Reality Of Sports

Tuesday, 21 July 2020

सुनील छेत्री ने महिला टीम से एएफसी एशिया कप-2022 की तैयारी शुरू करने की अपील की

Sunil Chhetri appeals to the women's team to start preparing for the AFC Asia Cup-2022 Image Source : ISL

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने महिला टीम से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें एएफसी एशिया कप-2022 के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए और अभी से इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। एएफसी ने इसी साल जून में भारत को महिला एशिया कप की मेजबानी सौंपी है। दो साल में भारत के पास यह दूसरा बड़ा टूर्नामेंट है जिसकी मेजबानी भारत को मिली है। भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप-2021 की मेजबानी भी करनी है।

उन्होंने कहा, "उनके पास यह शानदार मौका है कि वह इस तरह के उच्च स्तर के टूर्नामेंट में खेलेंगी। यह उस तरह का टूर्नार्मेंट है जहां आप खेलना चाहते हो, उपमहाद्विप की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ।"

स्ट्राइकर ने कहा, "मैं उन सभी खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि वह अभी से ही टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दें। अपने खेल के हर छोटे पहलू को देखें और उसमें सुधार करने की कोशिश करें। प्रक्रिया की शुरुआत अभी से होनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें - कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौर से हटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - रिपोर्ट

छेत्री भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं जो दो एशिया कप खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, "एक बार जब आप छोटे-छोटे कदम उठाने लगते हो और अपने आप को हर तरीके के लिए तैयार कर सकते हो। आप हर दिन उपमहाद्वीप के स्तर पर नहीं खेलते हो तो इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि आप टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सको।"

उन्होंने कहा, "दबाव हमेशा रहेगा लेकिन जरूरी है कि आप फुटबाल का लुत्फ उठा सकें, यह सिर्फ खुश रहने की बात है। एक बार जब टूर्नामेंट शुरू हो जाए तो मैं आपको स्टैंड में से देखकर काफी खुश होऊंगा।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30v7G2B

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी के टी-20 विश्व कप स्थगित करने के फैसले का स्वागात किया, दिया ये बयान

Cricket Australia welcomes ICC's decision to postpone the T20 World Cup 2020 Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आईसीसी के इस साल होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है। आईसीसी ने कोविड-19 के कारण 18 अक्टबूर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ले ने एक बयान में कहा है, "हम आईसीसी के टी-20 विश्व कप के स्थगित करने के फैसले को मंजूर करते हैं। यह फैसला खिलाड़ियों, प्रशंसकों, अधिकारियों, स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।"

उन्होंने कहा, "कोविड-19 पूरे विश्व में खेल टूर्नामेंट पर असर डाल रहा है और क्रिकेट इससे अलग नहीं है। मौजूदा स्थिति में अक्टूबर में 16 टीमों की मेजबानी करने का जोखिम इस टूर्नामेंट को स्थगित करने के लिए काफी साबित हुआ।"

ऑस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी के अगले दो टी-20 विश्व कप की मेजबानी की रेस में हैं लेकिन कौन सा देश किस साल में मेजबानी करेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। यह कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए ही तय हो पाएगा।

ये भी पढ़ें - कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौर से हटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - रिपोर्ट

हॉक्ले ने हालांकि उम्मीद जताई है कि जब विश्व कप की नई तारीखें आएंगी और आस्ट्रेलिया को मेजबानी मिलेगी तो वह बेहतरीन टर्नामेंट आयोजित कराएगा।

उन्होंने कहा, "इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए काफी सारी मेहनत की गई थी। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो पूरे जुनून और समर्पण के साथ इसमें जुड़े थे।"

उन्होंने कहा, "इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया में हुआ महिला टी-20 विश्व कप ऐतिहासिक साबित हुआ था और मुझे पूरी उम्मीद है कि पुरुष संस्करण भी शानदार रहेगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि इस फैसले के बाद हमें मौका मिलेगा कि 2021 या 2022 में हम प्रशंसकों का पूरे देश में फैले बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमों में सुरक्षित माहौल में स्वागत करेंगे।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jnYntZ

