Tuesday, 21 July 2020
Aston Villa Out Of Relegation Zone As Trezeguet Sinks Arsenal
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fL8k2i
टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को विराट कोहली से ऊपर चुनते हुए मार्नस लाबुशेन ने कही ये बात
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ? टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों में से कौन सा खिलाड़ी बेस्ट है इसका चुनाव करना थोड़ा मुश्किल है। ये दोनों ही खिलाड़ी लागातार अपनी लाजवाब परफॉर्मेंस से एक दूसरे को टक्कर दे रहे है। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑडर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को विराट कोहली से ऊपर चुना है। लाबुशेन का कहना है कि स्मिथ किसी भी स्थिति में रन बनाना जानते हैं।
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में लाबुशेन ने कहा "मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी हालात में रन बनाना जानते हैं। उनकी यही चीज उन्हें बेस्ट और नंबर 1 टेस्ट प्लेयर बनाती है।"
लाबुशेन ने आगे कहा "वह भारत में रन बनाना जानता है, वह इंग्लैंड में रन बनाना जानता है, वह ऑस्ट्रेलिया में सिलसिलेवार तरीके से रन बनाता है। तो इससे यह पता चलता है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां खेल रहा है किस कंडीशन में खेल रहा है। वह हर जगह रन बनाता है। अब विराट कोहली इसी तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के साथ जाऊंगा।"
ये भी पढ़ें - बेन स्टोक्स की धमाकेदार प्रदर्शन के कायल हुए आरपी सिंह, सोशल मीडिया पर कही यह बात
2018 में बॉल टेंपरिंग के कारण लगे एक साल के बैन के बाद विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल किया था। लेकिन टेस्ट में वापसी करते ही स्मिथ ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से विराट कोहली से यह ताज वापस छीन लिया। इस समय आईसीसी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ नंबर 1, विराट कोहली दूसरे तो तीसरे स्थान पर मार्नस लाबुशेन और बेन स्टोक्स हैं।
लाबुशेन ने इस दौरान लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विराट कोहली को असाधारण बताया और कहा कि उन्होंने विराट कोहली से काफी कुछ सीखा है। लाबुशेन ने कहा "वाइट बॉल क्रिकेट में विराट कोहली असाधारण हैं। वह जिस अंदाज में इनिंग खत्म करते हैं, जिस अंदाज में मैच खत्म करते हैं और जिस अंदाज में रनों का पीछा करते हैं वो लाजवाब हैं। मैं निजी तौर पर कहूं तो मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30xeRas
बेन स्टोक्स की धमाकेदार प्रदर्शन के कायल हुए आरपी सिंह, सोशल मीडिया पर कही यह बात
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने जमकर तारीफ की है। इसके साथ उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में मिले स्टोक्स को मिले दूसरे स्थान के लिए हैरानी भी जताई थी।
हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद स्टोक्स क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
स्टोक्स की शानदार प्रदर्शन के लिए आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''बेन स्टोक्स एक अविश्वनिय खिलाड़ी हैं। हमारे समय में जैक कालिस थे और आज के दौर में स्टोक्स, शायद उनसे भी अच्छा। आप लोग क्या मानते हैं और मैं हैरान हूं कि वह अभी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर क्यों नहीं हैं।''
#BenStokes is simply an unbelievable player. Kallis was one such player from our generation and @benstokes38 is in the same league! Maybe even a better match winner? What do you say? It's surprising to know that until now he wasn't the No.1 all-rounder in Test! pic.twitter.com/DpznJG8BWi
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) July 21, 2020
आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में स्टोक्स ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 254 रन बनाए थे जिसमें पहली पारी में 176 रनों की पारी शामिल है। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने टीम के लिए तीन विकेट भी लिए।
स्टोक्स के इस खेल के बदौलत ही मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 113 रनों से हराने में कामयाब रहा। उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच भी चुना गया।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/39iFfsB
अगर टी20 वर्ल्ड कप स्थगित नहीं होता तो एक बार फिर मैदान पर दिखते एबी डी विलियर्स, कप्तान डी कॉक ने किया खुलासा
