Reality Of Sports

Tuesday, 21 July 2020

28 साल का सूखा खत्म कर लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने आज ही के दिन 2014 में दर्ज की थी दूसरी जीत!

On This Day In 2014 India won a Test at Lords for the first time since 1986, beating England by 95 runs Image Source : TWITTER/@ICC

टीम इंडिया के लिए 28 साल का वक्त काफी मायनों में खास है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत ने 2011 में 28 साल लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप जीता था, वहीं इतने ही लंबे अंतराल बाद भारत ने लॉर्ड्स में अपना दूसरा टेस्ट मैच भी जीता था। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 10 जून 1986 को कपिल देव की अगुवाई में जीता था। इसके बाद भारत को 28 साल का इंतजार करना पड़ा था।

आज ही के दिन भारत ने 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में मेजबान इंग्लैंड को 95 रनों से मात देकर लॉर्ड्स में अपना दूसरा टेस्ट मैच जीता था। यह वही सरीजी है जिसमें भारतीय मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे (103) के शतक की मदद से 295 रन बनाए। इसके बाद मेजबानों ने भारत को मुंह तोड़ जवाब देते हुए 319 रन बनाए और भारत पर 24 रन की बढ़त हासिल की। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए थे। 

ये भी पढ़ें - आईसीसी का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी करने पर ही वैध रहेगी बिकी हुई टिकट

दूसरी पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में भारत 342 रन बनाने में कामयाब रहा। भारत की ओर से मुरली विजय ने 95 तो जडेजा ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं विराट कोहली एक बार फिर शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। भारत ने मेजबानों को जीत के लिए 319 रन का लक्ष्य दिया।

आखिरी इनिंग में किसी भी टीम के लिए इस लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल है। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर लाजवाब प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। एक समय ऐसा आ गया था जब इंग्लैंड के 72 रन पर 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन इसके बाद मोइन अली और जो रूट ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 5वें विकेट के लिए 101 रन जोड़े। 

147 गेंदों पर 39 रन बनाकर मोइन अली इशांत शर्मा का शिकार बने। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने इंग्लैंड को 223 रनों पर ऑलआउट कर यह मैच 95 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम में वापसी कर रहे इशांत शर्मा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देते हुए सबसे अधिक 7 विकेट हासिल किए। उनको इस मैच विनिंग परफॉर्मेंस की वजह से मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30xwDdz

Monday, 20 July 2020

IPL 2020 Seeks September-November Window After ICC T20 World Cup Is Postponed

The International Cricket Council on Monday announced the postponement of the T20 World Cup 2020, paving the way for a window being created for the Indian Premier League.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32Fbhxy

T20 World Cup Postponement Was "Inevitable", Says Cricket Australia

COVID-19 has played havoc with international sport and CA acting chief executive Nick Hockley said there was no way Australia could host a 16-nation event with the pandemic still raging.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39cAUau

Indian Test Squad Likely To Face 2-Week Quarantine In Australia: Report

Cricket Australia's chief executive Nick Hockley has said that the Indian players and staff will most likely be asked to face two weeks of quarantine before the four-match Test series.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eGMFag

आईसीसी का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी करने पर ही वैध रहेगी बिकी हुई टिकट

If Australia hosts T20 World Cup 2021, then only Sold tickets Valid - ICC Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। ऑस्ट्रेलिया अगर 2021 में भारत की जगह आईसीसी टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो अब स्थगित हो चुके टूर्नामेंट के टिकट वैध रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को स्थगित करने के बाद अपनी वेबसाइट पर कहा कि अगर टूर्नामेंट को 2022 में आयोजित किया जाता है तो सभी टिकटधारक पूरी राशि वापस पाने के हकदार होंगे। 

टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। आईसीसी ने अब तक घोषणा नहीं की है कि कौन सा देश किस साल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा क्योंकि आयोजन से जुड़े कुछ मुद्दे हैं जिनका हल ऑस्ट्रेलिया और भारत को निकालना है।

वैश्विक संस्था ने अपने टिकट साझेदार के जरिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी और काफी संख्या में टिकट बिक भी गए थे। आईसीसी ने कहा,‘‘टिकटधारकों का अपने टिकट अपने पास बरकरार रखने के लिए स्वागत है अगर ऑस्ट्रेलिया 2021 में टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो टिकट खरीद चुके प्रशंसकों के लिए ये वैध रहेंगे और उनमें स्वत: ही नई तारीख आ जाएगी।’’ 

ये भी पढ़ें - ENG vs WI 2nd Test : बेन स्टोक्स के प्रदर्शन को 'असाधारण' बताते हुए सचिन तेंदुलकर ने कह दी ये बात

उन्होंने कहा,‘‘अगर ऑस्ट्रेलिया 2022 में टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो टिकट खरीदने वालों को पूरी राशि लौटा दी जाएगी।’’ 