India's Current Hockey Teams Are Best In Terms Of Their Fitness And Co-Ordination: Bharat Chetri

Bharat Chetri also lauded both men's and women's teams for showing proper co-ordination and said that such type of co-ordination was missing in his playing days.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fOX7Oa

कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौर से हटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - रिपोर्ट

Indian women's cricket team withdraws from proposed phase of England due to Covid-19 epidemic - report Image Source : @BCCIWOMEN TWITTER

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौर से हट गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में जून में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलनी थी जिसे कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। 

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घोषणा की थी कि वह सितंबर में त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के संपर्क में है। 

बीबीसी की खबर के अनुसार, ‘‘दक्षिण अफ्रीका को गर्मियों में दौरा करना है, ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि तीनों टीमें त्रिकोणीय श्रृंखला खेल सकती हैं लेकिन भारत में (कोरोना वायरस) मामलों की बढ़ती संख्या का मतलब है कि वे यात्रा नहीं कर पाएंगे।’’ 

ये भी पढ़ें - अगले दो हफ्ते में किया जाएगा 2021 महिला विश्व कप के भविष्य पर फैसला - न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रमुख

इसमें कहा गया, ‘‘समझा जा रहा है कि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के मैचों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेगा।’’ 

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च में क्रिकेट गतिविधियों के ठप्प होने से पहले आस्ट्रेलिया में महिला टी20 विश्व कप आखिरी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता थी जिसका आयोजन किया गया था। 

भारत में मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए कब जुटेंगी। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक भारत में संक्रमण के 11 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jqWI6Y

अगले दो हफ्ते में किया जाएगा 2021 महिला विश्व कप के भविष्य पर फैसला - न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रमुख

The decision on the future of the 2021 Women's World Cup will be done in the next two weeks - New Zealand Cricket Chief Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा है कि 2021 महिला विश्व कप के भविष्य पर फैसला अगले दो हफ्ते में किया जाएगा। बार्कले का बयान सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस टिप्पणी के बाद आया है कि कोरोना वायरस महामारी के खतरे के बावजूद न्यूजीलैंड में छह फरवरी से सात मार्च तक होने वाली इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम में अभी बदलाव नहीं किया गया है। 

आईसीसी को हालांकि अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप को स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा है। बार्कले ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘यह फैसला (एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप पर) अगले दो हफ्ते में किया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि अगर इस प्रतियोगिता को स्थगित करने की जरूरत है तो बेशक समय से पता चल जाए तो बेहतर है और इसी तरह अगर प्रतियोगिता का आयोजन होना है तो हमें अंतिम फैसला करने की जरूरत है जिससे कि हम फरवरी में शानदार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जरूरी संसाधन जुटा सकें।’’ 

ये भी पढ़ें - 28 साल का सूखा खत्म कर लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने आज ही के दिन 2014 में दर्ज की थी दूसरी जीत!

न्यूजीलैंड इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल है लेकिन वहां और दुनिया भर में यात्रा पाबंदियां परेशानियां पैदा कर सकती हैं। 

बार्कले ने कहा, ‘‘टीमें दुनिया भर में यात्रा कैसे करेंगी, उन्हें अन्य देशों से होकर आना होगा और इसके नतीजे क्या होंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा उन्हें पृथकवास से जुड़ी पाबंदियों से गुजारना होगा और इन सभी चीजों पर खर्चा होता है और इसमें बजट से जुड़ी सीमाएं भी हैं।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hittBi

IPL Governing Council To Meet In 7-10 Days To Discuss Tournament Schedule, Says Brijesh Patel

IPL chairman Brijesh Patel on Tuesday confirmed that a meeting would be taking place in the next 7-10 days to discuss the scheduling of the tournament.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OFD20U

Zero Coronavirus Positive Cases In Latest NBA Test Results: League

The NBA is relaunching its season with teams based in Orlando for the remainder of the regular season and the playoffs.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3hpQ6Uj

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...