Tuesday, 23 June 2020
Novak Djokovic "Deeply Sorry", Says Organisers "Were Wrong" To Host Event
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Z24iLP
पीयूष चावला ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन, धोनी, कोहली और गांगुली को नहीं मिली जगह
भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इस प्लेइंग इलेवन में उन्होंने तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे बड़े नाम शामिल नहीं है। पीयूषा चावला की इस प्लेइंग इलेवन में तीन भारतीय खिलाड़ियों के अलावा 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, 2 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के साथ 1-1 खिलाड़ी पाकिस्तान और श्रीलंका के मौजूद हैं।
क्रिकेट रिवोल्ट के साथ लाइव इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान चावला ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन में चावला ने सलामी बल्लेबाजी की अहम भूमिका भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हैडन को सौंपी है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को अपने समय में तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था।
चावला ने मिडल ऑडर में रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को चुना है। वहीं विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को सौंपी है।
ये भी पढ़ें - आईपीएल को बहुत मिस कर रहे हैं केएल राहुल, कहा 'मेरे लिए होने वाला था बड़ा सीजन'
चावला की इस प्लेइंग इलेवन में कपिल देव ही एकमात्र हरफनमौला खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में उन्होंने वसीम अकरम के साथ कर्टली एंब्रोस को खिलाया है और स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी उन्होंने शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन को सौंपी है। 12वें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस को चुना है।
पीयूष चावला ऑल-टाइम टेस्ट XI: वीरेंद्र सहवाग (भारत), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), कपिल देव (भारत), वसीम अकरम (पाकिस्तान), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), कर्टली एंब्रोस (वेस्टइंडीज), जैकस कालिस (12वें खिलाड़ी)
उल्लेखनीय है, दिसंबर 2012 से ही चावला ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। वह पिछले कई सालों से आईपीएल के जरिए ही अपने फैन्स का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। चावला ने आईपीएल में अभी तक कुल 157 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 150 विकेट झटके हैं। चावला को इस साल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए की मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। चावला इससे पहले केकेआर के लिए खेला करते थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2NsyZnS
आईपीएल को बहुत मिस कर रहे हैं केएल राहुल, कहा 'मेरे लिए होने वाला था बड़ा सीजन'
आईपीएल 2020 कोरोनावायरस के कहर की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। इस बार आईपीएल का आगाज 29 मार्च से गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होना था, लेकिन इस महामारी के फैलने के कारण बीसीसीआई को इस टूर्नामेंट को टालने का फैसला लेना पड़ा। इस साल रविचंद्रन अश्विन के टीम से जाने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। राहुल इस नए रोल के लिए काफी उत्साहित थे और उन्हें लग रहा था कि ये उनके लिए यह काफी बड़ा सीजन होने वाला है।
राहुल ने टीम साथी मयंक अग्रवाल के साथ 'ओपन नेटस विद मयंक' शो में कहा, " वास्तव में मैंने आईपीएल को बहुत मिस किया है। टीम की कप्तानी करना, यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सीजन होने वाला था। मुझे लगा कि हमारी टीम में इस बार काफी शानदार खिलाड़ी है।"
उन्होंने कहा, "मैं क्रिस गेल और ग्लैन मैक्सवेल तथा अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित था।"
राहुल और मयंक के साथ इस वीडियो चैट में क्रिस गेल भी शामिल थे। खुद को यूनिवर्स बॉस बताने वाले। गेल ने कहा कि घर में रहना उनके लिए लंबा हो गया है।
ये भी पढ़ें - मलिंगा को इस पुरानी आदत से पाना होगा छुटकारा, सचिन ने ट्वीट के जरिए किया सचेत
गेल ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं क्रिकेट को बहुत मिस कर रहा हूं। यह काफी लंबा समय है, जोकि मैं घर में रहा हूं। आमतौर पर इस समय मैं किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहा होता।"
उल्लेखनीय है, हाल ही में क्रिस गेल ने सीपीएल लीग में ना खेलने का फैसला किया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, ‘‘गेल ने अपने ईमेल में लिखा है कि लॉकडाउन के कारण वह अपने परिवार और बच्चों से नहीं मिल सके जो सेंट किट्स में है और वह जमैका में थे। उन्होंने कहा है कि अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिये उन्हें ब्रेक चाहिये।’’
गौरतलब है कि सरकार की मंजूरी मिलने पर कैरेबियाई प्रीमियर लीग त्रिनिदाद और टोबैगो का आयोजन 18 अगस्त से 10 सितंबर तक होना है। गेल को इसी साल अप्रैल में सेंट लूसिया जाउक्स ने अपनी टीम में मार्की खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fMXuIA
"Fitter Than Ever" Harry Kane Strikes To Keep Tottenham In Champions League Chase
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eueCCU
Tim Paine Says Australia Cricketers Must Adapt Quickly After Cutbacks
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37XjZIq
कोरोनावायरस के कहर की वजह से रद्द हुआ न्यूजीलैंड का बांग्लादेश का दौरा
कोरोनावायरस के कहर की वजह से अगस्त में होने वाला न्यूजीलैंड का बांग्लादेश दौरा रद्द हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बांग्लादेश के इस दौरे पर कीवी टीम को दो टेस्ट मैच खेलने थे जो टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने बीसीबी के एक बयान में कहा 'कोरोनावायरस के मौजूदा हालातों को देखते हुए अगस्त में पूरी क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करना चुनौती पूर्ण होगा। हम खिलाड़ियों और स्टाफ के स्वास्थ्य का जोखिम नहीं उठा सकते।'
More To Follow.....
