Reality Of Sports

Sunday, 19 July 2020

लेगानेस ने रोका रीयाल मैड्रिड का विजय अभियान, लगातार 10 जीत के बाद पहला मुकाबला खेला ड्रॉ

Leganes and Real Madrid  Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब पहले ही अपने नाम कर चुके रीयाल मैड्रिड ने सत्र का अपना आखिरी मैच लेगानेस के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला। लेगानेस की टीम अंक बांटने के बावजूद दूसरे डिवीजन में खिसक गयी। इस मैच के ड्रा होने से रीयाल मैड्रिड का लीग की वापसी के बाद लगातार दस मैचों में जीत दर्ज करने का अभियान भी थम गया। 

जिनेदिन जिदान की टीम ने अपना 34वां और तीन साल में पहला खिताब गुरुवार को ही सुनिश्चित कर दिया था। मैड्रिड ने 38 मैचों में 87 अंक हासिल किये और वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना (38 मैचों में 82 अंक के साथ दूसरे स्थान पर) से पांच अंक आगे रहा। 

बार्सिलोना ने अलावेस को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का अंत किया। लियोनेल मेस्सी ने इस मैच में दो गोल किये और सत्र में कुल 25 गोल के साथ सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने का लीग का नया रिकॉर्ड बनाया। लेगानेस को पहली डिवीजन में बने रहने के लिये रीयाल मैड्रिड के खिलाफ जीत की जरूरत थी।

वह ‘रेलीगेशन जोन’ से बाहर चल रहे सेल्टा विगो से एक अंक पीछे था। पिछले सात दौर में जीत दर्ज नहीं कर पाने वाले सेल्टा ने एस्पेनयोल के साथ गोलरहित ड्रा खेला लेकिन वह लगातार नौवें साल शीर्ष लीग में अपना स्थान बनाये रखने में सफल रहा। लेगानेस लगातार चार साल शीर्ष डिवीजन में रहने के बाद दूसरी डिवीजन में खिसका है। उसके अलावा मालोर्का और एस्पेनयोल दूसरे डिवीजन में खिसके हैं। 

रीयाल मैड्रिड की तरफ से सर्गियो रामोस ने नौवें मिनट में हेडर से गोल किया। लेगानेस को ब्रायन जिल ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में बराबरी दिलायी। मार्को असेनसियो ने 52वें मिनट में मैड्रिड को फिर से आगे कर दिया लेकिन रोजर असेल ने 78वें मिनट में गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। ला लिगा से रीयाल मैड्रिड और बार्सिलोना के अलावा एटलेटिको मैड्रिड (70) और सेविला (70) चैंपियन्स लीग में जगह बनाने में सफल रहे। 

विल्लारीयाल, रीयाल सोसिडाड और ग्रेनाडा ने अंतिम दौर के बाद यूरोपा लीग में जगह सुनिश्चित की। विल्लारीयाल ने इबार को 4-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। रीयाल सोसिडाड ने एटलेटिको मैड्रिड के साथ 1-1 से ड्रा खेला और वह छठे स्थान पर रहा। ग्रेनाडा ने एथलेटिक बिलबाओ को 4-0 से हराकर सातवां स्थान हासिल किया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30H4uRJ

Pakistan's Abid Ali Cleared Of Concussion, To Miss Last Day Of Intra-Squad Game

Abid Ali was fielding at forward short leg on the third day of four at Derby when he was struck by a Haider Ali flick off Mohammad Abbas.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jppMvI

James Anderson's Longevity Inspires Teammate Stuart Broad

James Anderson and Stuart Broad are England's most successful Test bowling pairing, but the 34-year-old Broad is several years younger than Anderson, who turns 38 at the end of this month.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eNAU1E

Coronavirus: US Golf Legend Jack Nicklaus Reveals He And His Wife Battled COVID-19

US golf legend Jack Nicklaus said his wife had no virus symptoms, while he dealt with a sore throat and cough from March 13 "until we were done with it" more than a month later.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WBHgLz

Jon Rahm Wins PGA Memorial To Seize World Number One Ranking

Jon Rahm fired a three-over par 75 in the final round to finish on nine-under 279 with American Ryan Palmer second.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3himiJy

Lewis Hamilton To Push F1 Bosses For Better Anti-Racism Effort

Lewis Hamilton revealed that there were clear rifts among the drivers and a lack of planning for the pre-race 'taking a knee' ceremony that is now a part of many other major sports events.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eLsS9I

लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश लीग में रिकॉर्ड सातवीं बार जीता ‘गोल्डन बूट’

Lionel Messi Image Source : GETTY IMAGES

लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की अंतिम दौर में अलावेस पर 5-0 से शानदार जीत के दौरान दो गोल करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रिकॉर्ड सातवीं बार किसी एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिये ‘गोल्डन बूट’ हासिल किया। 

मेस्सी ने लीग में कुल 25 गोल दागे जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी करीम बेंजेमा से चार गोल अधिक हैं। बेंजेमा रीयाल मैड्रिड और लेगानेस के बीच 2-2 से ड्रा छूटे मैच में गोल नहीं कर पाये थे मेस्सी लीग में सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। 

चोट के कारण सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अर्जेंटीना के इस स्टार ने 33 मैचों में 25 गोल किये। इससे पहले वह टेल्मो जारा के साथ बराबरी पर थे। उन्होंने लगातार चार सत्र में सर्वाधिक गोल करने के ह्यूजो सांजेच के रिकार्ड की भी बराबरी की। 

मेस्सी ने रविवार को कहा, ‘‘व्यक्तिगत उपलब्धियां बाद में आती हैं। अच्छा होता अगर हम इसके साथ ही खिताब भी जीतने में सफल रहते। ’’ बार्सिलोना की तरफ से अलावेस के खिलाफ रविवार को अंशु फाती, लुई सुआरेज और नेल्सन सेमेडो ने भी गोल किये। बार्सिलोना लीग में रीयाल मैड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ODQC4K

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...