Tuesday, 23 June 2020
"If Rashid Khan Comes On, I'm Gonna Finish Him": Chris Gayle To KL Rahul In IPL 2018
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Vb2sqO
आईपीएल की वजह से रद्द नहीं होगा एशिया कप, पीसीबी ने दिया बड़ा बयान
हाल ही में क्रिकेट के गलियारों में बातें होने लगी थी कि कोरोनावायरस के कहर की वजह से अगर इस साल एशिया कप रद्द होता है बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन अगस्त-सितंबर में करा सकता है, लेकिन पीसीबी ने इस सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा है कि एशिया कप तय समय पर श्रीलंका या फिर यूएई में आयोजित होगा।
बता दें, इस साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि इस साल एशिया कप का आयोजन श्रीलंका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एशिया कप का आयोजन होगा। पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को इंग्लैंड से लौटेगी और हम सितंबर या अक्टूबर में टूर्नामेंट का आयोजन कर सकते हैं। ’’
खान ने कहा, ‘‘कुछ चीजें सही समय पर ही स्पष्ट हो पाएंगी। हमें एशिया कप के आयोजन की उम्मीद है क्योंकि श्रीलंका में कोरोना वायरस के बहुत अधिक मामले नहीं है। अगर वे इसका आयोजन नहीं कर सकते हैं तो फिर यूएई तैयार है।’’
ये भी पढ़ें - कोविड-19 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इंग्लैंड के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ पाएंगे जोफ्रा आर्चर
इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। खान ने कहा कि पाकिस्तान अगली क्षेत्रीय प्रतियोगिता के बदले एशिया कप को श्रीलंका में आयोजित करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इसकी भी पुष्टि की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होने की दशा में अक्टूबर – नवंबर में क्रिकेट श्रृंखला खेलने के विकल्पों पर काम कर रहा है।
खान ने कहा, ‘‘हमें दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और उससे पहले जिम्बाब्वे की मेजबानी करनी है। दक्षिण अफ्रीका दो या तीन टेस्ट और कुछ टी20 मैचों के लिये जनवरी – फरवरी में पाकिस्तान का दौरा करने के लिये तैयार है।’’
उल्लेखनीय है, इंग्लैंड दौरे से पहले मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है। इसी के साथ कोरोना से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10 हो गई है।
पाकिस्तान के जो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनके नाम कुछ इस प्रकार है- काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनैन, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान, इमरान खान, मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज, हैदर अली, हैरिस राउफ और शादाब खान।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YsT04c
सीपीएल में इस टीम के साथ जुड़े राशिद खान, भारत के इस खिलाड़ी ने भी ड्राफ्ट में डाला है अपना नाम
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर ने राशिद खान साल 2020 कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए मैदान पर उतरेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन को सेंट किट्स एंडे नेविस प्रेट्रिआट्स ने अपने साथ जोड़ा है जबकि राशिद खान के हमवतन खिलाड़ी कयान अहमद को गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने खरीदा है।
अफगानिस्तान के राशिद खान और कयान अहमद को इसलिए टीम में शामिल किया क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे की वजह से उपलब्ध नहीं थे।
इन तीनों ही विदेशी खिलाड़ी को सीपीएल के फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट से अलग हटकर अपने-अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले सीपीएल ने सभी 6 फ्रेंचाइजी को यह अनुमति दी थी कि वह ड्राफ्ट में शामिल खिलाड़ियों के अलावा भी अगर किसी को अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहते हैं जो वह ऐसा कर सकते हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के रिपोर्ट के मुताबित सीपीएल के लिए कुल 538 खिलाड़ियों ने ड्राफ्ट में अपना नाम डाला था। यह टूर्नामेंट इसी साल 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण यह सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इसके अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण तांबे ने भी सीपीएल के ड्राफ्ट में अपना नाम दिया। तांबे इस लीग के ड्राफ्ट में अपना नाम देने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस लीग में सबसे अधिक 160,000 अमेरिकी डॉलर के बेस प्राइज वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन हैं जिनका इस लीग में बेस प्राइज 130,000 अमेरिकी डॉलर है।
