Tuesday, 23 June 2020
NASCAR Driver Bubba Wallace "Not The Target Of Hate Crime" In Noose Incident: FBI
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fKp2yu
Chris Gayle Opts Out Of Caribbean Premier League 2020
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fWMxo9
La Liga : एथलेटिक बिलबाओ को मात देकर एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचा बार्सिलोना
मैड्रिड। बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ पर 1-0 की संघर्षपूर्ण जीत से स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से शीर्ष पर पहुंचकर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर दबाव बना दिया। इवान रेकिटिच के दूसरे हाफ में किये गये विजयी गोल से बार्सिलोना ने रीयाल मैड्रिड के मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शीर्ष स्थान हासिल किया।
बार्सिलोना को इस जीत के लिये हालांकि संघर्ष करना पड़ा लेकिन रेकिटिच का 71वां मिनट में किया गया गोल उसे तीन अंक दिलाने के लिये पर्याप्त साबित हुआ। इस जीत से बार्सिलोना के 31 मैचों में 68 अंक हो गये हैं जबकि रीयाल मैड्रिड के 30 मैचों में 65 अंक हैं। एथलेटिक बिलबाओ 31 मैचों में 42 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।
उसने ला लिगा की वापसी के बाद अपने चार मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी के बाद अपना विजय अभियान जारी रखा। उसने लेवांटे को 1-0 से हराया।
ये भी पढ़ें - IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को टोक्यो ओंलपिक में रिकॉर्ड 125 खिलाड़ी भेजने की उम्मीद
ब्रूनो गोंजालेज के 15वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से एटलेटिको ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
एटलेटिको के अब 31 मैचों में 55 अंक हैं और वह सेविला से दो अंक आगे हो गया है। कोरोना वायरस के कारण जब लीग रोकी गयी थी तब एटलेटिको छठे स्थान पर था। एटलेटिको पांचवें स्थान पर काबिज गेटाफे से छह अंक आगे हैं। गेटाफे ने अपना मैच वल्लाडोलिड से 1-1 से ड्रा खेला।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31crSIj
क्रिस गेल ने याद की आईपीएल की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जब 66 गेंदों पर जड़े थे 175* रन
वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की गिनती आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। गेल ने अभी तक आईपीएल में कुल 125 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 41 के अधिक की औसत से 4484 रन जड़े हैं। गेल के नाम इस दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (326 छक्के), सबसे ज्यादा शतक (6 शतक) जड़ने के साथ-साथ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर (175*) बनाने का भी रिकॉर्ड है।
क्रिस गेल साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की यह नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के में गेल ने 66 गेंदों पर 13 चौकों और 17 छक्के जड़े थे। इस दौरान गेल का स्ट्राइकरेट 265 से अधिक का था।
7 साल बाद क्रिस गेल ने अपनी इस पारी को याद करते हुए कहा कि ये उन्होंने दिनों में से एक दिन था जब आप कुछ गलत नहीं करते। मयंक अग्रवाल के साथ 'ओपन नेटस विद मयंक' शो में क्रिस गेल ने कहा 'मुझे याद है कि हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे और कुछ ओवर के बाद बारिश आ गई थी। तो हम ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए थे। उस समय वेस्टइंडीज के रवि रामपाल मेरी ही टीम में थे तो मैंने उनसे कहा था कि विकेट काफी फ्लैट है तो हमें यहां जीतने के लिए 170-180 रन बनाने होंगे। जब मैं बारिश रुकने के बाद मैदान पर वापस खेलने गया तो मैंने वहीं से शुरू किया जहां मैंने छोड़ा था।'
ये भी पढ़ें - हरभजन ने शेयर किया सीनियर खिलाड़ियों का महिला अवतार, कुछ ऐसे नजर आए सचिन, सहवाग और गांगुली
गेल ने आगे कहा 'मैं उस लय में था जब एक बल्लेबाज को लगता है कि वो आज कुछ गलत नहीं कर सकता। ये उन्हीं दिनों में से एक दिन था। यह अद्भुत था कि मैंने कहा था कि टीम को 175 रन बनाने की जरूरत है, लेकिन इतने रन तो मैंने ही अंत तक बना दिए थे।'
गेल इस समय टी20 लीग को काफी मिस कर रहे हैं। इसी शो पर गेल ने कहा "ईमानदारी से कहूं तो मैं क्रिकेट को बहुत मिस कर रहा हूं। यह काफी लंबा समय है, जोकि मैं घर में रहा हूं। आमतौर पर इस समय मैं किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहा होता।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31aA23X
हरभजन ने शेयर किया सीनियर खिलाड़ियों का महिला अवतार, कुछ ऐसे नजर आए सचिन, सहवाग और गांगुली
हाल ही में भारतीय पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने मौजूदा क्रिकेटरों के महिला अवतार की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैन्स से पूछा था कि वह इनमें से किस खिलाड़ी को डेट करना चाहेंगे। इसी कड़ी में अब हरभजन सिंह ने सीनियर खिलाड़ियों ने महिला अवतार की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और खुद हरभजन सिंह बेहद ही फनी दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा 'इनमें से आप किसे डेट करना चाहेंगे, जैसा कि युवराज सिंह ने कल पूछा था।'
हरभजन द्वारा इस तस्वीर को पोस्ट करने के कुछ ही देर बार कमेंट्स की बौछार हो गई। किसी ने सौरव गांगुली की तुलना सेलेना गोम्स से की तो किसी ने आशीष नेहर का तबू बताया। वहीं भारतीय टीम के सालामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हरभजन सिंह को श्रीदेवी कहकर पुकारा।
