Reality Of Sports

Wednesday, 24 June 2020

"Nothing Comes Close To Playing An Intense Game In Whites": Virat Kohli Expresses Love For Test Cricket

Virat Kohli took to Instagram on Wednesday to share a picture of him from a Test match in England.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YqzuoV

Ishant Sharma Returns To Training After Three-Month Hiatus

Ishant Sharma returned to outdoor training for the first time in three months.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3hQwlXj

Hardik Pandya Shares "Carrom With My Brothers" Moment On Instagram

Hardik Pandya's post on Instagram shows him and his brothers involved in a game of carrom, also involving brother Krunal.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fMeONY

IPL : गांगुली को हटाकर जब शाहरुख ने सौंपी थी गंभीर को केकेआर की कप्तानी, तो कही थी ये बात

IPL Shahrukh Khan Sourav Ganguly Gautam Gambhir KKR Captaincy Image Source : BCCI

2008 में जब आईपीएल का आगाज हुआ था तब सौरव गांगुली की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले ही मैच में जबरदस्त परफॉर्म कर इस टूर्नामेंट को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई थी। पहले मैच में ब्रैंडम मैक्कुल की 158 रनों की नाबाद पारी से केकेआर ने 140 रनों से मैच जीता था। लेकिन इसके बाद केकेआर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई। पहले सीजन में जब टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई तो टीम के सह-मालिक शाहरुख खान काफी नाखुश थे।

इसके बाद अगले दो साल भी केकेआर ज्यादा खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। तीन साल लगातार फेल होने के बाद केकेआर ने बड़ा फैसला लेते हुए सौरव गांगुली को टीम में शामिल नहीं किया और उनकी जगह गौतम गंभीर को 11.04 करोड़ रुपए की मौटी रकम में खरीदा। गंभीर को तब उस टीम की कमान सौंपी गई और शाहरुख ने उस दौरान उनसे कहा था कि यह टीम अब तुम्हारी है इसे तुम बनाओ या बिगाड़ो मैं कुछ नहीं कहूंगा।

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में गौतम गंभीर ने कहा 'यह तुम्हारी टीम है इसे तुम बनाओ या बिगाड़ो मैं कुछ नहीं कहुंगा। मैंने उनसे उस समय एक ही चीज कही थी मैं नहीं जानता कि क्या होने वाला है लेकिन एक चीज तो तय है कि जब भी मैं 3 साल या 6 साल के बाद कप्तानी छोड़ुंगा तब टीम काफी बेहतर पोजिशन में होगी।'

ये भी पढ़ें - तीन महीने बाद ट्रेनिंग के लिए घर से बाहर निकले ईशांत शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

गंभीर की कप्तानी रंग लाई और केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीता। गंभीर 2018 में केकेआर का साथ छोड़कर एक बार फिर दिल्ली की टीम में शामिल हुए। यहां कप्तानी और बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल होने के बाद उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

उल्लेखनीय है, संन्यास के बाद गंभीर टीम इंडिाय के कई मुद्दों पर बात करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बारे में बात करते हुए कहा था कि द्रविड़ देश के सबसे  ‘कमतर आंके’ गये पूर्व कप्तान में से एक हैं। 

गंभीर ने कहा था ‘‘ यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम राहुल द्रविड़ को उनकी कप्तानी का प्रर्याप्त श्रेय नहीं देते। हम केवल सौरव गांगुली, एमएस धोनी के बारे में बात करते हैं, अब हम विराट कोहली के बारे में बात करते हैं, लेकिन राहुल द्रविड़ भारत के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं।’’  



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fYmX29

रग्बी विश्व कप की मेजबानी मिलने पर ऑस्ट्रेलिया के साथ कुछ मैचों के आयोजन को साझा कर सकता है न्यूजीलैंड

