Reality Of Sports

Sunday, 19 July 2020

लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश लीग में रिकॉर्ड सातवीं बार जीता ‘गोल्डन बूट’

Lionel Messi Image Source : GETTY IMAGES

लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की अंतिम दौर में अलावेस पर 5-0 से शानदार जीत के दौरान दो गोल करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रिकॉर्ड सातवीं बार किसी एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिये ‘गोल्डन बूट’ हासिल किया। 

मेस्सी ने लीग में कुल 25 गोल दागे जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी करीम बेंजेमा से चार गोल अधिक हैं। बेंजेमा रीयाल मैड्रिड और लेगानेस के बीच 2-2 से ड्रा छूटे मैच में गोल नहीं कर पाये थे मेस्सी लीग में सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। 

चोट के कारण सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अर्जेंटीना के इस स्टार ने 33 मैचों में 25 गोल किये। इससे पहले वह टेल्मो जारा के साथ बराबरी पर थे। उन्होंने लगातार चार सत्र में सर्वाधिक गोल करने के ह्यूजो सांजेच के रिकार्ड की भी बराबरी की। 

मेस्सी ने रविवार को कहा, ‘‘व्यक्तिगत उपलब्धियां बाद में आती हैं। अच्छा होता अगर हम इसके साथ ही खिताब भी जीतने में सफल रहते। ’’ बार्सिलोना की तरफ से अलावेस के खिलाफ रविवार को अंशु फाती, लुई सुआरेज और नेल्सन सेमेडो ने भी गोल किये। बार्सिलोना लीग में रीयाल मैड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ODQC4K

On This Day : हरमनप्रीत की 171 रनों की तूफानी पारी से भारतीय टीम ने जब विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई थी जगह

Harmanpreet Kaur Image Source : GETTY IMAGES

20 जुलाई 2017, आज ही के दिन डर्बी के काउंटी ग्राउंड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान हरमनप्रीत ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 50 ओवर के इस मुकाबले को बारिश के कारण 42-42 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों ने स्मृति मंधाना (6) और पूनम राउत (14) को जल्दी आउट कर भारतीय टीम पर शुरुआती दवाब बनाने में कामयाब हो गई।

हालांकि मध्यक्रम में कप्तान मिताली और हरमनप्रीत को बल्लेबाजी के लिए आना था। शुरुआत में ही दो विकेट गंवाने के बाद मिताली थोड़ा संभल कर बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन दूसरे छोड़ पर हरमनप्रीत मानों यह सोचकर आईं हो की उन्हें हर गेंद पर बाउंड्री हासिल करना और इस तरह वह लगातार तेजी से रन बना रही थीं।

हरमनप्रीत और मिताली के बीच तीसरे विकेट के लिए  66 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच मिताली 36 रन रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद हरमनप्रीत ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 137 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था।

इस तरह हरमनप्रीत की तेज तर्रार पारी के बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 281 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भी अपना दम दिखाने की कोशिश लेकिन महज 245 रन बनाकर वह ऑलआउट हो गईं।

भारत के लिए गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे को दो-दो विकेट मिला।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही और वहां उसका सामना इंग्लैंड से हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश भारतीय महिला टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eET5Xm

ENG vs WI : दूसरे टेस्ट मैच में पहली बार टूटा यह नियम, आइए जानते हैं मुकाबले में हुई अबतक की 5 बड़ी बातें

England vs west indies Image Source : TWITTER/ ENGLAND CRICKET

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवा और आखिरी दिन है। वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 37 रन पर दो विकेट गंवा चुकी है। इस तरह मेजबान इंग्लैंड के पास के अबतक 219 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 287 रन ही बना सकी। हालांकि मैच का तीसरा दिन बारिश के कारण पूरी तरह से धूल गया था और एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका था।

वहीं मैच के पहले दिन भी बारिश ने खलल दी थी और खेल को देरी से शुरू करना पड़ा था। इन चार दिनों के खेल की आइए जानते हैं पांच बड़ी बातें-

1- इंग्लैंड क्रिकेट टीम चौथे दिन के आखिरी सेशन में 37 रन बना चुकी है। इसके साथ ही उसकी बढ़त 219 रन की हो गई है। वहीं इस दौरान मेजबान टीम ने अपने दो विकेट गंवाए हैं।

2- इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में पहली बार आईसीसी के द्वारा बनाए गए गेंद पर लार के इस्तेमाल के प्रतिबंत के नियम का उलंघन किया गया। इंग्लैंड के गेंदबाज डॉम सिबले ने गलती से गेंद पर लार लगाकार उसे चमकाने की कोशिश की थी।

3-दूसरे टेस्ट का पहला और तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा है। पहले दिन बारिश के कारण टॉस और खेल दोनों में देरी हुई थी जबकि खेल का तीसरा दिन बारिश के कारण पूरी तरह से धूल गया।

4- इस मुकाबले में वेस्टंइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मेजबान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए पहली पारी में शानदार 469 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

5- इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने धमाकेदार 176 रनों की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में उनका 10वां शतक था। वहीं डॉम सिबले ने भी 120 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jh2b09

Frank Lampard Hails Chelsea's "Character" After FA Cup Semi-Final Success

Chelsea's victory moved Frank Lampard a step closer to silverware in his first season in charge of the club where he earned legendary status as a player.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eLzKng

La Liga: Real Madrid Held To A Draw By Leganes, Lionel Messi Claims Golden Boot

Real Madrid dropped points for the first time since La Liga's restart while Karim Benzema fell short of Lionel Messi in the battle for the golden boot.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/399R3gT

पी गोपीचंद ने बैडमिंटन को भारत में बताया उभरता हुआ खेला कहा, भविष्य भी है उज्जवल

Pullela Gopichand Image Source : TWITTER

बैडमिंटन के राष्ट्रीय मुख्य कोच पी गोपीचंद ने रविवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल की प्रेरणादायक सफलता ने बैडमिंटन को पिछले एक दशक में भारत का सबसे तेजी से लोकप्रिय होने वाला खेल बना दिया है। गोपीचंद ने कहा कि उन्होंने 2004 में हैदराबाद में जब सिंधु, साइना और के श्रीकांत सहित 25 प्रशिक्षुओं को कोचिंग देना शुरू किया था तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत विश्व स्तर के ऐसे खिलाड़ियों को पैदा करेगा। 

उन्होंने एक वेबिनार के दौरान कहा, ‘‘ मैं कह सकता हूं कि यह (बैडमिंटन) पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला खेल है। जब मैंने अपना कोचिंग करियर 2004 में शुरू किया था, तब हैदराबाद में सिर्फ 10 अच्छे कोर्ट थे लेकिन अब इसकी संख्या 1000 से ज्यादा हैं।’’ 

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘ देश में अब कई अकादमियां शुरु हो गयी है। मेरी अकादमी में पंजाब, मिजोरम और यहां तक की विदेशों से बच्चे प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। एक बच्चे के अभिभावक ने तो हैदराबाद में रहने का मन बना लिया ताकि प्रशिक्षण में समस्या ना आये। इस खेल में दिलचस्पी काफी बढ़ी हैं।’’

बैडमिंटन के भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए गोपीचंद ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में खेल खेलने की लागत में कम हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ आने वाले दिनों में भारत से और विश्वस्तरीय खिलाड़ी निकलेंगे। इसके अलावा, सिंथेटिक शटल की शुरूआत के साथ अगले कुछ वर्षों में शटल की लागत कम होने जा रही है। यह आने वाले वर्षों में खेल को और अधिक लोकप्रिय बनायेगा।’’ 

उन्होंने कहा कि 1980 में प्रकाश प्रदुकोण का ऑल इंग्लैंड खिताब भारतीय बैडमिंटन के निर्णायक क्षणों में से एक था। उन्होंने 2001 में ऑल इंग्लैंड चैम्पियपन बनने को अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि बताया। इस 46 साल के कोच ने खिलाड़ियों से कोविड-19 से जुड़ी अनुशासन के पालन करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘हम जून, फिर जुलाई, अगस्त (खेल को फिर से शुरू करने के लिए) के बारे में सोच रहे थे और अब लोग सितंबर के बारे में सोच रहे हैं। कोई नहीं जानता कि खेल कब शुरू होगा। जरूरी बात यह है कि खेल फिर से शुरू होने पर खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना होगा।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jsgC1x

FA Cup: Chelsea Outclass Manchester United To Set Up All-London Final

Chelsea beat Manchester United 3-1 at Wembley on Sunday and will face London rivals Arsenal in the FA Cup final on August 1.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OGjIAB

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...