View this post on InstagramWho do u wanna go on date😜😛 as @yuvisofficial asked yesterday
A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on
हरभजन की इस तस्वीर पर धवन ने कमेंट करते हुए लिखा 'पाजी आप तो श्रीदेवी जी जैसे लग रहे हो।'
ये भी पढ़ें - आईपीएल को बहुत मिस कर रहे हैं केएल राहुल, कहा 'मेरे लिए होने वाला था बड़ा सीजन'
उल्लेखनीय है जब युवराज सिंह ने मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों के महिला अवतार की तस्वीर पोस्ट की थी तो अधिकतर लोगों ने भुवनेश्वर कुमार को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में चुना।
View this post on InstagramWho will you select as your 👯♀️ girlfriend’? 🤔🤣 I will reply tomorrow 🤪
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
बता दें, हाल ही में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की ऐसी ही तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन दिया था 'कितने क्यूट लग रहे हो रोहिता शर्मा भैया।'
कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस समय सभी तरह की खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। इस महामारी की वजह से आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। इस साल आईपीएल का आगाज 29 मार्च को गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होना था, लेकिन तेजी से फैलती इस महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
ये भी पढ़ें - पीयूष चावला ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन, धोनी, कोहली और गांगुली को नहीं मिली जगह
कोरोनावायरस के कहर के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। इस सीरीज का पहला मैच 8 जुलाई से खेला जाएगा। आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए है जिसके अंतरगत ये सीरीज खेली जाएगी। इस दिशा निर्देश में गेंद पर लार के बैन के साथ खाली स्टेडियम में मैच के आयोजन जैसे नियम शामिल है।
वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के साथ अपने ही घर पर सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन हाल ही में हुए कोविड-19 टेस्ट में उनके 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान के डॉक्टरों का कहना है कि कोरोनावायरस के बीच पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड़ दौरा बड़ा खतरा है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z1C7g5
Novak Djokovic "Deeply Sorry", Says Organisers "Were Wrong" To Host Event
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Z24iLP
पीयूष चावला ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन, धोनी, कोहली और गांगुली को नहीं मिली जगह
भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इस प्लेइंग इलेवन में उन्होंने तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे बड़े नाम शामिल नहीं है। पीयूषा चावला की इस प्लेइंग इलेवन में तीन भारतीय खिलाड़ियों के अलावा 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, 2 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के साथ 1-1 खिलाड़ी पाकिस्तान और श्रीलंका के मौजूद हैं।
क्रिकेट रिवोल्ट के साथ लाइव इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान चावला ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन में चावला ने सलामी बल्लेबाजी की अहम भूमिका भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हैडन को सौंपी है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को अपने समय में तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था।
चावला ने मिडल ऑडर में रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को चुना है। वहीं विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को सौंपी है।
ये भी पढ़ें - आईपीएल को बहुत मिस कर रहे हैं केएल राहुल, कहा 'मेरे लिए होने वाला था बड़ा सीजन'
चावला की इस प्लेइंग इलेवन में कपिल देव ही एकमात्र हरफनमौला खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में उन्होंने वसीम अकरम के साथ कर्टली एंब्रोस को खिलाया है और स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी उन्होंने शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन को सौंपी है। 12वें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस को चुना है।
पीयूष चावला ऑल-टाइम टेस्ट XI: वीरेंद्र सहवाग (भारत), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), कपिल देव (भारत), वसीम अकरम (पाकिस्तान), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), कर्टली एंब्रोस (वेस्टइंडीज), जैकस कालिस (12वें खिलाड़ी)
उल्लेखनीय है, दिसंबर 2012 से ही चावला ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। वह पिछले कई सालों से आईपीएल के जरिए ही अपने फैन्स का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। चावला ने आईपीएल में अभी तक कुल 157 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 150 विकेट झटके हैं। चावला को इस साल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए की मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। चावला इससे पहले केकेआर के लिए खेला करते थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2NsyZnS
दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...