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2V8X9Z6
'हम लोग बूढ़े हो रहे हैं लेकिन खेल काफी तेज हो रहा है ', टी10 लीग को लेकर बोले युवराज सिंह
भारतीय पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाल ही में अपनी विदेशी लीग के अनुभव के बारे में बताया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से पिछले साल संन्यास लेने के बाद युवराज अब विदेशी लीग में धमाल मचा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कनाडा में होने वाली टी20 लीग के अलावा टी10 लीग में भी हिस्सा लिया।
युवराज सिंह ने ने गौरव कपूर के यूट्यूब शो पर अपने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा, "संन्यास लेना अच्छा रहा। मैं कुछ अंतर्राष्ट्रीय लीग में खेल चुका हूं। मुझे वहां काफी मजा आया। मैं कनाडा में खेला और ऐसा पहली बार था कि मैं पंजाबी समुदाय के सामने खेल रहा था।"
कनाडा टी-20 लीग में टोरंटो नेशनल्स के साथ खेलने के अलावा युवराज ने टी-10 लीग में भी अपने हाथ आजमाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रारूप काफी अलग है। युवराज ने साथ ही कहा कि हम लोग बूढ़े हो रहे हैं लेकिन खेल काफी तेज हो रहा है।
युवराज सिंह ने टी10 लीग के बारे में बात करते हुए कहा "इसके बाद मैं टी-10 लीग में खेला। हम लोग बूढ़े हो रहे हैं लेकिन खेल काफी तेज हो रहा है। मुझे लगता है कि यह प्रारूप काफी मुश्किल है। टी-20 में आपको कम से कम कुछ गेंदे मिलती हैं लेकिन टी-10 में अगर एक भी खाली गेंद निकलती है तो दबाव होता है। आपको दूसरी और तीसरी गेंद से ही मारना होता है।"
ये भी पढ़ें - ENG vs WI : वेस्टइंडीज ने पूरा किया 14 दिन का आइसोलेशन, अब खेलेगी अभ्यास मैच
युवराज सिंह ने साथ ही कहा कि जब उन्होंने रिटायरमेंट ली तो उन्हें आजादी महसूस हुई। उन्होंने कहा “जिस दिन मैं रिटायर हुआ, मुझे बहुत आज़ाद महसूस हुआ। जाहिर है कि यह एक भावनात्मक क्षण था, मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता लेकिन मुझे वास्तव में बहुत आजाद महसूस हुआ। मैं सालो तक ठीक से नहीं सो पाया था, इसके बाद मुझे अच्छी नींद आने लगी। मुझे अब बहुत सुकून महसूस हो रहा है।"
उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसे मोड़ पर था जहां क्रिकेट मुझे मानसिक रूप से मदद नहीं कर रहा था। मैं बस अपने आप को खींच रहा था, और सोच रहा था कि मैं कब रिटायर हो जाऊं, क्या मुझे रिटायर होना चाहिए?"
युवराज ने कहा कि जब कभी-कभी वह इस खेल को याद करते हैं, तो वह जानते हैं कि कई साल उन्होंने खेला है और अब वह सुकून महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, "जब आपका जीवन तेजी से भाग रहा होता हैं तो आपको बहुत सी चीजों का अहसास नहीं होता है और अचानक आप 'ओह' करके रुक जाते हैं कि यह क्या हुआ।"
ये भी पढ़ें - इंग्लैंड-पाकिस्तान की आगामी श्रृंखला के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल - राशिद लतीफ
यवी ने आगे कहा, "मैं कभी-कभी खेल को याद करता हूं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं क्योंकि मैं इतने सालों तक खेला हूं। मुझे प्रशंसकों से बहुत सारे संदेश मिलते हैं, मैं बहुत धन्य महसूस करता हूं। खेल ने मुझे जो सम्मान दिया है, मैं उस पर गर्व महसूस करता हूं।"
युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 T20I मैच खेले। उन्होंने 2007 में भारत को 2007 विश्व कप जीत और 2011 वनडे विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 वर्ल्ड कप में युवराज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2VaOc1o
दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...