Reality Of Sports

Monday, 22 June 2020

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का एक किस्सा साझा कर शोएब मलिक ने बताया कैसे है भारत-पाक के बीच दोस्ताना ताल्लुकात

Champions Trophy 2017 Shoaib Malik Yuvraj Singh India vs Pakistan have a friendly relationship Image Source : GETTY IMAGES

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनेतिक मसलों की वजह से 2013 से ही कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेली गई है। ये दोनों टीमें अब बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देती है। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मुकाबला करने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो वो जीत के लिए पूरी जी जान लगा देते हैं, लेकिन जब वह मैदान के बाहर होते हैं तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच काफी दोस्ताना रवैया देखने को मिलता है।

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा साझा किया है। ये किस्सा 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का है जब पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में भारत को 180 रन से मात दी थी।

शोएब मलिक ने पाकपैशन.नेट से बातचीत करते हुए कहा ''टूर्नामेंट जीतना निश्चित रूप से बहुत अच्छा रहा। मैच के बाद डाइनिंग हॉल में मेरी युवराज से बात हुई थी। उन्होंने मुझे एक सलाह दी थी।''

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने शेयर किया भारतीय खिलाड़ियों का महिला अवतार, कहा किसे बनाना चाहोगे गर्लफ्रेंड?

इस किस्से के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा ''मुझे याद है ओवल में फाइनल के बाद हम डाइनिंग हॉल में बैठे थे। मैं युवराज के साथ था। तब युवराज ने कहा था कि तुम्हारे टीममेट्स सेलिब्रेट कर रहे हैं। तुम्हें इस मौके को  गंवाना नहीं चाहिए। तुम्हें उनके साथ सेलिब्रेट करना चाहिए।''

शोएब ने कहा, ''यह छोटा सा उदाहरण है कि कैसे हम लोगों के बीच दोस्ताना ताल्लुकात रहे हैं।'' मलिक ने कहा कि यह सच है कि हम मैदान में लड़ते हैं ताकि अपने अपने देशों के लिए बेस्ट परफोर्म कर सकें, लेकिन मैदान से बाहर हम फिर भी दोस्त हैं। 

इसी दौरान शोएब ने यह भी कहा कि विश्व क्रिकेट को इस समय भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की सख्त जरूरत है। शोएब ने इसी इंटरव्यू के दौरान कहा "मुझे लगता है कि विश्व को इस प्रतिद्वंद्विता के शुरू होने का इंतजार है, ठीक उसी तरह जैसे विश्व क्रिकेट को एशेज चाहिए।"

ये भी पढ़ें - ENG vs WI : जेसन होल्डर का बड़ा बयान, कहा अगर कोई हमें हल्के में लेगा तो वह बेवकूफ होगा

उन्होंने कहा, "क्या इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एशेज के बिना टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोच सकते हैं? दोनों सीरीज एक ही तरह के जुनून के साथ खेली जाती हैं और इनका अतीत में अच्छा खासा इतिहास है। इसलिए यह शर्म की बात है कि हम इस समय नहीं खेल रहे हैं।"

ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा, "साथ ही, मेरे पाकिस्तानी दोस्त हैं जो भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बात करना पसंद करते हैं। इसी तरह जब हम भारत के लिए खेलते हैं तो मुझे और मेरी टीम के साथियों को प्यार और समर्थन दिया जाता है। मैं इसे जल्दी से जल्दी वापसी करते हुए देखना चाहता हूं।" 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/316XjUz

लॉकडाउन में सिर्फ अपने परिवार की कमी महसूस हो रही थी : रानी

Rani and manpreet singh missed there families during lockdown Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बीच पिछले दो महीने बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में रहने के दौरान उन्हें सिर्फ अपने परिवार की कमी खली। पिछले सप्ताह ही खिलाड़ियों को अपने अपने घर जाने के लिये एक महीने का ब्रेक दिया गया है। 

रानी ने शाहबाद पहुंचने के बाद कहा,‘‘मुझे पता है कि कई लोगों को बाहर घूमने या खाने की कमी महसूस हो रही थी लेकिन मुझे सिर्फ अपने परिवार से मिलने की बेचैनी थी।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे खुशी है कि आखिर घर आकर उनके साथ समय बिता सकूंगी। हॉकी इंडिया और साइ को इसके लिये धन्यवाद है जिन्होंने हमारा बखूबी ध्यान रखा।’’ 

पुरूष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि अपनी मां और भाई के अलावा दोनों पालतू कुत्तों से मिलकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा,‘‘घर पहुंचकर मां और भाई के साथ अपने दोनों पालतू कुत्तों सैम और रियो से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं वीडियो कॉल पर लगातार उनके संपर्क में था लेकिन घर पर आकर अलग ही खुशी हो रही है।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fPiLSe

Bhuvneshwar Kumar Steals The Show In Yuvraj Singh's Hilarious Gender-Swap Photo

Bhuvneshwar Kumar was the centre of attraction as Yuvraj Singh shared a gender-swap photo of the Indian men's cricket team on Instagram.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37ZoWjN

Burnley Captain "Ashamed" Of 'White Lives Matter' Banner Flown Over Etihad Stadium

Burnley also issued a statement at half-time saying those responsible for the aircraft would be handed lifetime bans from the club.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/312q6ts

युवराज सिंह ने शेयर किया भारतीय खिलाड़ियों का महिला अवतार, कहा किसे बनाना चाहोगे गर्लफ्रेंड?