टूर्नामेंट की तारीखों की पुष्टि होने तक प्रशंसक टिकट रख सकते हैं। टिकट के पैसे लौटाने का आग्रह 15 दिसंबर तक किया जा सकता है और ऑनलाइन आवेदन के 30 दिन के भीतर इस पर काम किया जाएगा। हॉस्पिटैलिटी पैकेज भी 2021 में वैध रहेंगे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WHKE7v

रोनाल्डो के दो गोल की मदद से लाजियो को हराकर खिताब के करीब पहुंचा यूवेंटस

Juventus came close to the title by defeating Lazio with the help of Cristiano Ronaldo two goals Image Source : AP

तूरिन। दूसरे हॉफ के तीन मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को 2-1 से हराकर सिरी ए खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। रोनाल्डो ने साथ ही सुनिश्चित किया कि टीम को मौजूदा सत्र में तीसरी बार लाजियो के खिलाफ हार का सामना नहीं करना पड़ा। 

अब जब चार दौर का खेल बाकी है तब यूवेंटस ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान पर आठ अंक की बढ़त बना ली है जबकि अटलांटा से नौ और लाजियो से 11 अंक आगे है। 

यूवेंटस ने इसके साथ ही दिसंबर में सिरी ए और इंटैलियन सुपर कप में लाजियो के खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर लिया। रोनाल्डो ने वीएआर से हैंडबॉल का पता चलने पर मिली पेनल्टी को गोल में बदला और फिर पाउलो डाइबाला के पास को गोल में बदला। 

ये भी पढ़ें - Eng vs WI : जो रूट ने माना, टीम में बेहतरीन गेंदबाजों का होना बन गया एक तरह का 'सरदर्द'

काइरो इमोबाइल ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर लाजियो की ओर से एकमात्र गोल दागा। रोनाल्डो और इमोबाइल 30 गोल के साथ लीग में सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। 

इसके साथ ही रोनाल्डो प्रीमियर लीग, स्पेनिश ला लीगा और सिरी ए में कम से कम 50 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने इटली में 51, प्रीमियर लीग में 84 और ला लीगा में 311 गोल दागे हैं। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hidkvG

ENG vs WI 2nd Test : बेन स्टोक्स के प्रदर्शन को 'असाधारण' बताते हुए सचिन तेंदुलकर ने कह दी ये बात

ENG vs WI 2nd Test: Sachin Tendulkar describing the performance of Ben Stokes as 'remarkable' Image Source : GETTY IMAGES

मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 113 रनों से मात देकर सीरीज का का रोमांच दोगुना कर दिया है। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्डर ट्रैफर्ड मैदान पर 24 जुलाई से खेला जाना है। इंग्लैंड की इस जीत पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है और साथ ही बेन स्टोक्स की जमकर प्रशंसा भी की है।

 
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा "इस टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड ने अच्छी वापसी की। यह काफी प्रतिभाशाली सीरीज साबित हो रही है। इंग्लैंड काफी शानदार खेला और बेन स्टोक्स जिस अंदाज में खेला वह असाधारण था। सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी अच्छा होगा। देखते हैं तीसरे टेस्ट में क्या होता है।"

ये भी पढ़ें - ENG vs WI 2nd Test: बेन स्टोक्स ने मैच के बाद दिया अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट

उल्लेखनीय है, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 469 रनों पर घोषित कर दी थी। उसने वेस्टंडीज को पहली पारी में 287 रनों पर ढेर कर 182 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत की और अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर घोषित कर विंडीज के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले सत्र में 25 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। दूसरे सत्र में मेहमान टीम ने थोड़ी वापसी करने की कोशिश की, लेकिन तीसरे और अंतिम सत्र में उसके मध्यम और निचले क्रम के बल्लेबाज विकेट पर टिकने का साहस नहीं जुटा पाए और टीम 70.1 ओवर में 198 रनों पर आलआउट हो गई।

वेस्टइंडीज की ओर से शामराह ब्रूक्स ने 136 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 62, जर्मेन ब्लैकवुड ने 88 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 55, कप्तान जेसन होल्डर ने 35 और क्रैग ब्रैथवेट ने 12 रन बनाए।

ये भी पढ़ें - ENGvWI 2nd Test : अंपायरों के रिकॉर्ड गलत फैसलों से लेकर स्टोक्स के ऑलराउंड परफॉर्मेस तक जानिएं मैच की 5 बड़ी बातें

कप्तान होल्डर ने अंत में जरूर टीम के लिए कुछ उम्मीदें जगाई, लेकिन वह भी 183 के स्कोर पर आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए। होल्डर ने 62 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

वेस्टइंडीज ने अपना नौवां विकेट 192 के स्कोर पर अल्जारी जोसेफ (9) के रूप में और अंतिम विकेट केमार रोच (5) के रूप में 198 के स्कोर पर खोया।

इंग्लैंड की ओर से स्टुबर्ट ब्रॉड ने तीन और क्रिस वोक्स, डॉम बेस तथा बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि सैम कुर्रन ने एक विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 24 जुलाई से इसी मैदान पर खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CPHBDk

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...