Monday, 20 July 2020
Viswanathan Anand Happy To See So Many People Discovering Chess During Coronavirus Pandemic
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2BiCATb
David Beckham's Inter Miami Eliminated From MLS Tournament
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30vdOIf
Pep Guardiola Says "Not Much" Respect For Arsenal Off The Pitch
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jkQjdz
ENG vs WI: Joe Root Compares Ben Stokes To This Superhero After His Heroics In 2nd Test
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32HZfUf
ENG vs WI 2nd Test: बेन स्टोक्स ने मैच के बाद दिया अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विजयी प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने मैच के बाद अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें, मैच के अंतिम शणों में स्टोक्स मैदान पर असहज महसूस कर रहे थे जिसके बाद वह अपने ओवर को बीच में छोड़कर ही मैदान से बाहर चले गए थे। बाद में उनका ओवर कप्तान जो रूट ने पूरा किया था।
मैच के बाद स्टोक्स ने अपनी चोट के बारे में कहा ''मैं ठीक हूं। शरीर में काफी अकड़न लग रही थी। मैंने स्टुअर्ट ब्रॉड से कहा था कि मुझे अकड़न महसूस हो रही है। आपको क्या लगता है और उन्होंने कहा था कि रूक जाओ। ऐसा ही कुछ मेरे साथ 3-4 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए हुआ था। मैं रिस्क नहीं ले सकता था। मैंने समझदारी भरा फैसला लिया और अपने शरीर की सुनी।''
स्टोक्स ने इस मैच की पहली इनिंग में अपने टेस्ट करियर की सबसे धीमी पारी खेली तो दूसरी पारी में तेज तर्रार अर्धशतक भी जड़ा। अपनी इस धाकड़ परफॉर्मेस के बारे में उन्होंने कहा ''मैं हमेशा वही करूंगा, जो मुझे करने के लिए कहा जाएगा।''
ये भी पढ़ें - ENG vs WI 2nd Test : बेन स्टोक्स के ऑलराउंड परफॉर्मेस से लेकर अंपायरों के रिकॉर्ड 17 गलत फैसलों तक जानिएं मैच की 5 बड़ी बातें!
अपनी दोनों पारियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''दोनों पारियों में अलग भूमिका अदा की। पहली पारी सिंपल थी। हम जितना अधिक स्कोर कर सकते थे, हमें करना था। लेकिन 11 ओवरों में 90 रन रन ने हमें खेल में बढ़त दिलाई। इसका ज्यादा क्रेडिट गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी की। हमारे बीच बैटिंग ऑर्डर को लेकर कुछ बातचीत हुई। यह काफी सकारात्मक कदम था।''
उन्होंने कहा, ''इस टेस्ट मैच से ड्रॉ होना अच्छा नहीं था। मुझे अपने एजेंट नील फेयरब्रदर का मैसेज मिला और उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार मुझे खेलते हुए देखा था तो कभी नहीं सोचा था कि मैं एक पारी में 300 गेंद खेलूंगा।''
उल्लेखनीय है, स्टोक्स के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच को 113 रनों से जीतने में कामयाब रहा। इस टेस्ट मैच में स्टोक्स ने 254 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट भी लिए। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का अंतिम मुकाबला इसी मैदान पर 24 जुलाई से खेला जाना है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jqBwOs
ENG vs WI 2nd Test : बेन स्टोक्स के ऑलराउंड परफॉर्मेस से लेकर अंपायरों के रिकॉर्ड 17 गलत फैसलों तक जानिएं मैच की 5 बड़ी बातें!
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज का रोमांच अब अपने चरम पर है। कल इंग्लैंड ने ड्रॉ की तरफ बढ़ रहे मैच को शानदार तरीके से जीतकर सीरीज में वापसी की। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है, ऐसे में 24 जुलाई से मैनचेस्टर के इसी मैदान पर खेले जाना वाले मैच पर हर किसी की निगाहें होगी। कोविड-19 के बाद खेली जा रही पहली सीरीज में मेहमान टीम ने पहला मैच जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन दूसरे मैच को इंग्लैंड ने 113 रनों से जीतकर बता दिया कि उन्हें उनकी कंडीशन में गलत आंकने की गलती ना करें। इस मैच में बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से लेकर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन जैसी कई घटनाएं हुई। आइए जानते हैं दूसरे मैच से जुड़ी कुछ रोचक बातें-
आईसीसी का टूटा नियम