Rugby Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया को अगर 2027 में होने वाले रग्बी विश्व कप की मेजबानी मिल जाती है तो वह कुछ मैचों को न्यूजीलैंड के साथ साझा कर सकता है। रग्बी ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन हामिश मैकलेनन ने न्यूजीलैंड मीडिया से कहा कि ऑस्ट्रेलिया बोली लगाने के लिये अपने दस्तावेज अभी तैयार कर रहा है और उन्होंने विश्व कप के मैचों को साझा करने का विकल्प खुला रखा है जिसका मतलब इन दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करना होगा। 

मैकलेनन ने बुधवार को स्काई टीवी से कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के संबंधों का लंबा इतिहास है और मैंने वास्तव में यह विकल्प खुला रखा है। मैं मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक रिश्ते चाहता हूं। ’’ 

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में पहले रग्बी विश्व कप की संयुक्त मेजबानी की थी। इसके बाद 2003 में भी संयुक्त मेजबानी की योजना थी लेकिन तब ऑस्ट्रेलिया ने अकेले इसका आयोजन किया था। 

न्यूजीलैंड ने 2011 में अकेले विश्व कप आयोजित किया था। अगला विश्व कप 2023 में फ्रांस में होगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YqMif5

पीएसजी और टूलूज को मिलाकर कुल सात खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

Football Image Source : GETTY IMAGES

फ्रांस फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के तीन और टूलूज के चार खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनके क्लबों ने यह जानकारी दी। पीएसजी ने मंगलवार को कहा कि उसके तीन खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य लॉकडाउन के दौरान वायरस से संक्रमित पाये गये थे। 

इस दौरान हालांकि वे एक दूसरे के संपर्क में नहीं आये। वे अब संक्रमित नहीं हैं और अपना अभ्यास कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। फ्रांसीसी लीग को इस महामारी के कारण बीच में ही रद्द करके पीएसजी को चैंपियन घोषित कर दिया गया था। 

टीम को हालांकि अभी दो घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में खेलना है। दूसरी डिवीजन में खिसकने वाली टूलूज ने कहा कि उसके खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू करने से पहले सोमवार को परीक्षण करवाया गया था। पीएसजी और टूलूज ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की। 

टूलूज के टीम चिकित्सक पैट्रिक फ्लेमेंट के अनुसार उनकी टीम के चार खिलाड़ी संक्रमित पाये गये हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ep8nAd

तीन महीने बाद ट्रेनिंग के लिए घर से बाहर निकले ईशांत शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Ishant Sharma Image Source : INSTAGRAM/ ISHANT SHARMA

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा लगभग तीन महीने बाद पहली बार ट्रेनिंग के लिए अपने घर से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने शुरुआत में कुछ वार्मअप ड्रील किए। ईशांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेनिंग की कुछ वीडियोज और तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ''खुद को सकारात्मक रखते हुए समाजिक दूरी बनाकर मेरी ट्रेनिंग की शुरुआत।''

ईशांत आखिरी बार भारतीय टीम के लिए इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण विश्वभर में लॉकडाउन होने के कारण कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है। ऐसे में भारत समेत बाकी टीम के खिलाड़ी भी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपने घर में ही बने रहे हैं।

ईशांत शर्मा को पिछले महीने ही बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी नामित भी किया है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में ईशांत शर्मा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। ईशांत भारत के लिए 97 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में ईशांत ने 297 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने 11 बार टीम के लिए 5 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

वहीं ईशांत 80 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 115 विकेट लिए हैं।  

इसके अलावा इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी ईशांत शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का दूसरा मैच डे नाइट टेस्ट मैच होगा जो कि एडिलेड में 11 दिसंबर को खेला जाएगा।

वहीं पहले टेस्ट मैचों की शुरुआत 3 दिसंबर से होना है। इसके अलावा तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा जबकि चौथा और आखिरी मैच 3 जनवरी से शुरू होगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hXZUpK

T20 WC 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा, सिर्फ 1 भारतीय को मिली जगह

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तीन-तीन खि...