वर्ल्ड कप 2019 से ही एबी डी विलियर्स की मैदान पर वापसी की चर्चाएं चल रही है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद की जा रही थी कि डी विलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से यह टूर्नामेंट स्थगित हो गया। अब साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने खुलासा किया है कि डी विलियर्स का नाम इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए बड़े दावेदारों की लिस्ट में शामिल था।
डी कॉक ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा,''एबी डी विलियर्स इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बड़े दावेदारों की लिस्ट में शामिल थे। वह निश्चित रूप से लाइन में थे। अगर वह फिट होते तो मैं उन्हें टीम में फिर से देखना पसंद करता। मुझे लगता है कि कोई भी टीम डी विलियर्स को पाकर खुश होती। जब हम उनकी वापसी के लिए जोर दे रहे थे तो इस साल होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित हो गया है। अब हमें देखना होगा कि टी 20 विश्व कप कब होने वाला है।''
ये भी पढ़ें - BCCI बनाम बिहार क्रिकेट संघ मामले की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने वाले डी विलियर्स खुद कह चुके हैं कि अगर टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो कई सारी चीजें बदल जाएगी। डी विलियर्स ने हाल ही में कहा था ‘‘मैं अभी छह महीने आगे के बारे में नहीं सोच सकता। अगर टूर्नामेंट अगले साल तक स्थगित होता है तो कई चीजें बदल जाएंगी। अभी मैं खुद को उपलब्ध मानकर चल रहा हूं लेकिन मैं यह नहीं जानता हूं कि तब मेरी फिटनेस कैसी रहेगी और क्या मैं तब स्वस्थ रहूंगा।’’
उन्होंने साथ ही कहा था, ‘‘मैं किसी ऐसे मोड़ पर पहुंच सकता हूं जहां मैं बाउच (कोच मार्क बाउचर) से कहूंगा कि मैं खेलने का इच्छुक था, मैं कोई भूमिका निभाना चाहता हूं लेकिन मैं खुद खेलने में सक्षम नहीं हूं। मुझे ऐसी प्रतिबद्धता और झूठी उम्मीदें बंधाने से डर लगता है।’’
उल्लेखनीय है, डी विलियर्स ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के नए 3टीसी टूर्नामेंट में 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अपनी इस परफॉर्मेंस से उन्होंने बता दिया था कि वह अभी भी अच्छी लय में हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OKgqwh
Chinese Football Gets Go-Ahead After 2,000 Negative Coronavirus Tests
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OId0Kz
Watford "Crazy Low" On Confidence After Latest Manchester City Thrashing
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jwMq5o
सुनील छेत्री ने महिला टीम से एएफसी एशिया कप-2022 की तैयारी शुरू करने की अपील की
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने महिला टीम से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें एएफसी एशिया कप-2022 के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए और अभी से इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। एएफसी ने इसी साल जून में भारत को महिला एशिया कप की मेजबानी सौंपी है। दो साल में भारत के पास यह दूसरा बड़ा टूर्नामेंट है जिसकी मेजबानी भारत को मिली है। भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप-2021 की मेजबानी भी करनी है।
उन्होंने कहा, "उनके पास यह शानदार मौका है कि वह इस तरह के उच्च स्तर के टूर्नामेंट में खेलेंगी। यह उस तरह का टूर्नार्मेंट है जहां आप खेलना चाहते हो, उपमहाद्विप की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ।"
स्ट्राइकर ने कहा, "मैं उन सभी खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि वह अभी से ही टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दें। अपने खेल के हर छोटे पहलू को देखें और उसमें सुधार करने की कोशिश करें। प्रक्रिया की शुरुआत अभी से होनी चाहिए।"
ये भी पढ़ें - कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौर से हटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - रिपोर्ट
छेत्री भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं जो दो एशिया कप खेल चुके हैं।
उन्होंने कहा, "एक बार जब आप छोटे-छोटे कदम उठाने लगते हो और अपने आप को हर तरीके के लिए तैयार कर सकते हो। आप हर दिन उपमहाद्वीप के स्तर पर नहीं खेलते हो तो इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि आप टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सको।"
उन्होंने कहा, "दबाव हमेशा रहेगा लेकिन जरूरी है कि आप फुटबाल का लुत्फ उठा सकें, यह सिर्फ खुश रहने की बात है। एक बार जब टूर्नामेंट शुरू हो जाए तो मैं आपको स्टैंड में से देखकर काफी खुश होऊंगा।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30v7G2B
अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय
अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...