ओल्डर ट्रैफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में पहली बार आईसीसी का स्लाइवा बैन का नियम टूटा। यह घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के 42वें ओवर की है जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिबली ने गेंद को चमकाने के लिए गलती से लार का इस्तेमाल कर दिया था। जैसे ही टीम के साथी खिलाड़ियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अंपायरों को दी और अंपायरों ने टीशू से गेंद को सैनिटाईज किया। इस गलती की सजा तो सिबली को नहीं दी गई, लेकिन उन्हें नियम के अनुसार चेतावनी जरूर मिली। आईसीसी के नए नियम अनुसार अगर किसी टीम का खिलाड़ी ऐसा करता है तो टीम को पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी और उसके बाद 5 रन काटे जाएंगे।
सर बेन स्टोक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन!

हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने एक बार फिर इंग्लैंड की टीम में अपनी अहमियत का उदहारण दिया। बेन स्टोक्स ने विंडीज के खिलाफ इस मैच में 254 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाएं। स्टोक्स का प्रदर्शन इस मैच में बेहद ही सराहनीय था, पहली इनिंग में उन्होंने जिस तरह टेंपरामेंट दिखाते हुए अपने करियर की सबसे धीमी पारी (356 गेंदों पर 176 रन) खेली तो वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने जरूरत पढ़ने पर शुरुआत से ही हवाई फायर किए और इंग्लैंड के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज अर्धशतक (78* रन) भी पूरा किया। पहली इनिंग में स्टोक्स ने जहां 49.44 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए थे, वहीं दूसरी इनिंग में उनका स्ट्राइकरेट 136.84 का था। उनकी इस लाजवाब परफॉर्मेंस के बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया।
अंपायरों के गलत फैसले

इस मैच में एक बार फिर अंपायरों के गलत फैसलों की बरसात हुई। दूसरे टेस्ट के दौरान रिकॉर्ड 17 बार ऐसा हुआ जब डीआरएस की मदद से अंपायरों के फैसलों को बदला गया हो। इसमें अंपायर्स कॉल भी शामिल है। 2018 में इंग्लैंड और भारत के बीच साउथहैंपटन में खेले गए मैच में भी 17 बार अंपायरों के फैसलों को डीआरएस की मदद से पलटा गया था। अगर इस मैच में डीआरएस नहीं होता तो शायद मैच किसी और ही दिशा में जा रहा होता।
इंग्लैंड में दिखी जीत की ललक

पहला मैच 4 विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड में जीत की भूख साफ देखने को मिली। बारिश के कारण यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने ऐसा होने नहीं दिया। अगर यह मैच ड्रॉ हो जाता तो इंग्लैंड के लिए यह सीरीज जीतना नामुमकिन था। आखिरी मैच जीतकर फिर उनके पास सीरीज ड्रॉ करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
इंग्लैंड में जीत की ललक तब देखने को मिली जब उन्होंने दूसरी पारी में अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया। इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत करने धुआंधार बल्लेबाज बेन स्टोक्स और जोस बटलर आए। बटलर तो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन स्टोक्स ने मैच के आखिरी दिन अपनी पावर हिटिंग दिखाते हुए 57 गेंदों पर 78 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी जडे़। स्टोक्स की इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने विंडीज के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा।
इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने अपनी लाइन और लेंथ पर काम करते हुए विंडीज को शुरुआती झटके दिए। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर कुल 5 विकेट झटके। इनके अलावा बैन स्टोक्स और डोम बेस्सी को 2-2 और सैम कुर्रन को 1 विकेट मिला। इस शानदार परफॉर्मेंस के दम पर मेजबानों ने विंडीज को 113 रनों से मैच हाराया।
शुरुआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए विंडीज के बल्लेबाज!

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिग ब्रेथवेट, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेज और ब्लैकवुड ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से तो सबको प्रभावित किया, लेकिन वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं रहे। पहली पारी में जहां ब्रेथवेट ने 75 रन की पारी खेली तो वहीं ब्रुक्स और चेज ने 68 और 51 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में ब्रुक्स ने 62 और ब्लैकवुड ने 55 रनों का योगदान दिया। अगर इन पारियों को यह खिलाड़ी बड़ी पारी में तबदील कर पाते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। लेकिन वो कहते हैं ना खिलाड़ी अनुभव से ही सीखताा है, तो इन खिलाड़ियों को इस सीरीज से काफी अनुभव मिलेगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g06U4l
Phil Simmons Puts West Indies Batsmen On Notice After England Defeat
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39dYbc5
अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय
अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...