इस लीग को लेकर सीपीएल ने निर्देश जारी किए हैं कि 1 अगस्त तक सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को निर्धारित कर लें। इसके बाद लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ को कम से कम दो सप्ताह के लिए क्वारनटीन में रहना होगा ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z2Zkyj
कोविड-19 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इंग्लैंड के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ पाएंगे जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाद जोफ्रा आर्चर गुरुवार को ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि इससे पहले उनके कोविड-19 टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आनी जरुरी है। आर्चर का पहला टेस्ट निगेटिव आया था और अब दूसरा टेस्ट किया गया है। ऐसे में कोविड-19 टेस्ट का रिपोर्ट निगेटिव आते ही वह अपनी टीम के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ जाएंगे।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने अपनी एक बयान में कहा, ''आर्चर और बाकी टीम सदस्यों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार को दूसरा टेस्ट किया जाएगा इस टेस्ट के रिपोर्ट आने के बाद खिलाड़ियों को कैंप से जुड़ने की मंजूरी दी जाएगी।''
आपको बता दें कि आर्चर के अलावा टीम के बाकी कुछ सदस्य और मैनेजमेंट पहले ही साउथम्प्टन पहुंच चुके हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी तैयारियों को शुरू कर दी है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला 8 जुलाई से खेला जाएगा।
कोरोना वायरस महामारी के बीच दोनों देशों के बीच यह पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले पूरी दुनिया में महामारी के कारण क्रिकेट आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्ट सीरीज बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी जहां वह जैव स्वास्थ्य सुरक्षा की निगरानी में है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31a7Tdx
NASCAR Driver Bubba Wallace "Not The Target Of Hate Crime" In Noose Incident: FBI
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fKp2yu
Chris Gayle Opts Out Of Caribbean Premier League 2020
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fWMxo9
La Liga : एथलेटिक बिलबाओ को मात देकर एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचा बार्सिलोना
मैड्रिड। बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ पर 1-0 की संघर्षपूर्ण जीत से स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से शीर्ष पर पहुंचकर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर दबाव बना दिया। इवान रेकिटिच के दूसरे हाफ में किये गये विजयी गोल से बार्सिलोना ने रीयाल मैड्रिड के मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शीर्ष स्थान हासिल किया।
बार्सिलोना को इस जीत के लिये हालांकि संघर्ष करना पड़ा लेकिन रेकिटिच का 71वां मिनट में किया गया गोल उसे तीन अंक दिलाने के लिये पर्याप्त साबित हुआ। इस जीत से बार्सिलोना के 31 मैचों में 68 अंक हो गये हैं जबकि रीयाल मैड्रिड के 30 मैचों में 65 अंक हैं। एथलेटिक बिलबाओ 31 मैचों में 42 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।
उसने ला लिगा की वापसी के बाद अपने चार मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी के बाद अपना विजय अभियान जारी रखा। उसने लेवांटे को 1-0 से हराया।
ये भी पढ़ें - IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को टोक्यो ओंलपिक में रिकॉर्ड 125 खिलाड़ी भेजने की उम्मीद
ब्रूनो गोंजालेज के 15वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से एटलेटिको ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
एटलेटिको के अब 31 मैचों में 55 अंक हैं और वह सेविला से दो अंक आगे हो गया है। कोरोना वायरस के कारण जब लीग रोकी गयी थी तब एटलेटिको छठे स्थान पर था। एटलेटिको पांचवें स्थान पर काबिज गेटाफे से छह अंक आगे हैं। गेटाफे ने अपना मैच वल्लाडोलिड से 1-1 से ड्रा खेला।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31crSIj
T20 WC 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा, सिर्फ 1 भारतीय को मिली जगह
वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तीन-तीन खि...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...