत दिए कि डोम बेस और जोस बटलर दोनों ही तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hskAFA
सिरी ए : ज्लाटन इब्राहिमोविच के दो गोल से एसी मिलान ने सासुओलो को 2-1 से हराया
मिलान। ज्लाटन इब्राहिमोविच के दो गोल की मदद से एसी मिलान ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में सासुओलो को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ में 38 साल के इब्राहिमोविच ने दो गोल दागे। इब्राहिमोविच ने मिलान को बढ़त दिलाई लेकिन फ्रांसेस्को कापुतो ने पेनल्टी को गोल में बदलकर सासुओलो को बराबरी दिला दी।
इब्राहिमोविच ने मध्यांतर से पहले एक और गोल दागकर स्कोर 2-1 किया जो निर्णायक साबित हुआ।
मेहदी बोराबिया को मध्यांतर से ठीक पहले दूसरा पीला कार्ड दिखाकर मुकाबले से बाहर कर दिया गया जिससे सासुओलो को दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन इसके बावजूद मिलान की टीम और गोल नहीं दाग सकी।
ये भी पढ़ें - इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में कभी आउट नहीं कर पाए आर अश्विन, अब कही ये बात
कोरोना वायरस महामारी के बाद लीग की बहाली पर मिलान की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है। टीम के दो अन्य मैच ड्रॉ रहे। एक अन्य मैच में अटलांटा ने लुई म्यूरियल के गोल से बोलोना को 1-0 से हराया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZORxWv
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...