Yuvraj Singh showed female avatar of Indian players, who would want to be a girlfriend? Image Source : INSTA/YUVRAJSINGH

कोरोनावायरस के कहर की वजह से खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपना अधिकतर समय बिता रहे हैं। कुछ खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों या फिर आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ खिलाड़ी ट्विटर पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सत्र रख रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपनी पूरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है जो फैन्स को खूब पसंद आई है, लेकिन हाल ही में युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है वो काफी हंसाने वाली है।

दरअसल, युवराज सिंह द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में भारतीय खिलाड़ी महिला अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में युवराज सिंह ने पूछा की आप इनमें से किसे अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में चुनना चाहेंगे? युवराज सिंह ने साथ ही कहा कि वह इसका जवाब कल देंगे।

युवराज सिंह के इस तस्वीर के पोस्ट करते ही कमेंट्स की बरसात शुरू हो गई और सबसे ज्यादा लोगों ने भुवनेश्वर कुमार को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में चुना।

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

युवराज सिंह की इस पोस्ट पर हरभजन सिंह और केविन पीटरसन जैसे बड़े क्रिकेटरों ने भी कमेंट किया। वहीं भूवी ने भी इस तस्वीर पर कमेंट कर खुद का ही नाम लिया।

बता दें, हाल ही में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की ऐसी ही तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन दिया था 'कितने क्यूट लग रहे हो रोहिता शर्मा भैया।'

ये भी पढ़ें - ENG vs WI : जेसन होल्डर का बड़ा बयान, कहा अगर कोई हमें हल्के में लेगा तो वह बेवकूफ होगा

उल्लेखनीय है, कोरोनावायरस के कहर के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। इस सीरीज का पहला मैच 8 जुलाई से खेला जाएगा। आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए है जिसके अंतरगत ये सीरीज खेली जाएगी। इस दिशा निर्देश में गेंद पर लार के बैन के साथ खाली स्टेडियम में मैच के आयोजन जैसे नियम शामिल है।

वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के साथ अपने ही घर पर सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन कल जांच के दौरान उनके तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पाकिस्तान के डॉक्टरों का कहना है कि कोरोनावायरस के बीच पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड़ दौरा बड़ा खतरा है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/316bDg0

ENG vs WI : जेसन होल्डर का बड़ा बयान, कहा अगर कोई हमें हल्के में लेगा तो वह बेवकूफ होगा

ENG vs WI: Big statement by Jason Holder, if anyone takes us lightly, it would be stupid Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई भी उन्हें हल्के में नहीं ले सकता। यह सीरीज कोविड-19 के कारण आई रुकावट के बीच पहली क्रिकेट सीरीज होगी। वेस्टइंडीज ने पिछली सीरीज में अपने घर में इंग्लैंड को मात दी थी। होल्डर ने कहा है कि यह प्रतिस्पर्धी सीरीज होने वाली है।

डेली मेल के मुताबकि होल्डर ने नासीर हुसैन को दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर कोई हमें हल्के में लेगा तो वह बेवकूफ होगा। ऐसा अतीत में हुआ है और हमने लोगों को उनके शब्दों पर पछतावा करवाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा करेंगे। मुझे लगता है कि यह शानदार सीरीज होने वाली है।"

वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों- डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर और कीमो पॉल ने कोविड-19 के कारण इस दौरे पर न आने का फैसला किया। होल्डर ने कहा कि उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - फिल सिमंस ने किया खुलासा कहा, इंग्लैंड के लीग क्रिकेट में उनके साथ हुआ था नस्लीय दुर्व्यवहार

उन्होंने कहा, "हर किसी को फैसला लेना था और कई खिलाड़ियों के बच्चे भी हैं। मुझे पता है कि यह बहुत बड़ी चुनौती थी। बच्चों को घर में छोड़कर वायरस को वापस घर लाने की संभावना के साथ करना आसान नहीं था।"

उन्होंने कहा, "मैं उन तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि वह घर में रहकर हमें सर्मथन देंगे। हम एक परिवार हैं और हमें वो करना चाहिए जो हमें करने की जरूरत है।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dqCcPA

Premier League: Manchester City Crush "Embarrassed" Burnley To Keep Liverpool Waiting

Phil Foden and Riyad Mahrez bagged a brace as Manchester City steamrolled Burnley to ensure Liverpool will not be able to clinch the Premier League title when they face Crystal Palace on Wednesday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2BArWH2

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...